Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Hostel Accident: ढही PG इमारत, 3 की मौत, मलबे से निकाले गए 8 छात्र, रेस्क्यू जारी
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

Hostel Accident: ढही PG इमारत, 3 की मौत, मलबे से निकाले गए 8 छात्र, रेस्क्यू जारी

Azmat ali 06/09/2026 1 minute read
Delhi Hostel PG building Collapses 3 Dead 8 Pulled from Debris Rescue Operation Underway

दिल्ली में 5 मंजिला PG इमारत भरभराकर गिरी, मलबे में कई छात्रों के दबे होने की आशंका; NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

  • हादसे से सटी इमारत को भी खाली करा लिया गया है।

सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन, आरके पुरम इलाके में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां ‘हॉस्टल डेज’ नाम से संचालित पांच मंजिला PG इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त इमारत में 40 से अधिक लोगों के मौजूद होने की बात बताई जा रही। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। समाचार लिखे जाने तक 11 छात्रों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया था। इनमें से तीन की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एम्स पहुंच चुकी है।

हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग, NDRF समेत विभिन्न एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक तीन लोगों को मलबे से रेस्क्यू चंद घंटों के भीतर ही किया जा चुका था। जबकि अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अभियान जारी रहा।
घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई है। पुलिस और प्रशासन लगातार लोगों से मौके से दूर रहने और रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा नहीं डालने की अपील कर रहे हैं।

नाले की खुदाई के दौरान हादसा होने का दावा

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक PG इमारत के पास नाली की खुदाई का काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि खुदाई के दौरान जमीन और इमारत की संरचना प्रभावित हुई और इसके बाद भवन भरभराकर गिर गया।
हालांकि, इमारत गिरने की वास्तविक वजह अभी आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं हुई है। खुदाई और निर्माण कार्य की भूमिका समेत सभी पहलुओं की जांच के बाद ही हादसे की सही वजह सामने आएगी।

रेखा गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि वह सत्य निकेतन, आरके पुरम स्थित घटनास्थल पर संबंधित अधिकारियों के साथ मौजूद हैं और बचाव अभियान की निगरानी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि DDMA, NDRF, दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, MCD, CATS और सिविल डिफेंस की टीमें युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। सभी एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ काम कर रही हैं और प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है।
सावधानी के तौर पर हादसे से सटी इमारत को भी खाली करा लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

राहुल गांधी ने कहा- हर छात्र की जान कीमती

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सत्य निकेतन हादसे पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इमारत गिरने की खबर बेहद दर्दनाक और चिंताजनक है। उन्होंने मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताते हुए कहा कि इनमें दिल्ली विश्वविद्यालय के कई छात्र भी शामिल हैं।

राहुल गांधी ने NDRF, दिल्ली फायर सर्विस और सभी बचाव दलों से हर संभव प्रयास कर मलबे में फंसे प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचने की अपील की। उन्होंने घायलों को तत्काल बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और NSUI के कार्यकर्ता मौके पर मौजूद हैं और हर संभव मदद के लिए तैयार हैं।

राहुल गांधी ने दिल्ली में छात्रों के लिए पर्याप्त हॉस्टल सुविधाओं की कमी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि अच्छे कॉलेज या विश्वविद्यालय हॉस्टल नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में छात्र PG में एक ही छत के नीचे रहने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि हर छात्र की जान कीमती है और उसकी सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित की जानी चाहिए।

हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

हादसे के बाद PG के रूप में संचालित इस पांच मंजिला इमारत की सुरक्षा, निर्माण अनुमति और भवन नियमों के पालन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। साथ ही, आसपास चल रही खुदाई के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं, इसकी जांच भी अहम होगी। फिलहाल प्रशासन और बचाव एजेंसियों का पूरा ध्यान मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने पर है। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट पीबीएस के 12 कर्मचारी बने कर्म शिरोमणि, पढ़ें CGM शेख ज़ाकिर क्या बोले…
Next: Bhilai Steel Plant के 2 कर्मचारियों के बेटों की सड़क हादसे में मौत, लौट रहे थे दही हांडी उत्सव से, कौन था फोन पर…

Related Stories

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
Bokaro Steel Plant Management says maintenance of newly allotted quarters is proceeding rapidly
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईडी एचआर के आवास का घेराव: बीएसएल प्रबंधन बोला-नए आवंटित आवासों का तेजी से हो रहा मेंटेनेंस, जर्जर मकान करें खाली

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.