Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के हाथों 1959 में उद्घाटित BSP के ब्लास्ट फर्नेस-1 का उत्पादन फिर चालू
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के हाथों 1959 में उद्घाटित BSP के ब्लास्ट फर्नेस-1 का उत्पादन फिर चालू

20/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
The-production-of-Blast-Furnace-1-of-BSP-inaugurated-in-1959-by-the-hands-of-the-countrys-first-President-Dr.-Rajendra-Prasad-has-resumed
  • फर्नेस से सर्वप्रथम हॉट मेटल का उत्पादन 4 फरवरी 1959 से प्रारंभ किया गया था। भिलाई इस्पात संयंत्र के विधिवत उद्घाटन पर देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने इस फर्नेस को राष्ट्र को समर्पित किया था।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस-1 का भी उत्पादन अब चालू हो गया है। बीएसपी को हॉट मेटल प्रोडक्शन बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी। शटडाउन में रिपेयर के बाद 19 जुलाई को संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (आयरन) तापस दासगुप्ता द्वारा स्टोव हीटिंग प्रारंभ किया गया। विदित हो कि ब्लास्ट फर्नेस-1 को 29 जून 2022 से रिपेयर में लिया गया था। रिपेयर पूरा होने के बाद स्टोव हीटिंग की प्रक्रिया प्रारम्भ की गई। रिपेयर के दौरान ब्लास्ट फर्नेस-1 में कई उन्नयन कार्य किए गए।

ये खबर भी पढ़ें:SAIL BSP के नए ED पीएंडए पवन कुमार Bokaro से पहुंचे Bhilai, कार्यभार संभाला, पढ़िए कॅरियर सफर

मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (आयरन) तापस दासगुप्ता द्वारा इस फर्नेस को पुनः प्रारम्भ करने की प्रक्रिया के तहत स्टोव हीट किया गया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (ब्लास्ट फर्नेस) सौम्य तोकदार सहित संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण तथा ब्लास्ट फर्नेस और संबद्ध विभागों के सदस्यगण भी मौजूद रहे।

स्टोव हीटिंग गतिविधि के पूर्ण होने के बाद ब्लास्ट फर्नेस-1 को अस्थायी रूप से शुरू किया जाएगा। तापस दासगुप्ता ने ब्लास्ट फर्नेस टीम और रिपेयर कार्य से जुड़ी सभी एजेंसियों को बधाई दी। गौरतलब है कि भिलाई इस्पात संयंत्र का ब्लास्ट फर्नेस-1 संयंत्र का सबसे पुराना और प्रथम ब्लास्ट फर्नेस है।

ये खबर भी पढ़ें:केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर DA, HRA से छत्तीसगढ़ के कार्मिक खुश, CM भूपेश बघेल को पहनाया फूलों का हार

इस फर्नेस से सर्वप्रथम हॉट मेटल का उत्पादन 4 फरवरी 1959 से प्रारंभ किया गया था। भिलाई इस्पात संयंत्र के विधिवत उद्घाटन पर देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने इस फर्नेस को राष्ट्र को समर्पित किया था। वर्तमान में भिलाई इस्पात संयंत्र में 8 ब्लास्ट फर्नेस है। बता दें कि इससे पूर्व सीईओ एम. रवि के कार्यकाल में भी इसका बड़े पैमाने पर मेंटेनेंस किया गया था। भव्य कार्यक्रम आयोजित कर इसका उत्पादन दोबारा शुरू किया गया था।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: जागो नेताजी जागो…Tata Steel से सबक लें, वरना चूरन रूपी मिलेगा SAIL बोनस
Next: दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी बनाने वाले BSP URM के इन अधिकारी-कर्मचारी को मिला शिरोमणि अवॉर्ड

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.