Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CISF तो ऐसी न थी…अब नहीं हो रही BSP गेट पास की अलटा-पलटी और टिफिन जांच
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CISF तो ऐसी न थी…अब नहीं हो रही BSP गेट पास की अलटा-पलटी और टिफिन जांच

05/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
What-happened-to-CISF…-now-gate-pass-and-tiffin-check-is-not-happening
  • नेट की अनुपलब्धता एवं अन्य दूसरे कारण से धीरे-धीरे क्यूआर कोड की चेकिंग बंद हो गई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai STeel plant) के अंदर प्रवेश करने के लिए गेट पास दिखाना अनिवार्य है। दिखाएं जा रहे गेट पास में कर्मी का नाम, पर्सनल नंबर, कमांडेंट के हस्ताक्षर के साथ-साथ गेट पास वैधता की तारीख स्पष्ट रूप से दिखना भी जरूरी है। कुछ समय पहले नकली गेट पास एवं उसके सहारे संयंत्र के अंदर घुसने जैसी घटनाएं सामने आई थी।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Pension: हरियाणा में 3000, आंध्र प्रदेश में 4000 मिल रही पेंशन, छत्तीसगढ़ में भी दया कीजिए मुख्यमंत्री जी

इसके बाद से प्रबंधन एवं सीआईएसएफ ने ना केवल संयंत्र के अंदर जाने के समय गेट पर गेटपास की चेकिंग बढ़ा दी, बल्कि संयंत्र से बाहर निकलते समय भी गेट पास की बारीकी से जांच शुरू की गई। किंतु एक जुलाई से विभागों में बायोमेट्रिक आधारित उपस्थिति मशीन लगने के बाद गेटपास की अलटा-पलटी करके चेक करने का कार्य फिर से पुरानी स्थिति में पहुंच गया है।

ये खबर भी पढ़ें : भारत-रूस दोस्ती के प्रतीक स्तंभ चौराहे की चौड़ाई कम होनी शुरू, पढ़िए इतिहास

संयंत्र के मेन गेट एवं बोरिया गेट में प्रवेश करने के समय कम से कम 6 गेट खुले होते हैं। प्रत्येक गेट पर कम से कम तीन जवान तैनात रहते हैं। बावजूद इसके संयंत्र के अंदर जल्दी से प्रवेश कर जाने वाली भीड़ का दबाव बना हुआ है, जिसके कारण गेटपास को अलटी-पलटी करके चेक करने का काम लगभग बंद हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के कर्मचारियों को भी मिला शिरोमणि अवॉर्ड

गाड़ी का क्यूआर कोड का भी हुआ था यही हस्र

यूनियन नेताओं का कहना है कि संयंत्र में प्रवेश के समय जब गाड़ियों का क्यूआर कोड चेक करवाने की अनिवार्यता शुरू की गई थी, तब ना केवल क्यूआर कोड मांगा जाता था, उसे कोड को अपने मोबाइल में डालकर गेट पर तैनात जवान चेक भी करते थे। किंतु नेट की अनुपलब्धता एवं अन्य दूसरे कारण से धीरे-धीरे क्यूआर कोड का चेकिंग बंद हो गया।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के कर्मचारियों को भी मिला शिरोमणि अवॉर्ड

ज्ञात हो कि जब क्यूआर कोड को लागू किया जा रहा था उस समय भी प्रबंधन ने अवांछित गाड़ियों के संयंत्र में घुसने पर रोक लगाने के लिए क्यूआर कोड की व्यवस्था को लाने की बात कही थी। आज प्रबंधन गलत लोगों के संयंत्र में घुसने से रोकने के लिए सुरक्षा के दृष्टिकोण से बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम को लागू करने की बात कह रहा है, जबकि यह सिस्टम लागू होने के पहले दिन ही चोरी के उद्देश्य से घुसे एक चोर की लाश बिजली के तारों में उलझी हुई पाई गई, जो प्रबंधन के कथन की सच्चाई को बयां करता है।

ये खबर भी पढ़ें : पूर्व गृहमंत्री के बंगले ताला तोड़ना, BJP विधायक रिकेश सेन का कब्जा, Bhilai Steel Plant पर खुला राज, पढ़िए

अचानक आ गई सीआईएसएफ जवानों की बाढ़

सीटू महासचिव जेपी त्रिवेदी का कहना है कि यूनियनें जब भी संयंत्र में सुरक्षा बढ़ाने अथवा गेटों में भारी वाहन की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सीआईएसएफ की मदद लेने की बात करते हैं, तो प्रबंधन सीआईएसएफ कर्मियों की कमी से लेकर अन्य सभी कारण गिना देता था। किंतु जैसे ही बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लागू किया गया, गेटों में लगभग सीआईएसएफ जवानों की बाढ़ सी आ गई है।

ये खबर भी पढ़ें : बोकारो स्टील प्लांट में 11 जुलाई को हड़ताल, ब्लास्ट फर्नेस में बनी रणनीति

जो कर्मियों के संयंत्र के अंदर प्रवेश करवाने एवं संयंत्र के बाहर जाते समय कर्मियों के व्यवस्था को बनाए रखने में कार्य कर रहे हैं। सीआईएसएफ के इन जवानों में से हर शिफ्ट में दो-दो जवान हर गेट में तैनात कर देने पर कर्मियों के संयंत्र के अंदर आने एवं बाहर जाने के रास्ते को भी दुरुस्त किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन और जंतर-मंतर पर धरने को लेकर पुणे में पेंशनभोगियों का जमावड़ा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL जूनियर इंजीनियर पदनाम का BSP में आया सर्कुलर, मेडिकल-एजुकेशन पर होगा विचार, सबकुछ HRIS के जिम्मे
Next: Breaking News: SAIL E0 Result 2024 घोषित, कर्मचारी से जूनियर आफिसर बनने पर बधाई हो, यहां देखिए रिजल्ट

Related Stories

Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.