Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • लाखों पेंशनभोगियों के लिए विशेष अभियान, पढ़ें डिटेल
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

लाखों पेंशनभोगियों के लिए विशेष अभियान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 19/06/2025 1 minute read
Special campaign for lakhs of pensioners, read details

#SpecialCampaignFamilyPension2.0 के साथ पारिवारिक पेंशनभोगियों और अति वरिष्ठ पेंशनभोगियों के लिए विशेष अभियान शुरू होगा।

  • भारत सरकार केंद्रीय पेंशनभोगियों की शिकायतों के प्रभावी समाधान के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण को प्रतिबद्ध है।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने डीओपीपीडब्ल्यू द्वारा पारिवारिक पेंशनभोगियों और अति वरिष्ठ पेंशनभोगियों की शिकायतों के समाधान के लिए एक महीने तक चलने वाले विशेष अभियान 2.0 के लिए दिशा-निर्देश जारी किए। डीओपीपीडब्ल्यू जुलाई, 2025 में #SpecialCampaignFamilyPension2.0 के साथ पारिवारिक पेंशनभोगियों और अति वरिष्ठ पेंशनभोगियों के लिए विशेष अभियान शुरू करेगा।

ये खबर भी पढ़ें: सुकमा IED ब्लास्ट में पुलिस अधिकारी के शहीद होने पर राज्यपाल-सीएम ने ये कहा

केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने पिछले 11 वर्षों में कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के परिवर्तनकारी सफर पर प्रकाश डालते हुए 18 जून, 2025 को पारिवारिक पेंशनभोगियों और अति वरिष्ठ पेंशनभोगियों की शिकायतों के समाधान के लिए विशेष अभियान 2.0 के लिए दिशानिर्देश जारी किए। अपने संबोधन में डॉ. जितेंद्र सिंह ने विभाग की पहल की सराहना की और शिकायतों के समय पर और गुणवत्तापूर्ण समाधान के महत्व पर जोर

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP: भिलाई स्टील प्लांट के ठेका मजदूरों की झोली में आया ये पुरस्कार

पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू) केंद्र सरकार के पारिवारिक पेंशनभोगियों और अति वरिष्ठ पेंशनभोगियों की शिकायतों के समय पर और गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए 1-31 जुलाई, 2025 की अवधि के दौरान एक महीने का विशेष अभियान 2.0 आयोजित करेगा।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के बीआरएम ने प्रोडक्शन में उड़ाया गर्दा, पढ़ें रिपोर्ट

पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग इस अभियान का समन्वय करेगा। अभियान के तहत कुल 2210 पेंशन शिकायतों को उठाया गया है और समाधान के लिए उन्हें 51 मंत्रालयों/विभागों/संगठनों के साथ साझा किया गया है। उनसे पीआईबी बयानों और ट्वीट के माध्यम से सफलता की कहानियों/सर्वोत्तम प्रथाओं को व्यापक रूप से प्रसारित करने का भी अनुरोध किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट से अच्छी खबर, कैपिटल रिपेयर के बाद कोक पुशर 7 शुरू, 15 साल की छुट्टी

गौरतलब है कि इस संदर्भं में 11 जून, 2025 को सचिव (पेंशन) की अध्यक्षता में पेंशनभोगियों की शिकायतों को संभालने वाले नोडल अधिकारियों के साथ एक तैयारी बैठक भी आयोजित की गई।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट और सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने रोपे पौधे

डीओपीपीडब्ल्यू दैनिक आधार पर शिकायतों की निगरानी कर रहा है। यह देखा गया है कि अभियान ने पहले ही गति पकड़ ली है जो इस तथ्य से स्पष्ट है कि अब तक पहचाने गए 25 प्रतिशत से अधिक मामलों का समाधान किया जा चुका है। अभियान का हैशटैग #SpecialCampaignFamilyPension2.0 है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: बोकारो टाउनशिप में अब विज्ञापन का ठेका, BSL की होगी कई करोड़ की कमाई

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो इस्पात डिप्लोमाधारी कामगार यूनियन ने BGH की समस्याओं का खोला पिटारा
Next: बीएसपी सेफ्टी सर्कल सुरक्षा 2025 में टॉप 20 टीम ने दोबारा दी प्रस्तुति, 83 टीम का प्रेजेंटेशन

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.