Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • आचार संहिता का उल्लंघन: अहिवारा से BJP प्रत्याशी कोर्सेवाड़ा और Bhilai चरौदा के कांग्रेसी मेयर निर्मल कोसरे पर एक्शन
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

आचार संहिता का उल्लंघन: अहिवारा से BJP प्रत्याशी कोर्सेवाड़ा और Bhilai चरौदा के कांग्रेसी मेयर निर्मल कोसरे पर एक्शन

17/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Violation-of-code-of-conduct-Notice-to-BJP-candidate-from-Ahiwara_-Korsewada-and-Bhilai-Charoda-mayo-1

बिना अनुमति रैली एवं सभा करने पर मिला नोटिस।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में भाजपा प्रत्याशी और कांग्रेसी मेयर को जिला प्रशासन ने नोटिस थमा दिया है। विधानसभा निर्वाचन-2023 की घोषणा साथ ही जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। विधानसभा क्षेत्र 67 अहिवारा के अंतर्गत सक्षम अधिकारी के बिना अनुमति रैली एवं सभा आयोजित करने पर दो लोगों को रिटर्निंग आफिसर द्वारा कारण बताओं नोटिस दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र अहिवारा के रिटर्निंग आफिसर विनय कुमार सोनी ने नगर पालिक परिषद अहिवारा क्षेत्र में सक्षम अधिकारी के अनुमति बगैर रैली एवं सभा आयोजित करने की शिकायत पर इसे आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन मानते हुए डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

साथ ही इस संबंध में 19 अक्टूबर की संध्या 5 बजे समक्ष उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है। इसके अभाव में एक पक्षीय कार्यवाही किया जाएगा। इसी प्रकार 16 अक्टूबर को विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा क्षेत्र में सक्षम अधिकारी के अनुमति बगैर महिला सभा आयोजित करने की शिकायत पर इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा के महापौर निर्मल कोसरे को कारण बताओं नोटिस दिया गया है।

साथ ही 19 अक्टूबर की संध्या 5 बजे समक्ष उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है। इसके अभाव में एक पक्षीय कार्यवाही किया जाएगा। इसके लिए उक्त दोनों स्वतः जिम्मेदार होंगे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: निलंबन, एरियर, नाइट शिफ्ट एलाउंस, AWA पर बड़ी खबर, SAIL में आंदोलन तेज करने Durgapur में जुटेंगे NJCS नेता
Next: सेल बोनस: रेगुलर कर्मियों को 23 हजार और ट्रेनी को 18063 रुपए बोनस, पढ़िए क्या-क्या हुआ…

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.