Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL के 11 अफसर जबरन रिटायर, कर्मचारियों के खड़े हुए कान, CITU का ये बयान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के 11 अफसर जबरन रिटायर, कर्मचारियों के खड़े हुए कान, CITU का ये बयान

13/02/2025 1 minute read
11 officers of SAIL forcibly retired, employees alert, statement from CITU

सेल प्रबंधन के फैसले के खिलाफ Hindustan Steel Employees Union Durgapur (CITU) इसके खिलाफ खुलकर सामने आ गया है।

  • दुर्गापुर स्टील प्लांट के 1, दुर्गापुर एलॉय स्टील्स प्लांट के 1 अधिकारी रिटायर किए गए हैं।
  • कर्मचारी और ट्रेड यूनियन को एकजुट होकर आवाज उठाने की बात कही जा रही है।

सूचनाजी न्यूज, दुर्गापुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के 11 अधिकारियों को जबरन रिटायर कर दिया गया है। इसको लेकर सेल इकाइयों में हड़कंप मचा हुआ है। Hindustan Steel Employees Union Durgapur (CITU) इसके खिलाफ खुलकर सामने आ गया है। यूनियन का कहना है कि आज अधिकारियों पर गाज गिराई जा रही है, आने वाले समय में कर्मचारियों को जबरन रिटायर कर दिया जाएगा। इसलिए यूनियन खामोश नहीं बैठने वाली।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: बोकारो स्टील प्लांट के आवास में लगी आग, कर्मचारी, पत्नी और बच्चे की बची जान, BSL पर उठी अंगुली

हिंदुस्तान स्टील कर्मचारी संघ दुर्गापुर (सीआईटीयू) के अध्यक्ष व पश्चिम बंगाल राज्य सीआईटीयू सचिव बिस्वरूप बंदोपाध्याय का बयान सामने आ गया है। उन्होंने कहा-सेल के कुल 11 अधिकारी, जिनमें दुर्गापुर स्टील प्लांट के 1, दुर्गापुर एलॉय स्टील्स प्लांट के 1 अधिकारी शामिल हैं, को केंद्र सरकार की विध्वंसकारी नीति के तहत जबरन रिटायर किया जा रहा है, जो वास्तव में बर्खास्तगी के बराबर है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Rourkela Steel Plant: ब्लास्ट फर्नेस 5 का चौथा स्टोव बनेगा 106.48 करोड़ में, MoU साइन, 20 महीने की डेडलाइन

इस तरह की नीति कभी भी मजदूरों के हित में नहीं हो सकती। अगर इसे बिना प्रतिरोध के स्वीकार कर लिया जाए, तो इसका असर मजदूरों पर भी जल्दी ही पड़ने वाला है। जिस तरह हम अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे सेल मजदूरों पर अधिकारियों द्वारा किए जा रहे क्रूर अत्याचार (निलंबन, स्थानांतरण, विभिन्न तरीकों से वेतन में कटौती, प्रमुख आरोप पत्र, कारण बताओ आदि) के खिलाफ निरंतर संघर्ष में शामिल हो रहे हैं, उसी तरह हम दुर्गापुर स्टील प्लांट और दुर्गापुर एलॉय स्टील्स प्लांट के 2 सहित सेल के इन 11 अधिकारियों के साथ पूरी तरह से हैं और हम उनके किसी भी संघर्ष में अपनी पूरी मदद देने के लिए तैयार हैं।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट: रिटायरमेंट से पहले एक नए सफ़र की शुरुआत, फाइनल पेमेंट संग दी ये जानकारी

यूनियन ने दुर्गापुर स्टील प्लांट (Durgapur Steel Plant), दुर्गापुर अलॉय स्टील प्लांट के सभी स्थायी और संविदा कर्मचारियों से अपील किया है। चाहे वे किसी भी ट्रेड यूनियन से जुड़े हों, वे देश के इस महत्वपूर्ण सरकारी औद्योगिक क्षेत्र में अशांति, असंतोष, आक्रोश और भय का माहौल पैदा करके राष्ट्र के बुनियादी ढांचे को विकसित करने और केंद्रीय बजट को धन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों (अधिकारी, स्थायी कर्मचारी, संविदा कर्मचारी) के खिलाफ इस व्यवहार के खिलाफ हर तरह के प्रतिरोध में भाग लें।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी डायरेक्टर इंचार्ज ट्रॉफी फॉर यंग मैनेजर्स 2024-25 रिजल्ट घोषित, ये विजेता, मिलेगा 15-15 हजार तक

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को EPS 95 पेंशनभोगी का दर्द भरा पत्र, चाहिए 7500 न्यूनतम पेंशन
Next: SAIL BSL के कार्मिक खतरे में, आवासों की जल्द बदलें विद्युत वायरिंग, BAKS ने प्रबंधन को झकझोरा

Related Stories

Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
ISP Burnpur Union Election 2026 BMSs Mega Roadshow and Bike Rally Watch Video
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election 2026: मेगा रोड शो-बाइक रैली में बीएमएस का शक्ति प्रदर्शन, Watch Video

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.