Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Township के व्यापारी पहुंचे BSP ED पीएंडए पवन कुमार के पास, जानिए लीज संग क्या होने जा रहा बड़ा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township के व्यापारी पहुंचे BSP ED पीएंडए पवन कुमार के पास, जानिए लीज संग क्या होने जा रहा बड़ा

03/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Traders-of-Bhilai-Township-reached-BSP-ED-PA-Pawan-Kumar-know-what-is-going-to-happen
  • स्टील सिटी चेंबर ऑफ कॉमर्स के 13 सदस्य प्रतिनिधि मंडल ने ईडी पीएंडए पवन कुमार से मुलाकात की।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के अधिशासी निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) पवन कुमार से उनके कक्ष में स्टील सिटी चेंबर ऑफ कॉमर्स के 13 सदस्य प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। परिचयात्मक बैठक संपन्न की चेंबर के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन दिनेश सिंघल-महासचिव ने संयुक्त रूप से पवन कुमार का स्वागत फूलों के गुलदस्ते से किया।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: बीएसपी ने दनादन तोड़े पिछले रिकॉर्ड, जानिए किस विभाग ने उड़ाया गर्दा

बैठक में चर्चा के दौरान ज्वलंत स्थानीय मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें लाइसेंस (License) से लीज में परिवर्तित दुकानों के लीज पंजीयन, पिछले 12 वर्षों से लीज पंजीयन की जटिल प्रक्रिया के निराकरण, बाजार क्षेत्र की साफ-सफाई, वन टाइम पैनल सिस्टम लागू करने सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापारियों ने अपना पक्ष रखा अधिशासी निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन ने सभी विषयों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।

ये खबर भी पढ़ें: 15 अगस्त 2023: भिलाई में आजादी के 76वें जश्न पर 76 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा, तैयारी शुरू

उन्होंने बताया कि शहर की साफ सफाई व्यवस्था को हम सब मिलकर व्यवस्थित करें और भिलाई टाउनशिप को एक सुंदर शहर के रूप में परिवर्तित करें। पवन कुमार ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि बहुत जल्द भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारियों एवं स्टील सिटी चेंबर के पदाधिकारियों के साथ बैठकर चर्चा करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: देश-विदेश की हर आपदा में मदद का फरिश्ता बनकर पहुंचते हैं SAIL कर्मी मनोज

समस्याओं के त्वरित निदान की दिशा में आवश्यक कार्य करेंगे ईडी पवन कुमार ने सभी विषयों को काफी गंभीरता से सुना स्टील सिटी चेंबर के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन के नेतृत्व में गए प्रतिनिधि मंडल में श्री दिनेश सिंघल, राम कुमार गुप्ता, सुरेश रतनानी, ज्ञानचंद बाकलीवाल, पीएल पाठे, शिखर चंद जैन, विजय भितें, पी रवि नारायण, अजय कनौजिया, प्रदीप बाकलीवाल, शेखर संगेवार सम्मिलित थे।

ये खबर भी पढ़ें:   Chhattisgarh News: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा फैसला

सभी व्यापारियों ने संयंत्र (BSP) के अधिकारियों से आग्रह किया कि टाउनशिप के बाजार को नया स्वरूप दिए जाने की दिशा में पहल किया जाना चाहिए, क्योंकि ऐतिहासिक महत्व का यह क्षेत्र दिनोंदिन अपनी गरिमा को खोते जा रहा है। संयंत्र के अधिकारियों ने भी इस दिशा में आवश्यक सहयोग व दिशा निर्देश विभागीय अधिकारियों को देने की बात कही है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bank Loan: दलालों के चंगुल में मत फंसिए, बैंक से लोन लेने से पहले इसे जरूर पढ़िए
Next: SAIL Bhilai Steel Plant: अधिकारियों के साथ अब कर्मचारियों को मिली सेफ्टी में बड़ी जिम्मेदारी

Related Stories

Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.