Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • NPS और Mutual Funds में बेहतर कौन, यहां रिटायरमेंट के बाद ले सकते हैं कॉर्पस का एक हिस्सा
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

NPS और Mutual Funds में बेहतर कौन, यहां रिटायरमेंट के बाद ले सकते हैं कॉर्पस का एक हिस्सा

31/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Which-is-better-between-NPS-and-Mutual-Funds
  • रिटायरमेंट के बाद, कॉर्पस का एक हिस्सा निकाला जा सकता है, जबकि बाकी राशि पीएफआरडीए-पंजीकृत पेंशन फंड मैनेजर के प्रबंधन में रहती है।

सूचनाजी न्यूज, छत्तीसगढ़। आप रिटायरमेंट के बाद का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए खास साबित हो सकती है। नेंशनल पेंशन प्रणाली (NPS) और म्यूचुअल फंड (Mutual Funds) को लेकर तरह-तरह के सवाल होते हैं। आइए, विस्तार से जानते हैं कि कौन सा प्लान आपके के लिए अच्छा साबित होने वाला है। लेकिन, अंतिम फैसला आप सोच-विचार कर ही कीजिएगा।

म्यूचुअल फंड-इक्विटी-लिंक्ड सेविंग स्कीम (Mutual Fund Equity-Linked Saving Scheme) और एनपीएस में बेहतर कौन है? दोनों प्लान में बेहतर लाभ है। रिटायरमेंट के बाद की प्लानिंग, आर्थिक रोडमैप, बचत या निवेश पर पड़ने वाले असर को एक बार जरूर आप ध्यान से पढ़कर ही फैसला लीजिए।

म्यूचुअल फंड और नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) इंवेस्टमेंट के हिसाब से सटिक रास्ता है।

एनपीएस, म्यूचुअल फंड पर निवेशक की सोच

एनपीएस और म्यूचुअल फंड के बीच का चुनाव आपके विशिष्ट वित्तीय उद्देश्यों से मेल खाना चाहिए। एनपीएस उन लोगों को पसंद आता है जो वित्तीय सुरक्षा और कर लाभ को प्राथमिकता देते हैं, जबकि म्यूचुअल फंड उच्च जोखिम सहनशीलता, मध्यम से लंबी अवधि के लक्ष्यों और विविध निवेश आवश्यकताओं वाले व्यक्तियों द्वारा पसंद किए जाते हैं।

एनपीएस, सरकारी समर्थित रिटायरमेंट सेविंग स्कीम

आपको बता दें कि एनपीएस, एक सरकारी समर्थित रिटायरमेंट सेविंग स्कीम है। इसमें निवेश लक्ष्य या रिटायरमेंट की आयु तक पहुंचने तक हर महीने एक निश्चित राशि का निवेश किया जाता है। साथ ही रिटायरमेंट के बाद, कॉर्पस का एक हिस्सा निकाला जा सकता है, जबकि बाकी राशि पीएफआरडीए-पंजीकृत पेंशन फंड मैनेजर के प्रबंधन में रहती है।

एनपीएस बनाम म्यूचुअल फंड: टैक्स बेनिफिट

निवेश मामलों के जानकार बताते हैं कि नेंशनल पेंशन स्कीम-एनपीएस खाते आयकर अधिनियम की धारा 80सी और 80सीसीडी के अनुसार कर लाभ प्रदान करती है।

म्यूचुअल फंड श्रेणी धारा 80सी के तहत कर कटौती के लिए भी पात्र है, और निवेश के लिए 1.5 लाख रुपये तक की कटौती की अनुमति है, जिसके परिणामस्वरूप 46,800 रुपये तक की कर बचत होती है।

यह 3 साल की लॉक-इन अवधि के साथ आता है, जिसका अर्थ है कि इसे 3 साल से पहले भुनाया नहीं जा सकता है। ईएलएसएस फंड के भुनाने पर 10% की दर से दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ कर लगता है। लेकिन, अगर लाभ 1 लाख रुपये की सीमा के भीतर है, तो कोई कर नहीं लगता है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ग्रेच्युटी, पेंशन प्रणाली, सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिश पर बड़ी खबर
Next: Share Market Updates: SAIL, कोल इंडिया, टाटा, Adani का शेयर भाव उछला, JSW,Jio का औंधे मुंह गिरा

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.