Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • पतियों का कामकाज देखने पत्नियां धमक पड़ी भिलाई स्टील प्लांट, जानिए क्यों…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

पतियों का कामकाज देखने पत्नियां धमक पड़ी भिलाई स्टील प्लांट, जानिए क्यों…

29/11/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Aap-Bhi-Janiye-Wives-reached-Bhilai-Steel-Plant-to-see-the-work-of-their-husbands-know-why…
  • “आप भी जानिए” कार्यक्रम कर उद्देश्य, संयंत्र के उत्पादन एवं लाभ में कार्मिकों के साथ-साथ उनके परिवार की सहभागिता के महत्व को बताना है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस विभाग में कार्यरत 21 कार्मिकों की पत्नियों को “आप भी जानिए” कार्यक्रम के अंतर्गत, अपने पतियों के कार्यस्थल के साथ-साथ भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभाग जैसे कि ब्लास्ट फर्नेस 8 (महामाया), रेल मिल, वायर रॉड मिल, एसएमएस-3 एवं प्लेट मिल का भ्रमण करवाया गया।

ये खबर भी पढ़ें : National PR Festival 2023: एनएमडीसी ने राष्ट्रीय पीआर महोत्सव 2023 में किया शानदार प्रदर्शन

“आप भी जानिए” कार्यक्रम कार्मिक विभाग के द्वारा परिवार जनों से अपनत्व एवं पारिवारिक रिश्ते के निर्माण की दिशा में तथा उन्हें संयंत्र से परिचय करवाने हेतु आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य, भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्मिकों के कार्यक्षेत्र, कार्य-प्रणाली एवं माहौल से उनके परिवार का परिचय कराना है।

ये खबर भी पढ़ें : Rourkela Steel Plant को मिला एक और नेशनल अवॉर्ड

कार्यक्रम का शुभारम्भ, मानव संसाधन विकास केन्द्र के सभागार में, मुख्य महाप्रबन्धक (ब्लास्ट फर्नेस) सौम्य तोकदार की अध्यक्षता में किया गया। उक्त कार्यक्रम में महाप्रबन्धक (कार्मिक) शीजा मैथ्यू, महाप्रबन्धक (ब्लास्ट फर्नेस) विकास नशीने व विभागीय सुरक्षा अधिकारी एवं सहायक प्रबन्धक (कार्मिक) अजय कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें : Chhattisgarh Assembly Elections 2023: सबसे पहले  Bhilai, मनेंद्रगढ़ का आ सकता है रिजल्ट, कवर्धा में होगी देरी

कार्यक्रम के प्रारम्भ में सहायक महाप्रबन्धक (कार्मिक) बीजू जॉर्ज ने सभी कार्मिकों के जीवन साथियों का स्वागत करते हुए “आप भी जानिए” कार्यक्रम के उद्देश्य, संयंत्र के उत्पादन एवं लाभ में कार्मिकों के साथ-साथ उनके परिवार की सहभागिता के महत्व को बताया। जिससे कार्मिक के परिवार जन अनजान एवं अनभिज्ञ रह जाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Bonus, एरियर पर तिलमिलाए कर्मचारी, BSP मजदूरों का ऑपरेटिंग अथॉरिटी पर गंभीर आरोप

सौम्य तोकदार, शीजा मैथ्यू एवं अजय कुमार सभी ने अपने-अपने उद्बोधन में कार्मिकों के जीवन साथियों को संयंत्र की कार्यक्षेत्र, उत्पादन व सुरक्षित कार्य प्रणाली में जीवन साथियों के योगदान के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान विभागीय सुरक्षा अधिकारी श्री विकास नशीने के द्वारा सुरक्षा के महत्व के बारे में एक प्रस्तुतिकरण भी दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: वायर रॉड मिल ने बनाया उत्पादन का नया रिकॉर्ड

कार्यक्रम के अंत में कार्मिकों की पत्नियों से “आप भी जानिए” कार्यक्रम के सम्बन्ध में सुझाव एवं प्रतिक्रिया ली गई। सम्पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन कार्मिक विभाग (ब्लास्ट फर्नेस), अन्य विभागों के अधिकारी एवं सभी कर्मचारियों के सराहनीय सहयोग से संपन्न हुआ।

ये खबर भी पढ़ें : EPFO News: कर्मचारी के खाते में PF का पैसा कट रहा, लेकिन जमा नहीं हो रहा, यहां करें शिकायत

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: National PR Festival 2023: एनएमडीसी ने राष्ट्रीय पीआर महोत्सव 2023 में किया शानदार प्रदर्शन
Next: Big Breaking News: Bhilai में भीषण एक्सीडेंट, आर्मी ऑफिसर और IPS अधिकारी के मां, पिता और नानी की मौत

Related Stories

ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.