Skip to content
24/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: जिंदा रहेंगे, तभी लड़ पाएंगे…कर्मचारियों की जान बचानी है तो तुरंत करें 07882-861111, 07882-861212 पर कॉल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: जिंदा रहेंगे, तभी लड़ पाएंगे…कर्मचारियों की जान बचानी है तो तुरंत करें 07882-861111, 07882-861212 पर कॉल

Azmat ali 19/07/2026 1 minute read
Bhilai Steel Plant To Save Employees Lives Call 07882-861111 or 07882-861212 Immediately

भिलाई स्टील प्लांट के ईडी (वर्क्स) राकेश कुमार भी कर्मचारियों से अपील कर रहे हैं कि वे बिना किसी झिझक जानकारी दें।

  • राष्ट्र निर्माण में जुटे हर कार्मिक की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। एक छोटी-सी लापरवाही किसी परिवार की दुनिया उजाड़ सकती है। किसी बच्चे के सिर से पिता का साया छिन सकता है, किसी मां का बेटा या किसी पत्नी का जीवनसाथी हमेशा के लिए बिछड़ सकता है। ऐसे हादसों को रोकना हम सभी की जिम्मेदारी है।

यदि आपको भिलाई स्टील प्लांट के किसी भी विभाग में असुरक्षित तरीके से काम होता दिखाई दे, कहीं दुर्घटना की आशंका नजर आए या कोई व्यक्ति सुरक्षा नियमों की अनदेखी करता दिखे, तो चुप न रहें। तुरंत सेफ्टी कंट्रोल के हेल्पलाइन नंबर 07882-861111 और 07882-861212 पर कॉल करें। आपकी एक सूचना समय रहते कार्रवाई करा सकती है और शायद किसी कर्मचारी, अधिकारी या ठेका श्रमिक की जान बचा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें: गाय की जिंदगी बचा रहे BSP कर्मचारी मोहम्मद रफी, अब तक 163 गाय के गले में पहना चुके रिफ्लेक्टिव बेल्ट

राष्ट्र निर्माण में जुटे हर कार्मिक की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। इसलिए केवल दर्शक न बनें, बल्कि सुरक्षा अभियान के सहभागी बनें। सोशल मीडिया पर कुछ मिनट जागरूकता फैलाने के लिए भी निकालें। इन हेल्पलाइन नंबरों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि हर कर्मचारी इन्हें अपने मोबाइल में सेव कर सके। आपकी छोटी-सी पहल किसी परिवार को बिखरने से बचा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant में Accidents रोकने की मुहिम में इंटक भी शामिल, हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील

भिलाई स्टील प्लांट के ईडी (वर्क्स) राकेश कुमार भी लगातार कर्मचारियों से अपील कर रहे हैं कि वे बिना किसी झिझक के असुरक्षित परिस्थितियों की जानकारी दें। बीएसपी प्रबंधन ने इसी उद्देश्य से यह हेल्पलाइन शुरू की है, ताकि दुर्घटना की आशंका मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जा सके।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL कर्मचारी EPF, EPS 95 पेंशन, Actual Salary, 15,000 की वेतन सीमा में उलझे, जानिए पूरा मामला, अगस्त की सैलरी स्लिप से होगी तस्वीर साफ

भिलाई स्टील प्लांट के प्रत्येक कर्मचारी, अधिकारी और ठेका श्रमिक को एक बात हमेशा याद रखनी चाहिए। जिंदा रहेंगे, तभी लड़ पाएंगे। इसलिए अपने विभाग में, किसी दूसरे विभाग में, या ड्यूटी पर आते-जाते समय यदि कहीं भी हादसे की आशंका दिखाई दे, तो इंतजार न करें। तुरंत 07882-861111 या 07882-861212 पर कॉल करें। आपकी सतर्कता किसी की जिंदगी बचा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें: EPFO की बड़ी पहल: जुर्माना-क्षतिपूर्ति विवाद खत्म करने विश्वास 2026 योजना, नियोक्ताओं को बड़ा मौका

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एनएमडीसी के Director Commercial का चार्ज लिया विवेक निशांत नाथ ने, एस्सार स्टील, आर्सेलर मित्तल, ओडिशा माइनिंग का अनुभव
Next: ईपीएस 95 पेंशनर्स की समस्याएं कम नहीं, बीएसपी में हायर पेंशन भी फंसी, छत्तीसगढ़ के सांसदों का दरवाजा खटखटा रहे पेंशनभोगी

Related Stories

Bank News Banking services likely to be affected due to UFBU proposed three-day strike SBI issues advisory.
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

बैंक हड़ताल: 28 से 30 सितंबर तक स्ट्राइक, SBI ने पहले निपटा लेने को कहा जरूरी काम

Azmat ali 24/09/2026
Ferro Scrap Nigam Employees to Receive a 25,000 Bonus Annual Gift includes a 50 Gram Gold Coin and a 20-Gram Silver Coin
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ferro Scrap Nigam: कर्मचारियों को 25 हजार बोनस, रेगुलर कर्मी पाएंगे 50 सोने का और ठेका मजदूर 20 ग्राम चांदी का सिक्का

Azmat ali 23/09/2026
Power outage in Bhilai Township sector area employees in distress
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township के कुछ एरिया में बिजली गुल, फोन की घंटी बजती रही, जवाबदेही सोती रही…

Azmat ali 23/09/2026

You May Have Missed

Bank News Banking services likely to be affected due to UFBU proposed three-day strike SBI issues advisory.
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

बैंक हड़ताल: 28 से 30 सितंबर तक स्ट्राइक, SBI ने पहले निपटा लेने को कहा जरूरी काम

Azmat ali 24/09/2026
Ferro Scrap Nigam Employees to Receive a 25,000 Bonus Annual Gift includes a 50 Gram Gold Coin and a 20-Gram Silver Coin
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ferro Scrap Nigam: कर्मचारियों को 25 हजार बोनस, रेगुलर कर्मी पाएंगे 50 सोने का और ठेका मजदूर 20 ग्राम चांदी का सिक्का

Azmat ali 23/09/2026
Power outage in Bhilai Township sector area employees in distress
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township के कुछ एरिया में बिजली गुल, फोन की घंटी बजती रही, जवाबदेही सोती रही…

Azmat ali 23/09/2026
Dead body found at Durgapur Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट में मिली लाश, प्रबंधन बोला-हमारा कार्मिक नहीं…

Azmat ali 23/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.