BSP कोक ओवन में निर्भय होकर महिलाएं कर सकें काम, प्रबंधन ने दी ये जानकारी

Women can work fearlessly in BSP coke oven, management gave this information
  • महिलाओं को कार्यस्थल पर निर्भय होकर कार्य करने के सम्बन्ध में विशेष चर्चा की गई।
  • शिकायत समिति के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel plant) के कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग (Coke Oven and Coal Chemical Department) में कार्यरत महिला ठेका श्रमिकों के लिए नई चेतना कार्यक्रम का आयोजन मुख्य महाप्रबंधक (कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग) तुलाराम बेहेरा के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: लोक शिकायत निवारण: 700 से अधिक जिलों में चला “प्रशासन गांव की ओर”

कार्यक्रम में महाप्रबंधक (कोक ओवन) एस राय चौधरी तथा झगर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि तुलाराम बेहेरा ने उपस्थित महिला ठेका श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को दोहरी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होता है। घर-परिवार के साथ-साथ कार्यस्थल के महत्वपूर्ण कार्यों में भी उनकी जवाबदारी होती है।

ये खबर भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों के दृष्टिकोण, कौशल और ज्ञान को बढ़ाने का प्लेटफॉर्म मिशन कर्मयोगी

Shramik Day

इस कार्यक्रम के माध्यम से आप सभी अपने कार्यस्थल में होने वाली समस्याओं के निदान से सम्बंधित समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते है। बेहेरा ने सभी को नववर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं दी व उनके बेहतर भविष्य की कामना की।

ये खबर भी पढ़ें: केंद्रीय कर्मचारी CPGRAMS के बारे में जरूर जानें, 13 दिन में होता है शिकायतों का निवारण

महाप्रबंधक (कोक ओवन) पीएम राजेंद्र कुमार ने उपस्थित महिलाओं को सुरक्षित कार्यशैली व नियर मिस घटनाओं के विषय में जानकारी प्रदान की। सड़क तथा कार्यस्थल में सुरक्षित कार्यषैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने नियर मिस घटनाओं को अपने सह्कर्मियों, सुपरवाईजर तथा प्रबंधक के साथ साझा करने का अनुरोध किया तथा इससे होने वाले लाभ पर प्रकाश डाला।

ये खबर भी पढ़ें: Central Employees News: 54,339 शिकायतों का अंबार, सरकार बोली-1,12,30,957 शिकायतें हल

कंसल्टेंट (एनओएचएस, एम एंड एचएस) शुभश्री प्रशान्त ने महिला ठेका श्रमिकों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर जानकारी देते हुए कहा कि नियमित दिनचर्या के दौरान कम शारीरिक गतिविधियां, गलत आहार विकल्प और मानसिक स्वास्थ्य की उपेक्षा ही रोग का प्रमुख कारण है। उन्होंने अच्छे स्वास्थ्य के लिए शारीरिक गतिविधियों एवं संतुलित आहार के महत्व पर जोर दिया।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी राज्य बीमा निगम: ESIC के बजट को मंजूरी, मनसुख मांडविया, करंदलाजे, डोला सेन और रामचंद्रन की मुहर

उप प्रबंधक (एचआर, स्टील जोन-1) शालिनी चौरसिया ने यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध एवं निवारण) अधिनियम 2013 के अनुसार महिलाओं को कार्यस्थल पर निर्भय होकर कार्य करने के सम्बन्ध में विशेष चर्चा की तथा शिकायत समिति के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी प्रदान की।

ये खबर भी पढ़ें: One Rank-One Pension: पूर्व सैनिकों के लिए पेंशन और नौकरी के अवसर, हर 5 साल में संशोधन

औद्योगिक सम्बन्ध एवं ठेका श्रमिक प्रकोष्ठ से आरके मौर्या ने महिला ठेका श्रमिकों को न्यूनतम वेतन, एडब्लूए, ई.एस.आई., पी.एफ. के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा महिला श्रमिकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के जवाब दिए तथा अंत में सभी महिला ठेका श्रमिकों को टोकन गिफ्ट प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन उप प्रबंधक (मानव संसाधन) विजय कुमार ने किया तथा अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी प्रवीण शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

ये खबर भी पढ़ें: मुद्रास्फीति और वेतन वृद्धि के लिए ईपीएस 95 पेंशन को हर 5-10 साल में किया जाए संशोधित