Suchnaji

Chhattisgarh Grih Lakshmi Yojana: CM भूपेश बघेल ने BJP को दी एक और पटखनी, महिलाओं के खाते में आएंगे 15 हजार रुपए

Chhattisgarh Grih Lakshmi Yojana: CM भूपेश बघेल ने BJP को दी एक और पटखनी, महिलाओं के खाते में आएंगे 15 हजार रुपए

भाजपा ने 3100 में धान खरीदी की घोषणा की। कांग्रेस ने पलटवार करते हुए 3200 रुपए की घोषणा कर दी। इस तरह भाजपा का एक और दांव फेल गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस ने भाजपा को मात देने का बड़ा दांव खेल दिया है। दिवाली के दिन सीएम भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा कर दी है। महिलाओं के खाते में 15 हजार रुपए डालने की बात बोल दी है।

AD DESCRIPTION

इस तरह 5 साल में एक-एक महिलाओं के खाते में 75 हजार रुपए आएंगे। घर-परिवार की जरूरतों को करने के साथ ही पर्चेजिंग पॉवर भी बढ़ जाएगी। इसका सीधा असर मार्केट में देखने को मिलेगा।

दुकानदारों के माल बिकेंगे। माल की मांग बढ़ने पर प्रोडक्शन बढ़ेगा। कारोबार में इजाफा होगा। इस तरह परिवार के साथ छत्तीसगढ़ का भी अर्थतंत्र संभल जाएगा। पांच साल में कांग्रेस 75 हजार रुपए देगी। जबकि भाजपा 60 हजार रुपए देने की घोषणा कर चुकी है।

भाजपा के संकल्प में घोषणा की गई है कि महतारी वंदन योजना शुरू करेंगे। सीजी में भाजपा की सरकार बनने पर हर विवाहित महिला को प्रतिमाह 1000 रुपए दिए जाएंगे। इस तरह सालभर में 12 हजार रुपए ही खाते में आएंगे।

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए लिखा-आज दीपावली के शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी की कृपा और छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से प्रदेश की महिला शक्ति के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

कांग्रेस सरकार बनते ही प्रदेश की महिलाओं को “छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना” के तहत 15000 रुपए प्रतिवर्ष सीधे उनके खाते में दिए जाएंगे। लक्ष्मी माता की जय। छत्तीसगढ़ महतारी की जय।

इससे पहले सीएम भूपेश बघेल ने धान खरीदी के मामले में भाजपा को पछाड़ दिया। भाजपा ने 3100 में धान खरीदी की घोषणा की। कांग्रेस ने पलटवार करते हुए 3200 रुपए की घोषणा कर दी। इस तरह भाजपा का एक और दांव फेल गया।