Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • प्रधानमंत्री से मिल सकते हैं, लेकिन भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन से नहीं, यूनियन से कतरा रहा BSP
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

प्रधानमंत्री से मिल सकते हैं, लेकिन भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन से नहीं, यूनियन से कतरा रहा BSP

18/01/2025 1 minute read
You can get time to meet the Prime Minister, but not with the Bhilai Steel Plant management, BSP is shying away from the union

CITU ने प्रबंधन से दो टूक कहा-कोई भी ऐसी स्थिति का निर्माण न होने दें, जिससे औद्योगिक संबंध बिगड़े, उत्पादन पर विपरीत असर पड़े।

  • क्या यूनियन प्रतिनिधियों से चर्चा करने से कतरा रहा है प्रबंधन?
  • सीटू नेता ने कहा कि सीटू हमेशा से ही संवाद बनाए रखने के पक्ष में रहा है। संवाद से बात न बनने पर आंदोलन का रास्ता अपनाते हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई में मान्यता यूनियन का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। शून्य की स्थिति निर्मित है। और आयेदिन कर्मियों के सामने सुरक्षा से लेकर हो रहे दुर्घटनाओं तक, अस्पताल से लेकर टाउनशिप तक, प्रमोशन से लेकर प्रबंधन द्वारा किए जा रहे अवैधानिक कार्यवाहियों तक समस्याओं का अंबार लगने लगा है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, मकर संक्रांति पर 318 लोगों का गृह प्रवेश

ऐसे में उन समस्याओं को प्रबंधन के सामने रखने का काम यूनियन प्रतिनिधियों द्वारा किया जाता है। किंतु ऐसा प्रतीत हो रहा है कि प्रबंधन यूनियन प्रतिनिधियों से चर्चा करने के लिए कतरा रही है। इसीलिए सीटू प्रबंधन को दो टूक कह देना चाहता है कि कोई भी ऐसी स्थिति का निर्माण न होने दें, जिससे औद्योगिक संबंध बिगड़े एवं उत्पादन पर उसका विपरीत असर पड़े।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Foundation Day 2025: भिलाई स्टील प्लांट की निर्माण गाथा दिखेगी लेज़र शो में, बॉलीवुड सिंगर सुनाएंगे गाना

प्रयास करने पर मिल सकते हैं प्रधानमंत्री से किंतु प्रबंधन से नहीं

सीटू नेता ने कहा कि प्रयास किया जाए तो प्रधानमंत्री से मिला जा सकता है। किंतु भिलाई इस्पात संयंत्र के उच्च अधिकारियों से लेकर सेल प्रबंधन के अधिकारियों तक से मिलना धीरे-धीरे नामुमकिन सा होता जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र के रेल मिल और आरसीएल में सुरक्षा सप्ताह, हादसों से बचने का मंत्र

कोशिश करें तो मुख्यमंत्री से एक सप्ताह के अंदर मिल सकते हो, सांसद से तीन दिन में, विधायक से दो दिन में, कलेक्टर एवं पुलिस के आला अधिकारियों से 1 दिन में मिल सकते हैं। किंतु समय मांगने के बावजूद हफ्ता दर हफ्ता समय ना देना एवं किसी न किसी तरीके से टालमटोल करना भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन की नियति बनती जा रही है, जो कि संयंत्र के लिए ठीक नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: 150 से अधिक स्टॉल, 900 व्यापारिक संस्था का जमावड़ा 16 से 19 तक, डॉ. विवेक बिंद्रा देंगे बिजनेस आइडिया

संवादहीनता से बढ़ेगी समस्याएं

उच्च प्रबंधन हमेशा संवाद बनाए रखने की बात करता रहा है। किंतु वर्तमान समय में प्रबंधन की कथनी एवं करनी में अंतर साफ नजर आ रहा है। चुनी हुई मान्यता यूनियन हो, प्रतिनिधि यूनियन हो या अन्य यूनियन हो। वे कहीं ना कहीं कर्मियों का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने स्तर पर विभिन्न विषयों को लेकर प्रबंधन से बातचीत करती है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL NEWS: डायरेक्टर Technical, Projects, Raw Materials बने मनीष गुप्ता, दुर्गापुर, ISP, बोकारो स्टील प्लांट से नाता

प्रबंधन भी इस बात को समझती है कि बातचीत से कई मसलों का समाधान निकाला जा सकता है। किंतु कुछ समय से विभिन्न स्तरों के प्रबंधन संवाद को तिलांजलि देते हुए संवादहीनता की स्थिति निर्मित कर रहा है, जो आने वाले समय में समस्याओं को और बढ़ाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: मकर संक्रांति 2025: जमकर पतंग उड़ाइए, पर चाइनीज-नायलॉन मांझे से मत काटिए जिंदगी की डोर, भिलाई निगम ने मारा छापा

क्या मीडिया के माध्यम से ही बात करना चाहता है प्रबंधन?

सीटू नेता ने कहा कि सीटू हमेशा से ही संवाद बनाए रखने के पक्ष में रहा है। संवाद से बात न बनने पर आंदोलन का रास्ता अपनाते हैं एवं आंदोलन के पश्चात फिर से प्रबंधन के साथ संवाद करता है। यदि प्रबंधन कर्मियों के मुद्दों को लेकर यूनियन द्वारा मांग करने के बावजूद संवाद ही नहीं करना चाहेगा तो क्या यूनियन अपनी बातों को मीडिया के माध्यम से प्रबंधन तक पहुंचाएगी?

ये खबर भी पढ़ें: SAIL NEWS: आलोक वर्मा ने राउरकेला इस्पात संयंत्र के डायरेक्टर इंचार्ज का संभाला कार्यभार

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: हेरिटेज साइट देवबलोदा के विकास और जीर्णोद्धार पर भिलाई स्टील प्लांट को मिला मोदी सरकार से अवॉर्ड
Next: SAIL BSP: भिलाई स्टील सुझाव योजना से एपेक्स अवार्ड, ये है डिटेल

Related Stories

Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026
Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.