- 66 एमएलडी के वाल्व में खराबी, कई क्षेत्रों में सुबह नहीं आएगा पानी। निगम के फिल्टर प्लांट अमला जुटा संधारण कार्य में।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई के नेहरूनगर जोन के कई मुहल्लों में शुक्रवार को पानी की सप्लाई (Water Supply) नहीं होगी। इसलिए आप घरों में पानी का इंतजार कर लीजिए। घर को बचाकर रखिए ताकि परेशानी न उठानी पड़े। भिलाई नगर निगम (Bhilai Nagar Nigam) की टीम जलापूर्ति बहाल करने के लिए कोशिश कर रही है।
भिलाई निगम (Bhilai Nigam) के 66 एमएलडी फिल्टर प्लांट के वाल्व में खराबी आ जाने के कारण 1 सितंबर को नेहरू नगर जोन (Neharu Nagar Zone) के कई क्षेत्रों में जलप्रदाय (Water Supply) प्रभावित रहेगा। वाल्व (Valve) खराब होने के कारण निगम 5 पानी टंकी मे जल भराव नहीं हो पाने के कारण आज पेय जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वाल्व में खराबी आते ही निगम के फिल्टर प्लांट का अमला वाल्व (Valve) को ठीक करने में जुटा हुआ है।
ये खबर भी पढ़ें : SAIL ISP: डिप्लोमा कर्मी B-Tech,BE में अभी नहीं लेंगे एडमिशन, फीस भी ज्यादा
जल कार्य विभाग (Water Work Department) के अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा (Superintending Engineer Sanjay Sharma) ने बताया कि फिल्टर प्लांट (Filter Plant) के 66 एम.एल.डी.के 800 एमएम डाया का एक बडा वाल्व मे रात मे खराबी आ जाने के कारण निगम क्षेत्र के पांच पानी टंकी मे जल भराव का कार्य नहीं हो सका है, जिसके कारण नेहरूनगर, स्मृति नगर, खम्हरिया, स्लाटर हाउस एवं फरीदनगर क्षेत्र मे शुक्रवार को पेयजल सप्लाई नही हो सकेगा। वाल्व खराब होने की जानकारी मिलते ही फिल्टर प्लांट के कर्मचारी सहित जल विभाग के अधिकारी मौके पर उपस्थित होकर संधारण कार्य में जुटे हुए हैं।
ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant को मिला 14वां एक्सीड ग्रीन फ्यूचर 2023 का प्लैटिनम अवार्ड