- CM विष्णुदेव साय बोले-यह ऐतिहासिक बजट है। कृषि प्रधान देश में कृषि, रोजगार पर विशेष ध्यान दिया गया है।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। केन्द्र सरकार (Central Government) द्वारा 23 जुलाई की सुबह केन्द्रीय बजट पेश किया गया। केन्द्रीय बजट को लेकर अलग-अलग वर्ग भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है।
इसमें जहां एक ओर पक्ष के NDA और BJP के नेता समावेशी बजट बता रहे है। तो विपक्ष INDIA और कांग्रेस के नेता इसे पक्षपाती पूर्ण बता रहे है।



CM विष्णुदेव साय: यह ऐतिहासिक बजट है। कृषि प्रधान देश में कृषि, रोजगार पर विशेष ध्यान दिया गया है। छत्तीसगढ़ के लिए विशेष बात है कि कृषि के क्षेत्र में आज 1.52 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान हुआ। इससे प्रदेश के कृषक और रोजगार सृजन के क्षेत्र में क्रांति आएगी।
वरिष्ठ कांग्रेसी अरुण वोरा : केन्द्रीय बजट की जितनी आलोचना की जाए उतना कम है। बजट को जनता के हितों के खिलाफ बताया। कुछ चुनिंदा वर्ग और गिने-चुने राज्य को ही इससे फायदा दिख रहा है। विभिन्न वर्ग में सरकार की नीतियां गलत है।
BJYM लीडर मनीष पाण्डेय : छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी (CG BJP) की यूथ इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के कार्यसमिति सदस्य और श्रीराम जन्मोत्सव समिति की युवा विंग के अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने केन्द्रीय बजट को दूरगामी परिणाम देने वाला बताया। मनीष पाण्डेय ने बजट को कृषि और रोजगार के क्षेत्र में क्रांतिकारी बजट बताया।