Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSP में अब तक अनुसूचित जनजाति वर्ग से कोई भी ED-DIC नहीं बना, आयोग के अध्यक्ष से SC-ST एसोसिएशन की कई मांग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP में अब तक अनुसूचित जनजाति वर्ग से कोई भी ED-DIC नहीं बना, आयोग के अध्यक्ष से SC-ST एसोसिएशन की कई मांग

22/11/2024 1 minute read
Till now no one from Scheduled Tribe category has been made ED-DIC in SAIL BSP

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के साथ एस सी/एसटी एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न। भिलाई स्टील प्लांट के लिए कई मांग की गई।

स्थानीय बेरोजगारों को भिलाई इस्पात संयंत्र की भर्ती में प्राथमिकता दिया जाए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र एससी/एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्या के साथ बैठक की। सेल एससी/एसटी फेडरेशन के उपाध्यक्ष कोमल प्रसाद के नेतृत्व में कई समस्याओं पर चर्चा की गई।

राकेश कुमार दुबे-उपनिदेशक, राजीव सक्सेना, निजी सचिव, प्रकाश कुमार उइके, सहायक निजी सचिव, पी के दास अनुसंधान अधिकारी, अंकित कुमार सेन, अनुसंधान अधिकारी, गोवर्धन मुंडे, वरिष्ठ अन्वेषक, अमित प्रजापति, सलाहकार का भी पुष्प गुच्छ एवं मोमेन्टो भेंट कर स्वागत किया गया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपे। अनुसूचित जनजाति के हितार्थ कई मुद्दों पर चर्चा की। भिलाई इस्पात संयंत्र में अभी तक अनुसूचित जनजाति वर्ग से कोई भी कार्यपालक निदेशक या डायरेक्टर इंचार्ज स्तर में पदोन्नति नहीं हो पायी है। भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा प्रतिवर्ष अनुसूचित जनजाति वर्ग के 50 बेरोजगारों के लिए सेटअप बनाकर आधुनिक तकनीकी ज्ञान प्रदान करने हेतु सुसज्जित कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित किया जाए।

एसोसिएशन के अथक प्रयासों से छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह को सम्मान देते हुए प्रबंधन ने स्टेडियम का नामकरण “शहीद वीर नारायण सिंह जंयती स्टेडियम” किया गया है। मांग है कि शहीद वीर नारायण सिंह की आदम कद कांस्य प्रतिमा स्टेडियम परिसर में स्थापित की जाए। अनुसूचित जनजाति वर्ग के अधिकारियों को उच्च तकनीकी कौशल प्रशिक्षण हेतु विदेशों में भेजा जाए।

भिलाई टाउनशिप में भारत रत्न डॉ. आम्बेडकर की गरिमा एवं प्रतिष्ठा के अनुरूप सिविक सेंटर स्थित नेहरू आर्ट गैलरी के बाजू में खाली पडी जमीन में डॉ. आम्बेडकर पुस्तकालय एवं भव्य संग्रहालय का निर्माण कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ किया जाए।

छत्तीसगढ़ आदिवासी बाहुल्य राज्य है, हमारे अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के स्थानीय बेरोजगारों को भिलाई इस्पात संयंत्र की भर्ती में प्राथमिकता दिया जाए।

प्रतिनिधि मंडल में राकेश कुमार दुबे-उपनिदेशक, राजीव सक्सेना-निजी सचिव, प्रकाश कुमार उइके, सहायक निजी सचिव, पीके दास अनुसंधान अधिकारी, अंकित कुमार सेन, अनुसंधान अधिकारी, गोवर्धन मुंडे, वरिष्ठ अन्वेशक, अमित प्रजापति, सलाहकार एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद, महासचिव विजय कुमार रात्रे, कार्यकारी अध्यक्ष चेतन लाल राणा, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार खेलवार, उपाध्यक्ष कुमार भारद्वाज, वेद प्रकाश सूर्यवंशी, शशांक प्रसाद, रमेश चंदवानी, संगठन सचिव परमेश्वर लाल, जोनल सचिव संत ज्ञानेश्वर गायकवाड, कालीदास बघेल, संजय कुमार, कुंजलाल ठाकुर, यशवंत नेताम्, उपकोषाध्यक्ष नरेश चंद्र कार्यकारिणी सदस्य एमएल राय, धरम पाल, जितेन्द्र कुमार भारती. मुक्तावन दास उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: कोयला मंत्रालय ने 3 कोयला खदानों के सफल बोली लगाने वालों के साथ समझौते पर किए हस्ताक्षर
Next: Salem Steel Plant में LPF-LLF गठबंधन लगातार तीसरी बार मान्यता चुनाव जीती, 45 वोट से CITU हारा

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.