Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने कोल इंडिया को दिया 249.86 करोड़ का लाभांश
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने कोल इंडिया को दिया 249.86 करोड़ का लाभांश

14/11/2024 1 minute read
Western Coalfields Limited gave dividend of Rs 249.86 crore to Coal India

लाभांश, कोल इंडिया लिमिटेड तथा भारत देश की ऊर्जा सुरक्षा के व्यापक हित में योगदान देने की वेकोलि की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

  • वित्तीय वर्ष 2024-25 के पहले 6 महीनों में वेकोलि ने ₹1,458.25 करोड़ का लाभ हासिल किया है।

सूचनाजी न्यूज, नागपुर। वेस्टर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड (Western Coalfields Limited) (वेकोलि) ने कोल इंडिया लिमिटेड को 249.86 करोड़ रूपए का अंतरिम लाभांश (Interim Dividend) प्रदान किया। 13 नवंबर 2024 को कोलकाता में आयोजित बैठक के दौरान इसका चेक प्रदान किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 हायर पेंशन: 2014 से पहले रिटायर कर्मचारियों की बदकिस्मती, EPFO और FCI दोनों जिम्मेदार

वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक जय प्रकाश द्विवेदी ने कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) के अध्यक्ष पीएम. प्रसाद को वित्तीय वर्ष 2024-25 के इस अंतरिम लाभांश का चेक प्रदान किया। वर्ष 2024-25 के पूर्व वेकोलि ने वित्तीय वर्ष 2015-16 में कोल इंडिया लिमिटेड को लाभांश का भुगतान किया था।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 हायर पेंशन: 2014 से पहले रिटायर कर्मचारियों की बदकिस्मती, EPFO और FCI दोनों जिम्मेदार

इस अवसर पर वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक जय प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में वेकोलि को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि इन कठिनाइयों पर विजय हासिल करते हुए वेकोलि आज मजबूत वित्तीय स्थिति में है।

ये खबर भी पढ़ें: मोदी जी, ईपीएफओ और मंत्रीजी कैसे कटेगी 1000 में जिंदगी, रो रहे पेंशनभोगी

वर्त्तमान में वेकोलि की नेटवर्थ 7443 करोड़ रूपए है तथा वित्त वर्ष 2023-24 में वेकोलि ने ₹4,182 करोड़ का लाभ अर्जित किया है। आगे उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के पहले 6 महीनों में वेकोलि ने ₹1,458.25 करोड़ का लाभ हासिल किया है।

ये खबर भी पढ़ें: पेंशनभोगी गिना रहे EPS 95 National Agitation Committee की असफलता के कारण, आप कितने सहमत

उन्होंने कहा कि यह अंतरिम लाभांश, कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) तथा भारत देश की ऊर्जा सुरक्षा के व्यापक हित में योगदान देने की वेकोलि की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस अवसर पर कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) के निदेशक गण तथा सीवीओ की विशेष उपस्थिति रही। बैठक में वेकोलि के निदेशक (तकनीकी) अनिल कुमार सिंह, निदेशक (वित्त तथा कार्मिक) बिक्रम घोष, मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय मधुकर म्हेत्रे, महाप्रबंधक (वित्त) दिनेश कुमार चौधरी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में गैस रिसाव, 3 मजदूर आइसीयू में भर्ती

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो सेक्टर 3 क्लब के उद्घाटन पर रोक, कर्मचारियों को और करना होगा इंतजार
Next: भिलाई इस्पात संयंत्र: गैर संकार्य विभाग के कर्मचारियों को मिला कर्म शिरोमणि अवॉर्ड

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.