Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • WCL ने कोल इंडिया में रचा इतिहास, पिछले साल से 11.4% अधिक 64.28 MT प्रोडक्शन, अगला टारगेट 67 MT
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

WCL ने कोल इंडिया में रचा इतिहास, पिछले साल से 11.4% अधिक 64.28 MT प्रोडक्शन, अगला टारगेट 67 MT

01/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
WCL-creates-history-in-Coal-India-produces-64.28-MT-11.4-more-than-last-year-next-target-is-67-MT-1
  • वेकोलि ने किया अब तक का सर्वाधिक कोयला उत्पादन एवं ओबीआर, डिस्पैच में किया निर्धारित लक्ष्य को पार।

सूचनाजी न्यूज, नागपुर। कोल इंडिया के वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड-डब्ल्यूसीएल यानी वेकोलि ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में कोयला उत्पादन एवं ओबीआर में ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की है। इस वित्तीय वर्ष के दौरान वेकोलि ने 64.28 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 11.4% अधिक है।
ओवर बर्डन निष्कासन (OBR) में भी वेकोलि ने गत वर्ष की तुलना में 19.7% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है।

इस वित्तीय वर्ष में वेकोलि ने 327.13 मिलियन क्यूबिक मीटर ओवर बर्डन निष्कासन (OBR) किया। यह वेकोलि की स्थापना से अब तक, किसी भी एक वित्तीय वर्ष में, किया हुआ सर्वाधिक ओवर बर्डन निष्कासन है।

इसी प्रकार वेकोलि ने इस वित्तीय वर्ष के लक्ष्य को पार करते हुए, 62.16 मिलियन टन कोयला डिस्पैच किया है। 1 अप्रैल को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने कार्यक्रम ‘रू-ब-रू’ के माध्यम से टीम वेकोलि के साथ सीधा संवाद किया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वेकोलि ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में, कम्पनी के स्थापना-काल से अब तक का सर्वाधिक कोयला-उत्पादन एवं ओवर बर्डन निष्कासन किया है। इसी प्रकार वेकोलि ने डिस्पैच में अपने लक्ष्य को पार किया है। उन्होंने इन उपलब्धियों के लिए टीम वेकोलि को बधाई दी।

उन्होंने आगे कहा कि वेकोलि में यह ऐतिहासिक वृद्धि अनेक सकारात्मक पहल का प्रतिफल है। उन्होंने भूमिगत खनन को वेकोलि के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि कन्हान क्षेत्र की शारदा माइन की प्रारंभिक प्रक्रिया पूर्ण हो गई है तथा यहाँ जल्द ही कोयला उत्पादन शुरू होगा। उन्होंने बल्लारपुर क्षेत्र की धूपतला ओपन कास्ट खदान का जिक्र करते हुए बताया कि इस वर्ष 2022-23 में ही इस माइन में कोयला उत्पादन शुरू हुआ।

उन्होंने खनन कार्य में सुरक्षा के महत्व को उजागर करते हुए कहा कि कोयला खनन प्रक्रिया को अधिक कारगर एवं सुरक्षित बनाने हेतु वेकोलि द्वारा कंटीन्यूअस माइनर एवं सरफेस माइनर जैसी नई तकनीक को वृहद् तौर पर अपनाया जा रहा है।

वेकोलि में कुल 20 कंटीन्यूअस माइनर लगाने की योजना है। उन्होंने कहा कि वणी क्षेत्र की मुंगोली खदान में, इस वर्ष 2022-23 में, सरफेस माइनर का प्रयोग शुरू किया गया है। इसी श्रृंखला में अगला सरफेस माइनर पौनी-II खदान में जल्द ही शुरू होगा एवं निकट भविष्य में तीन और परियोजनाओं में सरफेस माइनर लगाए जाएंगे।

‘रू-ब-रू’ के दौरान उन्होंने वेकोलि के लिए Mission 3.0 लॉन्च किया। इस मिशन का लक्ष्य 70 मिलियन टन कोयला उत्पादन लक्ष्य को हासिल करना है। इस वर्ष कम्पनी के उत्पादन में वणी क्षेत्र का सबसे ज्यादा 16.31 मिलियन टन कोयले का योगदान रहा। इसी प्रकार उमरेड क्षेत्र का 12.91 मिलियन टन और नागपुर क्षेत्र का 8.37 मिलियन टन कोयला-उत्पादन का उल्लेखनीय योगदान रहा।

वित्तीय वर्ष 2022-23 के ऐतिहासिक वृद्धि से उत्साहित टीम वेकोलि ने नए वित्तीय वर्ष का लक्ष्य भी निर्धारित कर लिए है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए कोयला उत्पादन का लक्ष्य 67 मिलियन टन तय किया गया है। नए लक्ष्य को हासिल करने का विश्वास टीम वेकोलि में स्पष्ट दिखाई पड़ता है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: कर्मचारियों को 39 माह का बकाया एरियर देने से पहले सोया SAIL प्रबंधन, BSP IR के सामने नगाड़ा बजाकर जगाएगा BWU
Next: Rourkela Steel Plant: SMS-2 चैंपियन ऑफ द ईयर, हॉट स्ट्रिप मिल- 2 उप विजेता, 300 से अधिक कार्मिकों को मिला 100 पुरस्कार

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.