Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी बनाने वाले BSP URM के इन अधिकारी-कर्मचारी को मिला शिरोमणि अवॉर्ड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी बनाने वाले BSP URM के इन अधिकारी-कर्मचारी को मिला शिरोमणि अवॉर्ड

20/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
This-officer-employee-of-BSP-URM-the-department-that-built-the-world-longest-rail-track-received-the-Shiromani-Award
  • मुख्य महाप्रबंधक (यूआरएम) अनीश सेनगुप्ता द्वारा स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, उनके जीवनसाथी हेतु प्रशंसा पत्र तथा एक मिठाई का कूपन देकर सम्मानित किया ।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में शिरोमणि पुरस्कार योजना के तहत उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्य निष्पादन के लिए पाली एवं कर्म शिरोमणि पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इसी के तहत यूनिवर्सल रेल मिल में शिरोमणि पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में यूनिवर्सल रेल मिल के सहायक महाप्रबंधक अतुल गेउरकर को पाली शिरोमणि पुरस्कार से नवाजा गया तथा ओसीटी किरण को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह में कार्मिकों को मुख्य महाप्रबंधक (यूआरएम) अनीश सेनगुप्ता द्वारा स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, उनके जीवनसाथी हेतु प्रशंसा पत्र तथा एक मिठाई का कूपन देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित होने वाले कार्मिकों को बधाई देते हुए उनके कार्य के प्रति कर्मठ योगदान की प्रशंसा की।

ये खबर भी पढ़ें:SAIL BSP के नए ED पीएंडए पवन कुमार Bokaro से पहुंचे Bhilai, कार्यभार संभाला, पढ़िए कॅरियर सफर

समारोह में महाप्रबंधक राहुल श्रीवास्तव, महाप्रबंधक शिशिर शुक्ला, महाप्रबंधक एलियास अहमद, महाप्रबंधक रणवीर पाल, महाप्रबंधक भास्कर राय, महाप्रबंधक पंकज कुरील, महाप्रबंधक संतोष ओसवाल, महाप्रबंधक डी बेहरा सहित अन्य अधिकारीगण तथा कार्मिक उपस्थित थे।

कर्म शिरोमणि पुरस्कार एवं पाली शिरोमणि का मुख्य उद्धेश्य अपने कार्यस्थल में नवीनता, बेहतर संसाधनों का उपयोग एवं संगठनात्मक उद्देश्यों को पूरा करने, सुरक्षा के मानक मापदण्डों के साथ विभाग में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले कर्मठ एवं सृजनशील कार्मिकों को विशेष पहचान प्रदान कर सम्मानित करना है।

ये खबर भी पढ़ें:केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर DA, HRA से छत्तीसगढ़ के कार्मिक खुश, CM भूपेश बघेल को पहनाया फूलों का हार

पुरस्कृत कार्मिक ने अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के पुरस्कार से उनका मनोबल बढ़ा है एवं उन्हें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिली है। कार्यक्रम का संचालन सहायक महाप्रबंधक (कार्मिक) नरेन्द्र इंगले ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी जसबीर सिंह ने किया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के हाथों 1959 में उद्घाटित BSP के ब्लास्ट फर्नेस-1 का उत्पादन फिर चालू
Next: BSP SC-ST इम्प्लाइज एसोसिएशन का विवाद हो सकता है हल, पदाधिकारियों ने ED पीएंडए पवन कुमार को बताई सारी बातें

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.