Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी एससी-एसटी एसोसिएशन ने किया श्रमवीरों का सम्मान, कब्जे पर निकली भड़ास
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एससी-एसटी एसोसिएशन ने किया श्रमवीरों का सम्मान, कब्जे पर निकली भड़ास

Azmat ali 29/06/2025 1 minute read
BSP SC ST Association honored the personnel expressed anger over encroachment

जो लोग अंबेडकर भवन नहीं चाहिए करके बैठकें करते फिरते थे, वही लोग अंबेडकर भवन में लगभग 3 साल से अवैध कब्जा जमाए बैठे थे।

डॉ आंबेडकर प्रेरणा भवन में श्रमवीरों का सम्मान समारोह का आयोजन।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयत्र के कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग तथा इस्पात गलन शाला-2 के अनुसूचित जाति एवं जनजाति के श्रमवीरों के जून-2025 में सेवानिवृत्त होने के अवसर पर सेवानिवृत्त सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। डॉ आंबेडकर प्रेरणा स्थल सेक्टर 6 में हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया।

एससी/एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सेल एससी/एसटी फेडरेशन के उपाध्यक्ष कोमल प्रसाद ने अध्यक्षता की। कोमल प्रसाद ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम हमारे एसोसिएशन के डॉ आंबेडकर प्रेरणा स्थल में लगभग 3 साल बाद अपने श्रमवीरों का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन कर रहे हैं।

यह सब आप लोगों की अथक मेहनत से संभव हुआ है। आप लोगों ने हमारे कर्मचारी एवं अधिकारी को एसोसिएशन से जोडने एवं एसोसिएशन की गतिविधियों एवं उपलब्धियों को हरेक कर्मचारी तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
आप लोगों ने समाज के बीच में एसोसिएशन एवं भवन की वास्तविकता को रखने में बड़ी जिम्मेदारी का निर्वहन किए हैं। लोगों को समझ में आ गया है कि जो लोग अंबेडकर भवन नहीं चाहिए करके बैठकें करते फिरते थे, वही लोग अंबेडकर भवन में लगभग 3 साल से अवैध कब्जा जमाए बैठे थे।

सेवानिवृत्ति के बाद भी पद का मोह नहीं छूट रहा। पद लोलुपों को, ये लोग एससी एसटी समाज को बेवकूफ समझ रखा है, पर्दे के पीछे से असंवैधानिक रूप से अध्यक्ष बनाने का खेल खेल रहे है। लेकिन दर्पण झूठ नहीं बोलता वीभत्स चेहरा वीभत्स ही दिखता है।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में एसोसिएशन के महासचिव विजय कुमार रात्रे, कार्यकारी अध्यक्ष चेतन लाल राणा, उपाध्यक्ष कुमार भारद्वाज, वेद प्रकाश सूर्यवंशी, विभागीय समिति कोक ओवन के अध्यक्ष हेमंत कुमार भुआर्य, विभागीय समिति एसएमएस 2 के अध्यक्ष राधे श्याम खांडेकर ने भी अपने विचार व्यक्त किया।

कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग के अनुसूचित जाति एवं जनजाति के श्रमवीरों दिलीप कुमार कृपाल, इजीनियरिंग एसोसिएट, वेद राम नीलकमल-इंजीनियरिंग एसोसिएट तथा इस्पात गलन शाला-2 के श्रमवीर सुधीर कुमार रामटेके-इंजीनियरिंग एसोसिएट का एसोसिएशन की ओर से पुष्पमाला, शॉल, श्रीफल एसोसिएशन की पत्रिका नया सवेरा यादगार शुभकामना पत्रक एवं मिठाई भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह में एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष चेतन लाल राणा, उपाध्यक्ष कुमार भारद्वाल, वेद प्रकाश सूर्यवंशी, महासचिव विजय कुमार रात्रे, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार खेलवार, सगठन सचिव परमेश्वर लाल कुर्रे, जोनल सचिव कालीदास बघेल, जीतेन्द्र भारती, लेखराज घरेंद्र, हेम प्रसाद नेताम, पुरुषोत्तम लाल ठाकुर, युगमन सुधाकर, मेघनाथ जांगडे, बिसम्भर रात्रे, हेमचंद कुर्रे, रवीन्द्र ठाकुर, सालिक राम ध्रुव, चिमन लाल तारम, जगत राम रावटे, खोबाहरा राम कृशान, फगन राम सहित बड़ी संख्या में श्रमवीर उपस्थित थे।

एसोसिएशन के जोनल विभागीय समिति कोक ओवन जोन के जोनल अध्यक्ष हेमन्त भुआर्य अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी एवं जोनल कोषाध्यक्ष लेखराम घरेन्द्र, जोनल सचिव सेवक राम जांगडे, इस्पात गलन शाला 2 जोन के जोनल अध्यक्ष राधे श्याम खांडेकर, जोनल कोषाध्यक्ष हेम प्रसाद नेताम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। सभी लोगों ने डॉक्टर अंबेडकर प्रेरणा स्थल को सामूहिक रूप से एससी एसटी वर्ग के हितार्थ सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक उन्नति का केंद्र बनाने के लिए अपनी आवश्यक सहयोग प्रदान करने की बात कही।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रथयात्रा महोत्सव अपडेट: गुण्डिचा मंडप सेक्टर 10 में संगीत संध्या की धूम
Next: Bhilai Steel Plant के 321 अफसरों का प्रमोशन, कइयों का ट्रांसफर, ये बने GM, पढ़ें पूरी लिस्ट

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.