Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट के वायर रॉड मिल ने उत्पादन का बनाया नया रिकॉर्ड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के वायर रॉड मिल ने उत्पादन का बनाया नया रिकॉर्ड

16/02/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Wire-Rod-Mill-of-Bhilai-Steel-Plant-created-a-new-record-of-production
  • वायर रॉड मिल ने 1,663 टन उत्पादन कर, 19 नवंबर 2023 को दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 1,654 टन को पार किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL Bhilai Steel Plant) की वायर रॉड मिल (Wire Rod Mill) ने 15 फरवरी को टीएमटी 10 और 8 एमएम प्रोफाइल में दैनिक उत्पादन का नया रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। मिल ने 1,663 टन उत्पादन कर, 19 नवंबर 2023 को दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 1,654 टन को पार किया।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Township में 12 से 17 फरवरी तक बिजली कटौती, पढ़िए शेड्यूल

इलेक्ट्रोड उद्योग के लिए इलेक्ट्रोड गुणवत्ता वाले वायर रॉड की रोलिंग के साथ ही भूकंपरोधी (ईक्यूआर) और जंगरोधी (एचसीआर) दोनों ग्रेड में टीएमटी वायर रॉड (TMT Wire Rod) बनाने वाली मिल ने अप्रैल 2023 से जनवरी 2024 की अवधि के दौरान उत्पादन में पिछले वर्ष की तुलना में 23.6 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है।

ये खबर भी पढ़ें : बीएसपी ब्लास्ट फर्नेस के अधिकारी और कर्मचारियों को मिला शिरोमणि अवॉर्ड

मिल ने वित्त वर्ष 2022-23 की अप्रैल से जनवरी की अवधि में दर्ज 3,07,664 टन उत्पादन को पार करते हुए वर्तमान वित्त वर्ष की इसी अवधि में 3,80,268 टन वायर रॉड उत्पादन दर्ज किया।

गौरतलब है कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में वायर रॉड मिल ने उत्पादन में वृद्धि आंतरिक संसाधनों द्वारा पिंच रोल यूनिट के प्रतिस्थापन के माध्यम से सुनिश्चित की है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant ने अब तक का सर्वाधिक हॉट मेटल प्रोडक्शन का बनाया रिकार्ड

एक अलग डिजाइन की ‘बी स्ट्रैंड’ की पिंच रोल यूनिट को, मिल के सी स्ट्रैंड में फिक्स किया गया है। इस कार्य को निष्पादित करने के लिए वायर रॉड मिल टीम ने दोनों स्ट्रैंड की नींव और आधार फ्रेम को मॉडिफाई किया।

यह कार्य संयंत्र के इंजीनियरिंग डिजाइन विभाग और मैकेनिकल संगठन के सहयोग से पूरा किया गया। ईडीडी ने बेस फ्रेम के लिए ड्राइंग तैयार किया और मैकेनिकल संगठन के मशीन शॉप ने बेस फ्रेम तैयार करने में सहायता प्रदान की।

ये खबर भी पढ़ें : EIL के प्रबंधन निदेश का अतिरिक्त चार्ज मिला Rashtriya Ispat Nigam के डायरेक्टर पर्सनल सुरेश पांडेय को

वैल्यू एडेड स्पेशल स्टील ग्रेड के उत्पादन के क्षेत्र में वायर रॉड मिल ने वर्तमान वित्त वर्ष में पहली बार टीएमटी एफई-550 ग्रेड की रोलिंग की है। वर्तमान वित्त वर्ष की अप्रैल से जनवरी अवधि के दौरान वायर रॉड मिल ने 23,825 टन इलेक्ट्रोड क्वालिटी ग्रेड (ईडब्ल्यूएनआर) आईएस-2879 का उत्पादन किया।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL में AWA का पैसा बढ़ने पर मजदूरों ने खिलाई एक-दूसरे को मिठाई, BSL में NJCS नेता दहाड़े

मिल ने वर्तमान वित्त वर्ष की अप्रैल से जनवरी अवधि के दौरान 1,41,969 टन टीएमटी वायर रॉड्स का उत्पादन किया, जिसमें टीएमटी (ईक्यूआर) ग्रेड में 1,35,745 टन और टीएमटी (एचसीआर) ग्रेड में 6,223 टन उत्पादन शामिल है। मिल ने वर्तमान वित्त वर्ष की अप्रैल से जनवरी अवधि के दौरान 2,07,467 टन स्पेशल ग्रेड प्लेन वायर रॉड्स का उत्पादन दर्ज किया, जो कि पिछले वर्ष की इसी अवधि में दर्ज 1,75,132 टन उत्पादन से कहीं अधिक है।

ये खबर भी पढ़ें : Durg पहुंचे CM विष्णु देव साय, 25-50 लाख का तोहफा

मुख्य महाप्रबंधक (मर्चेंट मिल एंड वायर रॉड मिल) एमके गोयल ने वायर रॉड मिल बिरादरी के सदस्यों को उत्पादन बढ़ाने के उनके समग्र प्रयासों के लिए बधाई दी है और सभी संबंधित विभागों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

ये खबर भी पढ़ें : Durg पहुंचे CM विष्णु देव साय, 25-50 लाख का तोहफा

संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी डब्ल्यूआरएम टीम और उनके नेतृत्व तथा उत्पादन में बढ़ोत्तरी के लिए संबंधित विभागों के प्रयासों तथा उनके सहयोग के लिए बधाई दी।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP News: विद्युत जोन के अधिकारी व कर्मचारी, पाली व कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित
Next: EPS 95 Pension: न्यूनतम पेंशन के संशोधन को लेकर उठी आवाज, ये है मन की बात

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.