Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL को मिला नया Director Commercial, सीजीएम टीएन नटराजन के नाम पर लगी मुहर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL को मिला नया Director Commercial, सीजीएम टीएन नटराजन के नाम पर लगी मुहर

Azmat ali 09/01/2026 (Last updated: 09/01/2026) 1 minute read
TN Natarajan will be the new Director Commercial of SAIL

चयन प्रक्रिया के दौरान SAIL, IOC, NTPC सहित विभिन्न प्रतिष्ठित सार्वजनिक उपक्रमों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

  • अब चयन समिति की सिफारिश के आधार पर आगे की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के अंतर्गत स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) में निदेशक (वाणिज्यिक) पद के लिए चयन प्रक्रिया पूरी हो गई है। सर्च-कम-सेलेक्शन कमेटी (SCSC) ने इस पद के लिए टीएन नटराजन के नाम की सिफारिश की है।

शुक्रवार को चयन समिति ने इंटरव्यू लिया। कुल 12 वरिष्ठ अधिकारियों का साक्षात्कार लिया गया। यह चयन SAIL के निदेशक (वाणिज्यिक) पद के लिए किया गया।

चयन प्रक्रिया के दौरान SAIL, IOC, NTPC सहित विभिन्न प्रतिष्ठित सार्वजनिक उपक्रमों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। साक्षात्कार के बाद समिति ने टीएन नटराजन के नाम पर मुहर लगाई। वर्तमान में में सीजीएम (सेल्स) एवं क्षेत्रीय प्रबंधक, पश्चिमी क्षेत्र हैं।

नटराजन को बिक्री एवं विपणन क्षेत्र में दीर्घ अनुभव प्राप्त है। SAIL के विभिन्न संयंत्रों और क्षेत्रों में कार्य करने का उन्हें व्यापक अनुभव रहा है, जिसे कंपनी की वाणिज्यिक रणनीतियों को और मजबूत करने में अहम माना जा रहा है।

अब चयन समिति की सिफारिश के आधार पर आगे की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी। SAIL के भीतर इस चयन को संगठन के लिए महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है, जिससे कंपनी की बाजार उपस्थिति और व्यावसायिक दक्षता को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

दस्तावेज़ में दी गई क्रमवार सूची इस प्रकार है

संजय अग्रवाल – ED (CIG), SAIL
सिद्धार्थ अग्रवाल – ED एवं स्टेट हेड, IOCL
अनिल कुमार अरोड़ा – ED (मार्केटिंग सर्विसेज), SAIL
प्रवत रंजन जेना – GM (कमर्शियल), NTPC Ltd
शशिधर वेमुरी – CGM (कमर्शियल), SAIL (वर्तमान में RINL में प्रतिनियुक्ति पर)
पंकज कुमार माथुर – CGM (मार्केटिंग),
सेंट्रल मार्केटिंग ऑर्गनाइजेशन, SAIL
टी. एन. नटराजन – CGM (सेल्स) एवं क्षेत्रीय प्रबंधक, पश्चिमी क्षेत्र, SAIL
राकेश सिंह – चीफ जनरल मैनेजर
(MM & मार्केटिंग), बोकारो स्टील प्लांट, SAIL
पंकज त्रिपाठी – चीफ जनरल मैनेजर (सेल्स एवं कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग), SAIL
एच. एस. दुर्गापाल – CGM (लॉजिस्टिक्स एवं ऑपरेशन), SAIL
नीरज कुमार शर्मा – CGM (कमर्शियल डायरेक्टोरेट), SAIL
आर. आर. सिंह – CGM (सेल्स) एवं SRM/बोकारो, SAIL

पढ़ि इंटरव्यू में कौन-कौन शामिल थे

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो इस्पात संयंत्र के 4 जीएम समेत 12 अधिकारियों के तबादले, पढ़िए नाम
Next: BHILAI STEEL PLANT: DGM अमृता गंगराडे की मां का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.