Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी प्लेट मिल विभाग और मर्चेंट वायर रॉड मिल की महिला कार्मिकों को मिली ये गोपनीय जानकारी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी प्लेट मिल विभाग और मर्चेंट वायर रॉड मिल की महिला कार्मिकों को मिली ये गोपनीय जानकारी

09/03/2025 1 minute read
This confidential information was received by women workers of BSP Plate Mill and Merchant Wire Rod Mill

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित। महिलाओं को प्रोत्साहित किया गया। प्लांट से घर तक सेफ्टी पर जोर देने का मंत्र।

  • महिला कार्मिकों को पुरस्कृत और सम्मानित किया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल विभाग ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन कर संयंत्र में महिलाओं के योगदान को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम के तहत ‘सुरक्षा मित्र’ और ‘नई चेतना’ कार्यषाला का आयोजन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: CCI ने अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड को दी ओरिएंट सीमेंट की 72.8% तक की हिस्सेदारी के अधिग्रहण की मंजूरी

एचआर-मिल्स ज़ोन-3 द्वारा आयोजित नई चेतना कार्यक्रम महिलाओं के अधिकारों, सशक्तिकरण और नेतृत्व पर केंद्रित था तथा प्लेट मिल के विभागीय सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार बहुरूपी द्वारा संचालित सुरक्षा मित्र कार्यक्रम कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा पर केंद्रित था।

ये खबर भी पढ़ें: तेलंगाना, हरियाणा और गुजरात के कर्मचारियों के लिए केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री देंगे ये सौगात

कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक (एचआर-मिल्स ज़ोन-3) तन्मयी मारेपल्ली ने पीओएसएच अधिनियम, 2013 और कार्यस्थल पर सुरक्षा की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में महिलाओं की उपलब्धियों पर आधारित एक क्विज़ और प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: मोदी सरकार ने अदानी इंफ्रा को दी पीएसपी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण की मंजूरी

इसके तहत प्रेमलता ने महिलाओं की भूमिकाओं पर प्रेरणादायक कविता, अमृता ने नारी सशक्तिकरण पर भाषण और गीता ने भक्ति गीत प्रस्तुत किया। सरिता ने सुरक्षा पर आधारित कविता की प्रस्तुती दी तथा शारदा, गायत्री और पुष्पा ने महिलाओं के स्वतंत्रता और समानता पर केन्द्रित सुमधुर गीत की प्रस्तुति दी।

ये खबर भी पढ़ें: International Women’s Day 2025: बोकारो स्टील प्लांट की महिला कर्मचारी-अधिकारी दिखीं नए अंदाज़ में, ये विजेता

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्लेट मिल के मुख्य महाप्रबंधक कार्तिकेय बेहेरा ने किया। श्री बेहेरा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी तथा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उद्भव पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) पद्मनाभन, महाप्रबंधक (मैकेनिकल) जे सुधाकर और महाप्रबंधक (प्रचालन) देबब्रत रॉय उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने कार्यस्थल पर सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने का संकल्प लेते हुए सुरक्षा की शपथ ली। तनमयी मारेपल्ली द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP: न तलवार की धार से, न गोलियों की बौछार से, लोग डरते हैं असुरक्षित काम करने के लिए, सिर्फ गब्बर की मार से

इधर:मर्चेंट एंड वायर रॉड मिल में आयोजन

मर्चेंट वायर रॉड मिल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिला ठेका श्रमिकों को कार्यस्थल पर सुरक्षा, स्वास्थ्य और महिला उत्पीड़न से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई और विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला ठेका श्रमिकों को उनके वैधानिक अधिकारों, कल्याणकारी सुविधाओं, सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में जागरूक करना था।

ये खबर भी पढ़ें: दुर्ग जिले के नए कलेक्टर अभिजीत सिंह, 5 IAS का ट्रांसफर, पढ़ें डिटेल

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य महाप्रबंधक (म.वा.रा.मिल) मुनीश कुमार गोयल ने महिलाओं का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने संबोधन में इस कार्यक्रम की सराहना की और इसके महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने महिला ठेका श्रमिकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL, DSP, सेलम के तर्ज पर Bhilai Steel Plant के कर्मचारियों को राष्ट्रीय छुट्टी में करें डबल वेज का भुगतान

महाप्रबंधक (विद्युत‐म.वा.रा.मिल) अनुपमा कुमारी ने अपने उद्बोधन में महिलाओं के अधिकारों पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को न केवल जागरूक रहना चाहिए, बल्कि समानता, सम्मान और सशक्तिकरण के सिद्धांतों को अपनाते हुए महिलाओं के अधिकारों की रक्षा भी करनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: ईएल इंकैशमेंट बंद नहीं, चालू है, अफवाह से बचें

उन्होंने कार्यस्थल पर महिलाओं की भागीदारी, उनके निर्णय लेने के अधिकार, लैंगिक भेदभाव से मुक्त वातावरण और समान अवसर सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

ये खबर भी पढ़ें: Earthquake in India: असम, मणिपुर, नागालैंड में भूकंप के झटके, दहशत में लोग

एसीएमओ (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं) कार्यक्रम में शुभश्री प्रशांत ने कार्यक्रम के तहत दी जा रही जानकारी में संतुलित भोजन, स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में विस्तार से समझाया और महिला ठेका श्रमिकों को इसे अपने दैनिक जीवन में आवश्यक रूप से अपनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन उप प्रबंधक (एच.आर.‐मिल्स जोन‐1) समायला अंसारी द्वारा किया गया और धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (विद्युत‐म.वा.रा.मिल) अनुपमा कुमारी द्वारा दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: रेलवे विभागीय परीक्षा पेपर लीक, CBI ने किया 1.17 करोड़ बरामद, 26 अधिकारी-कर्मचारी गिरफ्तार

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Rourkela Steel Plant Women’s Day: कार्मिकों का नया रूप देख सांसे थम सी गई…
Next: Shramik Big News: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का फायदा उठाने यहां कराएं रजिस्ट्रेशन

Related Stories

GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.