Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • गरीब बच्चों का RTE फॉर्म निरस्त करने पर अब एक्शन, पार्षद पीयूष मिश्र की लड़ाई का असर, जांच के आदेश
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

गरीब बच्चों का RTE फॉर्म निरस्त करने पर अब एक्शन, पार्षद पीयूष मिश्र की लड़ाई का असर, जांच के आदेश

Azmat ali 29/07/2025 1 minute read
Now action on cancellation of RTE forms of poor children, impact of councilor Piyush Mishra's fight, orders of investigation

गरीब बच्चों के शिक्षा के अधिकार की रक्षा हेतु पार्षद पीयूष मिश्रा की पहल पर जिला शिक्षा अधिकारी ने दिए पुनः जांच के आदेश।

  • दोषी अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध जांच कर आवश्यक अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए, ताकि भविष्य में किसी गरीब बच्चे का शोषण न हो।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के अंतर्गत गरीब एवं वंचित वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के लिए पार्षद पीयूष मिश्रा ने बड़ा प्रयास किया है। वार्ड क्रमांक 38 के पार्षद द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट में प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों का सम्मान, पहुंचे ईडी एचआर, सीजीएम भी

हाल ही में सेक्टर 11 स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सहायक नोडल अधिकारी द्वारा कई बीपीएल श्रेणी के गरीब बच्चों के आवेदन को मनमाने ढंग से निरस्त कर दिया गया। जब पालकों ने इसका कारण पूछना चाहा, तो उन्हें डांटा गया और धमकाया भी गया। यह गंभीर मामला पार्षद श्री मिश्रा के संज्ञान में आने पर उन्होंने इसकी शिकायत जिला कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी से की।

ये खबर भी पढ़ें: सड़क हादसे में बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी को लगी चोट

इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेशों के अनुसार:

22 अप्रैल 2025 (पत्र क्रमांक 4825/शिक्षा का अधिकार/2025) को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि पात्र बच्चों को वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

28 अप्रैल 2025 (पत्र क्रमांक 6009/विविध/2025) के माध्यम से यह पुनः निर्देशित किया गया कि यदि कोई पात्रता प्रमाण पत्र में त्रुटि हो तो आवेदन को पुनः खोलकर उसकी जांच की जाए।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL कर्मचारियों के 40 मुद्दे पेंडिंग, NJCS मीटिंग 18 महीने से नहीं, नेता मौन, प्रबंधन की मौज, कोर्ट में बीएकेएस

29 जुलाई 2025 को पार्षद पीयूष मिश्रा की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुनः स्पष्ट किया गया कि बिना उचित कारण किसी भी बच्चे को प्रवेश से वंचित नहीं किया जा सकता और आवश्यकता अनुसार पुनः जांच की जाए।

पार्षद पीयूष मिश्रा ने कहा कि “यह केवल एक व्यक्ति की नहीं बल्कि गरीब समाज के हक की लड़ाई है। शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और उसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या मनमानी सहन नहीं की जाएगी।”

उन्होंने यह भी मांग की कि दोषी अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध जांच कर आवश्यक अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए ताकि भविष्य में किसी गरीब बच्चे का शोषण न हो।

ये खबर भी पढ़ें: देशभर के ईपीएस 95 पेंशनर्स 4-5 अगस्त को जंतर मंतर पर दहाड़ेंगे, मोदी सरकार पर ये आरोप

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: क्रेडा विभाग में 3% कमीशन की शिकायत पर विधायक देवेंद्र यादव का बड़ा आरोप, मुख्यमंत्री पर सीधा हमला
Next: बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस में एसी सेकंड और बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस में अतिरिक्त स्लीपर कोच

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.