Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL के सभी प्लांट के Expansion प्रोजेक्ट के लिए जमीन रखकर, बाकी से जुटाएंगे पैसा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के सभी प्लांट के Expansion प्रोजेक्ट के लिए जमीन रखकर, बाकी से जुटाएंगे पैसा

Azmat ali 06/12/2025 1 minute read
This Decision is Being Taken Regarding SAILs Land Money Will Come

सेल का राजस्व बढ़ाने पर फाेकस। शहरों के विकास और जमीन के बेहतर उपयोग की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाने पर मंथन हो रहा है। 

  • सेल में नॉन-कोर रियल एस्टेट मोनेटाइजेशन की रफ्तार तेज, बोकारो में 5 हजार एकड़ भूमि बेचने की तैयारी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने अपनी जमीन से धन जुटाने का रास्ता निकाल लिया है। सेल के भिलाई, बोकारो, राउरकेला, दुर्गापुर, इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर आदि की खाली जमीन को सरकारी संस्था को लीज ट्रांसफर और प्राइवेट को लाइसेंस पर देने पर मंथन किया गया है। भविष्य के Expansion प्रोजेक्ट के लिए आवश्यक जमीन को छोड़कर बाकी से धन जुटाने का रोडमैप तैयार किया जा रहा है।

नॉन-कोर रियल एस्टेट के मोनेटाइजेशन को लेकर बड़ी पहल शुरू कर दी है। दो दिवसीय हेड ऑफ एचआर मीटिंग में टाउनशिप सुविधाओं के आधुनिकीकरण, कर्मचारी कल्याण और नॉन-कोर संपत्तियों के उपयोग को मानव संसाधन विकास के प्रमुख एजेंडे के रूप में शामिल किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Big Breaking News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में माइनस ग्रेडिंग से जाएगी आपकी नौकरी, ये स्कीम तैयार

बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि सेल के विभिन्न प्लांट्स की खाली जमीन, पुराने भवन, स्कूल, आवास और गैर-उपयोगी संपत्तियों की व्यापक सूची तैयार कर उन्हें चरणबद्ध तरीके से मोनेटाइज किया जाएगा।

बोकारो में अकेले 5 हजार एकड़ भूमि मोनेटाइजेशन के दायरे में

सूत्रों के अनुसार, आवास और एक्सपेंशन क्षेत्र को छोड़कर केवल बोकारो स्टील प्लांट में करीब 5 हजार एकड़ जमीन मोनेटाइजेशन की प्रक्रिया में लाई जा सकती है। इसके तहत खाली जमीन को सूचीबद्ध किया जा रहा है।

इससे अतिक्रमण पर लगाम लगेगा। शहर के विस्तार का रास्ता भी खुलेगा। बोकारो में एनआरबी लागू किया गया है। स्कूल, हॉस्पिटल, अपना बाजार आदि को ट्रांसफर किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: SAILअस्पतालों के निजीकरण पर न लें एकतरफा फैसला, यूनियन-एसोसिएशन से पहले करें बात: SEFI

सरकारी संस्थाओं को जमीन प्रत्यक्ष रूप से ट्रांसफर की जाएगी, जबकि निजी संस्थानों को यह जमीन लाइसेंस मोड पर दी जाएगी। सेल का मानना है कि इससे शहरों का व्यवस्थित विकास होगा और नॉन-कोर संसाधनों के माध्यम से बड़ी राजस्व प्राप्ति भी संभव होगी।

अन्य प्लांट्स में भी मोनेटाइजेशन की प्रक्रिया जारी

  • सेल के सभी प्लांट अपने-अपने स्तर पर नॉन-कोर रियल एस्टेट की पहचान और उपयोगिता बढ़ाने पर काम कर रहे हैं।
  • राउरकेला स्टील प्लांट में हॉस्पिटल को आउटसोर्स करने की प्रक्रिया चल रही है।
  • बोकारो स्टील प्लांट के हॉस्पिटल का भी आउटसोर्सिंग प्लान तैयार है।
  • कई अन्य यूनिट्स में ऑक्सीजन प्लांट पहले ही निजी हाथों में दिए जा चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें: BSP Retention Big News: डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह से मिले कांग्रेसी, एसआइआर, वोटर लिस्ट, ग्रेच्युटी, अवकाश नकदीकरण पर ये मांग

उच्च स्तरीय एचआर अधिकारियों की बैठक में बनी रणनीति

बैठक में सेल के कॉर्पोरेट कार्यालय और भिलाई, बोकारो, राउरकेला, दुर्गापुर और बर्नपुर इस्पात संयंत्रों के वरिष्ठ मानव संसाधन अधिकारी शामिल हुए। बैठक में राजीव पांडे, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन), निगमित कार्यालय, हरिमोहन झा, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन), राजश्री बनर्जी, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन), बोकारो, तरुण मिश्रा, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन), राउरकेला, सुष्मिता रॉय, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन), दुर्गापुर, उमेंद्र पाल सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन), इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर आदि शामिल हुए थे।

ये खबर भी पढ़ें: CGPSC 2024 के चयनित अभ्यर्थी मिले मुख्यमंत्री से, देवेश का FSNL, यशवंत का BSP से है रिश्ता, अब डिप्टी कलेक्टर

बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि नॉन-कोर एसेट्स के मोनेटाइजेशन के साथ-साथ कर्मचारियों के लिए बेहतर सुविधाएं, आधुनिक टाउनशिप और उद्योगों के लिए स्थान उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक कार्ययोजना लागू की जाएगी।
इस कदम से सेल को राजस्व बढ़ाने में मदद मिलेगी, वहीं शहरों के विकास और जमीन के बेहतर उपयोग की दिशा में भी यह महत्वपूर्ण साबित होगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: 1 ED, 8 CGM, 3 CMO संग 2026 में 150 अधिकारियों का रिटायरमेंट
Next: SAIL ISP: 4.3 एमटीपीए क्षमता वाले ब्लास्ट फर्नेस के लिए नीदरलैण्ड की कंपनी से एमओयू साइन

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.