Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant के 321 अफसरों का प्रमोशन, कइयों का ट्रांसफर, ये बने GM, पढ़ें पूरी लिस्ट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant के 321 अफसरों का प्रमोशन, कइयों का ट्रांसफर, ये बने GM, पढ़ें पूरी लिस्ट

Azmat ali 30/06/2025 (Last updated: 30/06/2025) 1 minute read
289 officers of Bhilai Steel Plant promoted many transferred read the full list 7

प्रमोशन पाने वालों में भिलाई स्टील प्लांट, टाउनशिप, माइंस, हॉस्पिटल तक के अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

  • डिप्टी मैनेजर से लेकर जीएम तक का तोहफा दिया गया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के अधिकारियों के लिए सोमवार का दिन खास रहा। आफिस पहुंचते ही प्रमोशन की खुशखबरी मिलनी शुरू हो गई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के 321 अधिकारियों को प्रमोट किया गया है।

डिप्टी मैनेजर से लेकर जीएम तक का तोहफा दिया गया है। प्रमोशन पाने वालों में भिलाई स्टील प्लांट, टाउनशिप, माइंस, हॉस्पिटल तक के अधिकारियों के नाम शामिल हैं। खास बात यह है कि कई अधिकारियों का प्रमोशन के साथ ट्रांसफर भी कर दिया गया है। अलग से फिलहाल कोई लिस्ट जारी नहीं हुई है। प्रमोशन ऑर्डर में ही ट्रांसफर का उल्लेख किया गया है।

बीएसपी जनरल विभाग की एजीएम अपर्णा चंद्रा को सीएसआर में नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, सेक्टर 9 हॉस्पिटल की बात करें तो डाक्टर अनिरुद्ध मेने, अशोक कुमार,सोनाली त्रिवेदी, डाक्टर निशा ठाकुर, डाक्टर अश्विन जायसवाल, डाक्टर प्राची मेने, डाक्टर पराग गुप्ता का नाम भी प्रमोशन लिस्ट में शामिल है।

दूसरी ओर इस बार प्रमोशन की उम्मीद लगाए कई अधिकारी वंचित हो गए हैं। मायूसी का आलम है। इधर, एजीएम से डीजीएम बनाए गए कई अधिकारियों को 5 से 6 साल बाद प्रमोशन का मौका मिला है। वहीं, जनस्वास्थ्य विभाग के सीनियर मैनेजर रमेश गुप्ता का सहायक महाप्रबंधक के पद पर प्रमोशन हुआ है। प्रमोशन ऑर्डर ईडी एचआर पवन कुमार और सीजीएम टाउनशिप उत्पल दत्ता के हाथों सौंपा गया।

स्टील एक्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया-सेफी के चेयरमैन व बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, बीएसपी ओए महासचिव परविंदर सिंह ने प्रमोट होने वाले अधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

पढ़िए किस ग्रेड में कितने हुए प्रमोट

ई 1 से ई 2 में 39: असिस्टेंट मैनेजर से डिप्टी मैनेजर
ई 2 से ई 3 में 15: डिप्टी मैनेजर से मैनेजर
ई 3 से ई 4 में 56:  मैनेजर से सीनियर मैनेजर
ई 4 से ई 5 में 109: सीनियर मैनेजर से एजीएम
ई 5 से ई 6 में 70: एजीएम से डीजीएम

ई 6 से ई 7 में 32: डीजीएम से जीएम

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसपी एससी-एसटी एसोसिएशन ने किया श्रमवीरों का सम्मान, कब्जे पर निकली भड़ास
Next: भिलाई स्टील प्लांट से रिटायरमेंट पर ऐसी विदाई, गेट पर टेका मत्था, आंखें भर आई, Watch The Video

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.