Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • विजय बघेल का कटाक्ष: BJP की “महतारी वंदन योजना” से घबराकर CM को रात में आया ख्वाब और सुबह करने लगे ट्वीट
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

विजय बघेल का कटाक्ष: BJP की “महतारी वंदन योजना” से घबराकर CM को रात में आया ख्वाब और सुबह करने लगे ट्वीट

12/11/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Vijay-Baghels-sarcasm-Frightened-by-BJPs-Mahtari-Vandan-Yojana-CM-had-a-dream-at-night-and-started-tweeting-in-the-morning-1

भाजपा ने कहा-पांच साल पहले के बाद ही पूरे नहीं, अब रोज कर रहे हैं “नए वादे”

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के पाटन विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी विजय बघेल ने कहा है कि भाजपा  की महतारी वंदन योजना को पूरे छत्तीसगढ़ में प्रत्येक वर्ग के लोगों के द्वारा पसंद किया जा रहा है। इस पर विश्वास किया जा रहा है।

इस योजना की घोषणा से, कांग्रेस पार्टी, बुरी तरह से घबरा गई है। भाजपा की इस योजना की लोकप्रियता से घबराए हुए लोगों को रात में नींद नहीं आ रही है। शायद, घबराहट में, रात में सपना आया और सुबह ट्वीट करने लगे कि हम लोग भी महिलाओं को पैसा देंगे।

उन्होंने कहा कि मजेदार बात है कि ट्वीट कर जो घोषणा की गई है महिलाओं को पैसा देने का वादा किया जा रहा है, उसकी घोषणा करने के पहले  पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक वैज तक को भी विश्वास में नहीं लिया गया। इससे ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस में ऐसे नेता, पार्टी से भी ऊपर और बड़े हो गए हैं। कांग्रेस कई टुकड़ों में विभाजित दिख रही है और उसके  नेता स्वयं को अपमानित भी महसूस कर रहे हैं।

भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा महिलाओं को पैसा देने का वादा करने पर प्रतिक्रिया में बोलते हुए यह बातें कही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की महतारी वंदन योजना से पूरे प्रदेश में महिलाए जुड रही हैं। गांव गांव में महिलाएं इसका फॉर्म भर रही हैं। इससे हमारे मुख्यमंत्री की नींद उड़ गई।

वे भी महिलाओं को पैसा देने का वादा करने लग गए हैं। यह वादा सिरे से ही पूरा फर्जीवाड़ा नजर आ रहा है। ऐसा वादा करने के पहले कम से कम पार्टी को तो विश्वास में ले लेना था। इसके बारे में पार्टी के दूसरे नेताओं को जानकारी दे देनी चाहिए थी। उन दूसरे नेताओं का भी  सुझाव ले लेना था।

कांग्रेस नेताओं को ऐसी घोषणा के बारे में जानकारी नहीं

कांग्रेस नेताओं को ऐसी घोषणा के बारे में जानकारी नहीं है। आम लोगों को तो समझ में ही नहीं आ रहा है कि यह किसका वादा है, कांग्रेस पार्टी का, कि एक निजी व्यक्ति का। दिलचस्प बात है कि महिलाओं को पैसा देने की कांग्रेस की अभी हर सभा में घोषणा की जा रही है, लेकिन हालात ऐसे हैं कि आम लोगों को  कहीं भी मुख्यमंत्री की इस घोषणा पर भरोसा नहीं हो रहा हैं।

यह घोषणा कम एक फर्जीवाड़ा के जैसा वादा लग रहा है और पिछली बार चुनाव के समय में भी महिलाओं को इस पार्टी ने 500 देने का वादा किया था। लोगों को मालूम है कि वह वादा, तो आज तक पूरा नहीं किया गया तो नया वादा कहां से पूरा होगा।

भाजपा प्रत्याशी बघेल ने कहा…

भाजपा प्रत्याशी बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में पिछले पांच वर्षों के दौरान ऐसे ही काम किए गए हैं। कांग्रेस के लोगों को भी विश्वास में नहीं लिया गया और रोज नए-नए घोटाले होते रहे। जब रोज नए घोटाले सामने आ रहे हैं तो कांग्रेस के लोगों को भी समझ में आ रहा है कि इस सरकार ने 5 साल तक कैसा काम किया है।

ऐसे हालत है कि आम लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि महिलाओं को  15 हजार रुपए देने की घोषणा सिर्फ मुख्यमंत्री की घोषणा की कांग्रेस पार्टी की तो इस पर भरोसा कौन कर सकेगा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Chhattisgarh Grih Lakshmi Yojana: CM भूपेश बघेल ने BJP को दी एक और पटखनी, महिलाओं के खाते में आएंगे 15 हजार रुपए
Next: NPS की ताज़ा खबर: पेंशन कोष से अब आप निकाल सकते हैं 60% तक पैसा

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.