Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL हड़ताल पर बोकारो स्टील प्लांट में यह दावा, 28 को बोलेंगे धावा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL हड़ताल पर बोकारो स्टील प्लांट में यह दावा, 28 को बोलेंगे धावा

24/10/2024 1 minute read
This-is-the-claim-of-unions-in-Bokaro-Steel-Plant-on-SAIL-strike-_1__1

सेल बोनस को लेकर कर्मचारी यूनियनों ने दिखाई एकजुटता। प्रबंधन के खिलाफ बड़े पैमाने पर घेराबंदी का सिलसिला अब भी जारी है।

एनजेसीएस यूनियन सदस्यों ने प्रबंधन पर उतारा गुस्सा।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोनस को लेकर 28 अक्टूबर को हड़ताल है। यूनियनों का आरोप है कि प्रबंधन के एकतरफा निर्णय लेने के खिलाफ कर्मचारियों और ठेका मजदूरों की लम्बित मांगों के लिए 28 अक्टूबर की सेल व्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा बोकारो ने कमर कस ली है।

ब्लास्ट फर्नेस विभाग के कैंटीन रेस्ट रूम में मजदूरों की सभा की गई। सभा की अध्यक्षता ब्लास्ट फर्नेस के कर्मचारी परमानुज पाण्डेय ने किया। मजदूर सभा को सम्बोधित करते हुए एनजेसीएस नेताओं ने कहा कि सेल प्रबंधन सिर्फ और सिर्फ मनमानी कदम मजदूरों के हितों के खिलाफ उठा रही है। प्रबंधन का यह कदम नहीं तो प्लांट हित में है और नहीं तो मजदूरों के हित में है।

आधा-अधूरा वेतन समझौता के तहत मजदूरों को दिया गया नया वेतन का 39 माह का एरियर भी देने से प्रबंधन इन्कार कर दिया है। वेतन समझौता करना हीं नहीं चाहती है जो मजदूरों के हितों के लिए काम करने वाली एनजेसीएस कमेटी द्वारा स्थापित पावन परम्परा और मर्यादा के खिलाफ है। सेल मजदूरों का ग्रैच्युटी पर एकतरफा निर्णय लेकर सिलिंग लगाना घोर अन्यान्य है।

प्लांट का  उत्पादन-उत्पादकता, मुनाफा मजदूरों के कठिन परिश्रम से लगातार बढ़ता जा रहा है। फिर भी सम्मान जनक बोनस मजदूरों को नहीं दिया जा रहा है। सभी यूनियनों ने प्रबंधन द्वारा तय किया गया बोनस राशि को ठुकराते हुए मांग किया है कि 40,500 रूपए से ज्यादा बोनस मजदूरों को देना हीं होगा।

28% पर्क्स एरियर के साथ नहीं दिया जा रहा है। ठेका मजदूरों को एडब्लूए के रूप में दी जाने वाली राशि को बेसिक पे में शामिल करना होगा। मेडिकल जांच के नाम पर छंटनी बंद करना होगा।

यूनियन नेताओं का कहना है कि इस बार प्रबंधन का कुछ भी चलने नहीं दिया जाएगा, क्योंकि सभी यूनियन और मजदूर एक हैं। 28 अक्टूबर की हड़ताल को मजदूर एतिहासिक रूप से सफल बनाएगे।

बैठक को इंटक के महामंत्री बीएन चौबे, एटक के महामंत्री रामश्रय प्रसाद सिंह, एचएमएस के महामंत्री राजेंद्र सिंह, बीएमएस के महामंत्री विनोद कुमार व सीटू के संगठन मंत्री आरके गोरांई ने संबोधित किया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: QCFI Quality Concepts 2024: जायसवाल निको, भिलाई स्टील प्लांट के हिस्से आए ये अवॉर्ड, देश की 172 क्यूसी टीमों का जमावड़ा
Next: Digital Life Certificate: बधाई हो…डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र 1 से 30 नवंबर तक करें जमा, मिलती रहेगी पेंशन

Related Stories

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.