Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • World Cup 2023: फाइनल मैच की सिक्योरिटी में बड़ी चूक, ‘फ्री फिलिस्तीन’ लिखी टीशर्ट पहनकर विराट के पास पहुंचा आस्ट्रेलियन युवक
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

World Cup 2023: फाइनल मैच की सिक्योरिटी में बड़ी चूक, ‘फ्री फिलिस्तीन’ लिखी टीशर्ट पहनकर विराट के पास पहुंचा आस्ट्रेलियन युवक

19/11/2023 1 minute read
World-Cup-2023-Big-mistake-in-the-security-of-the-final-match_-Australian-youth-approached-Virat-wea

ग्राउंड में घुसा संदिग्ध “फ्री फिलिस्तीन” लिखी हुई टीशर्ट पहन रखा था। उक्त शख्स “बमबारी बंद करो” और “फिलिस्तीन को सेव करो” का समर्थन कर रहा था।

सूचनाजी, डेस्क। क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में इसराइल-गाजा वार का असर दिखा। फ्री फिलिस्तीन लिखी टी-शर्ट पहने एक युवक मैदान में पहुंच गया। सिक्योरिटी को मात देकर विराट कोहली के पास युवक पहुंचा और गले लगाया, तब तक सुरक्षाकर्मियों ने युवक को दबोच लिया।

अभी जहां वन डे क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल मैच की खुमारी देखी जा रही है, तो दूसरी ओर मैच के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक की खबर भी निकल कर आ गई। गुजरात के अहमदाबाद स्थित दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट ग्राउंड नरेन्द्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में वनडे क्रिकेट का फाइनल मैच खेला जा रहा है। फाइनल मैच के खिताबी मुकाबले में मेजबान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टक्कर हो रही है।

टॉस जीत कर मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। वहीं ग्राउंड में घुस कर पहले बल्लेबाजी कर रही टीम इंडिया के स्टार बैट्समैन विराट कोहली के पास वेन जॉनसन पहुंच गया।

24 साल के ऑस्ट्रेलियाई नागरिक ने हड़कंप मचा दिया। जब संदिग्ध पहुंचा तब वहा अफरा-तफरी मच गई। कोहली बैटिंग कर रहे थे, तब आस्ट्रेलिया का रहने वाला युवक सुरक्षा घेरा तोड़ कर पिच तक पहुंच गया।

ग्राउंड में घुसा संदिग्ध “फ्री फिलिस्तीन” लिखी हुई टीशर्ट पहन रखा था। उक्त शख्स “बमबारी बंद करो” और “फिलिस्तीन को सेव करो” का समर्थन कर रहा था। साथ ही वो संदिग्ध हाथ में फिलिस्तीन का झंडा थामे था। फिलिस्तीन के झंडे का ही मास्क भी लगाया था।

फाइनल के महा मुकाबले को करोडों दर्शन टेलीविजन (TV) के साथ ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मैच को लाइव देख रहे हैं। ऐसे में कुछ लोगों ने इसका स्क्रीन शॉट्स ले लिया और अपने-अपने तरह से लोग इन पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई इसके समर्थन में बातें कर रहा है तो कोई फ्री फिलिस्तीन की तमाम दुहाई करने वालों की आलोचना कर रहा है।

बहरहाल, सबसे महत्वपूर्ण मसला ये है कि इतने बड़े महा मुकाबले में जहां दुनिया भर की नज़र जमी हुई है, उस खिताबी भिड़ंत में सुरक्षा की चूक बेहद लापरवाही को दर्शाता है।

एक लाख 30 हज़ार दर्शन क्षमता वाले दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा मुकाबला हो रहा है। ऐसे में ग्राउंड में भारतीय टीम के साथ ही मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर्स, दोनों देशों के अलग-अलग क्षेत्रों के दिग्गज, नामचीन हस्तियों की मौजूदगी ने सुरक्षा एजेंसियों की काफी बड़ी लापरवाही की पोल खोल दी है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: कर्मचारी की मौत के ये हैं जिम्मेदार, CITU ने पकड़ी लापरवाही
Next: SAIL BSP: रेलवे के साबरमती वेल्डिंग प्लांट से 260 मीटर लंबी रेल पटरी का पहला रैक रवाना

Related Stories

ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.