Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL में 50 ग्राम सोना, ट्रांसफर और लाखों बकाया पर इतना सन्नाटा क्यों है भाई…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में 50 ग्राम सोना, ट्रांसफर और लाखों बकाया पर इतना सन्नाटा क्यों है भाई…

12/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Why-is-there-so-much-silence-in-SAIL-on-50-grams-of-gold-transfer-and-lakhs-dues…
  • सेल के नए चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश कार्यभार संभालेंगे। इसके बाद ही एनजेसीएस की मीटिंग का दौर दोबारा शुरू हो सकेगा।

अज़मत अली, भिलाई। पिछले 2 साल में सेल में बहुत कुछ बदला। कर्मचारियों का ब्रेन वॉश करने का तरीका और झांसेबाजी का फॉर्मूला खूब चला…। दारू-मुर्गा तक का दौर आया। 50 ग्राम सोना, ट्रांसफर किए गए कर्मचारियों की घर वापसी, 39 माह के बकाया एरियर की आवाज उठती है। लेकिन जहां अमल होना है, वहीं सन्नाटा पसरा हुआ है…। अब तो सेल कर्मचारियों की जुबां पर शोले फिल्म का डायलॉग आने लगा है कि इतना सन्नाटा क्यों है भाई…।

ये खबर भी पढ़ें:  Vizag Steel Plant NEWS: SAIL सेलम स्टील प्लांट के CGM सुरेश चंद्र पांडेय ने संभाला RINL के डायरेक्टर पर्सनल का कामकाज, बिहार से है रिश्ता

आप भी यही सोच रहे होंगे कि इतने सन्नाटे में सूचनाजी.कॉम क्यों झकझोर रहा है। बात यह है कि सेल के एक कर्मचारी ने फोन किया और कहा-भैया सब लोग मैनेज हैं…। कहीं कोई कुछ बोल ही नहीं रहा है। सोशल मीडिया पर गाली-गलौज से नेताजी नवाजे जा रहे हैं। दारू-मुर्गा भी वोटिंग तक था, अब वह भी साथ नहीं है। आप ही कुछ लिखिए ताकि जिम्मेदारों की आंखों से पर्दा हट सके। जमीर जागे और कर्मचारियों के हक के मामले में पसरे सन्नाटे को खुशियों में तब्दील किया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें:  Bsp Officer Suicide: शराब, ज़हर और आत्महत्या, सुसाइड नोट पर लिखा-“भविष्य में आने वाले अत्यधिक कार्य दबाव में यह कदम उठा रहा हूं”

यह खबर सिर्फ सेल के हर कर्मचारियों की भावना की झलक है। कर्मचारी जो कुछ सोच रहे हैं और बोले रहे हैं, वही आवाज यहां आप पढ़ रहे हैं। चलिए, दो साल पीछे…। वेतन समझौते आदि विषयों को लेकर कर्मचारियों ने हड़ताल किया। इसकी गाज गिराई गई। सस्पेंड और ट्रांसफर तक किए गए। सेल प्रबंधन को भी मौका मिल गया। सोशल मीडिया पर कर्मचारियों को जगाने वाले रणधीर सोनू भी नहीं बच सके। मौके पर चौका मारते हुए बोकारो प्रबंधन ने उन्हें विश्वेश्वरैया स्टील प्लांट में बैठा दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: BSP Accident: झुलसे 4 मजदूरों में 100% जले रंजीत ने तोड़ा दम

घर वापसी के लिए बोकारो से भिलाई तक भाजपा सांसद, केंद्रीय मंत्रियों, पीएसयू के अधिकारियों ने पैरवी की। सत्ता पक्ष का कोई ऐसा नेता नहीं बचा होगा, जिसने ट्रांसफर की बात न बोली, लेकिन प्रबंधन टस से मस नहीं हुआ। खास विचारधारा का दावा करने वालों की भी दाल नहीं गली…। अब सोनूजी अकेले ही विरोधी खेमे के खुन्नस का सामना कर रहे हैं। इनके अलावा अन्य कर्मचारियों की घर वापसी का मामला ठंडे बस्ते में चला गया। अब तक इंतजार ही किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: CG में रेल यात्री परेशान, कांग्रेसियों का भाजपा सांसद जगाओ अभियान, कांग्रेसी बोले-भाजपाइयों ने विजय बघेल के आवास पर हुए प्रदर्शन को जोड़ा ED से, शर्म करो…

भिलाई स्टील प्लांट में मान्यता यूनियन चुनाव से पहले कर्मचारियों के गुस्से को भुनाने के लिए 50 ग्राम सोने का ख्वाब हर कोई देखने लगा। 50 ग्राम सोना चुनावी मुद्दा तक बना। 50 ग्राम सोना और युवाओं की एकजुटता का ताना-बाना बनते ही रिजल्ट बदल गया। लेकिन कर्मचारियों के अरमानों की मय्यत निकल गई। आज तक 50 ग्राम सोने को लेकर कोई बात नहीं हो रही है…।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95: EPFO पोर्टल पर नहीं खुल रहा Delete ऑप्शन, फॉर्म भरने वालों की बढ़ी मुसीबत

इन सबके बीच अब 39 माह के बकाया एरियर की बात…। वेतन समझौता किसी तरह हुआ…। लेकिन बकाया एरियर का भुगतान अब तक नहीं हुआ। सेल चेयरमैन सोमा मंडल से एनजेसीएस यूनियनों ने उम्मीद लगाई थी कि जाते-जाते वह ख्वाब को हकीकत में दबल जाएंगी। खाते में पैसा आया नहीं, लेकिन मायूसी छा गई…।

ये खबर भी पढ़ें: Tax Regime: SAIL कर्मचारियों-अधिकारियों को फायदा कम नुकसान ज्यादा, CA ने दिए जवाब

सेल के नए चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश कार्यभार संभालेंगे। इसके बाद ही एनजेसीएस की मीटिंग का दौर दोबारा शुरू हो सकेगा। फिलहाल, इस्पात सचिव से मिलकर उन्हें 39 माह के बकाया एरियर भुगतान के बाबत मांग करने का पत्र यूनियनों द्वारा जल्द ही दिया जाएगा। इसका दावा किया जा रहा है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Vizag Steel Plant NEWS: SAIL सेलम स्टील प्लांट के CGM सुरेश चंद्र पांडेय ने संभाला RINL के डायरेक्टर पर्सनल का कामकाज, बिहार से है रिश्ता
Next: Bhilai Township में हाई टेंशन लाइन तक नहीं छोड़ रहे चोर, लगातार चोरी, भिलाई होटल, पंप हाउस में रातभर गुल रही बिजली, हो जाइए अलर्ट

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.