Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी सेफ्टी सर्कल सुरक्षा 2025 में टॉप 20 टीम ने दोबारा दी प्रस्तुति, 83 टीम का प्रेजेंटेशन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी सेफ्टी सर्कल सुरक्षा 2025 में टॉप 20 टीम ने दोबारा दी प्रस्तुति, 83 टीम का प्रेजेंटेशन

Azmat ali 19/06/2025 1 minute read
Top 20 teams presented again in Safety Circle Safety 2025 83 teams made presentations

भिलाई स्टील प्लांट में प्रथम 3 टीमों को पुरस्कृत करने के साथ साथ अन्य तीन टीमों को प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

सुरक्षा 2025 के अंतर्गत प्रतियोगिता के तहत हो रही प्रस्तुति का आंकलन वरिष्ठ और अनुभवी निर्णायको के पैनल द्वारा किया जा रहा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के लर्निंग एंड डेवलपमेंट विभाग में जारी सेफ्टी सर्कल प्रतियोगिता सुरक्षा 2025 में 83 टीम द्वारा प्रस्तुति दी गई थी, जिसमें प्रथम 20 टीम का गुरुवार को पुनः मूल्यांकन किया गया।
इसके बाद इनमें में से प्रथम 3 टीमों को पुरस्कृत करने के साथ साथ अन्य तीन टीमों को प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिए जाएंगे। सेफ्टी सर्कल के तहत संयंत्र के विभागों द्वारा सुरक्षा के क्षेत्र में खतरो और जोखिम को कम करने के दिशा में उठाए गए कदमों को प्रोत्साहित करने के उद्देश से एक मंच उपलब्ध कराना है।

साल भर चलने वाली इस प्रक्रिया में हर विभाग की टीम अपने कार्य क्षेत्र में असुरक्षित परिस्थिति और असुरक्षित कार्य का पहचान करते हुए उनके सुधार हेतु किए गए कार्य और उसके लिए सुझाव को रिकार्ड करती रहती है, जिस पर जोखिम और संभावना के आधार पर समस्या का चयन कर उसे नियंत्रित करने के उद्देश्य से किए गए कार्य को साल के अंत में सेफ्टी सर्किल प्रतियोगिता में विभाग द्वारा प्रस्तुत किया जाता है। इसका सेफ्टी सर्किल में दक्ष, राष्ट्रीय स्तर के निर्णायकों द्वारा मूल्यांकन किया जाता है।

टॉप 20 टीम ने दी प्रस्तुति

प्रतियोगिता में पारदर्शिता और संतुलन बनाए रखने की मंशा से भाग लेने वाली 83 टीम में से प्रथम 20 टीम को अन्य निर्णायकों के सामने प्रस्तुति का अवसर दिया गया। जिससे उनकी प्रस्तुति को निरपेक्ष रुप से आकलन करते हुए सही निर्णय किया जा सके । सुरक्षा 2025 में प्रस्तुति देने वाली 20 टीमों में से सफल 6 टीमों के नामों की घोषणा सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग द्वारा की जाएगी ।

4 पैनल में 8 निर्णायक कर रहे हैं आंकलन

सुरक्षा 2025 के अंतर्गत प्रतियोगिता के तहत हो रही प्रस्तुति का आंकलन वरिष्ठ और अनुभवी निर्णायको के पैनल द्वारा किया जा रहा है। एसके महतो-एसईडी, पुष्पा एम्ब्रोज-एसएमएस 3, जितेंद्र मोटवानी-एफएंडएसएस, एसआर ज़तरेले-इंस्ट्रूमेंटेशन और बीके चौधरी-इंस्ट्रूमेंटेशन, अनुराग पाठक-एसईडी, बीसी मंडल-कोक ओवन, निमेष गुप्ता-जल प्रबन्धन विभाग शामिल हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सुरक्षा विभाग़ के अजय गोने, सूरज वर्मा, एके मिश्रा, सुमित कुमार सहित सेफ्टी वॉरियर्स और वालेंटियर्स की प्रमुख भूमिका रही।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लाखों पेंशनभोगियों के लिए विशेष अभियान, पढ़ें डिटेल
Next: यूनिफाइड पेंशन स्कीम में कर्मचारियों को रिटायरमेंट-डेथ ग्रेच्युटी का अब मिलेगा लाभ

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.