सम्मान कर्मचारियों में उत्साह का संचार करने के साथ-साथ अन्य कर्मियों को भी अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है।
- पीबीएस विभाग में कर्मशिरोमणि सम्मान समारोह आयोजित।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के पीबीएस विभाग में कर्मियों के उत्कृष्ट कार्य, समर्पण एवं कार्य के प्रति प्रतिबद्धता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कर्मशिरोमणि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कर्मशिरोमणि सम्मान विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रदान किया जाता है।
समारोह में मुख्य महाप्रबंधक शेख जाकिर, इलेक्ट्रिकल इंचार्ज पी.के. मोहन, जी.पी. कुर्रे, बॉयलर प्रमुख संजय अग्रवाल, टरबाइन प्रमुख एस.ए. हुसैन, पीईएम विभाग से विजय सैनी, पर्सनल विभाग से नवनीता चौहान सहित पीबीएस विभाग के समस्त कार्यपालकगण उपस्थित रहे।
ये कर्मचारी बने कर्म शिरोमणि
प्रकाश राउत: चार्जमैन सह वरिष्ठ तकनीशियन
बिचित्र नायक: चार्जमैन सह वरिष्ठ ऑपरेटर (टर्बाइन)
छाबी सिंह पैकरा: चार्जमैन सह वरिष्ठ ऑपरेटर
सिमत सिंह मसराम: कनिष्ठ अभियंता
शिव शंकाए बैरागी: चार्जमैन सह वरिष्ठ तकनीशियन
फुलदास: इंजीनियरिंग एसोसिएट
अमित कुमार सिंह: कनिष्ठ इंजीनियरिंग एसोसिएट
नवनीत कुमार: तकनीकी एसोसिएट
चंद्रकांत तुकाराम घागरे: इंजीनियरिंग एसोसिएट
नकुल प्रसाद वर्मा: कनिष्ठ अभियंता
हरीश चंद मसाटकर: चार्जमैन सह वरिष्ठ तकनीशियन
रमेश चौधरी: इंजीनियरिंग एसोसिएट
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने सम्मानित कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि कर्मशिरोमणि सम्मान कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य एवं समर्पण की पहचान है। इस प्रकार का सम्मान कर्मचारियों में उत्साह का संचार करने के साथ-साथ अन्य कर्मियों को भी अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों एवं कार्यपालकों ने सम्मानित कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
