Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • महिला समिति का 61वां स्थापना दिवस मना बोकारो में, डीआइसी ने दिए बेस्ट वर्कर्स अवॉर्ड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला समिति का 61वां स्थापना दिवस मना बोकारो में, डीआइसी ने दिए बेस्ट वर्कर्स अवॉर्ड

Azmat ali 09/08/2025 1 minute read
61st Foundation Day of Mahila Samiti celebrated in Bokaro DIC gave Best Workers Award

समिति द्वारा संचालित दो विद्यालय बालमंदिर तथा सौरभ शिशु मंदिर की छात्राओं ने असमिया तथा महाराष्ट्र के खूबसूरत नृत्य प्रस्तुत किए।

बीएसएल के निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी के साथ अधिशाषी निदेशक,मुख्य चिकित्सा अधिकारी, समिति की पदाधिकारी जुटीं।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। महिला समिति, बोकारो का 61वां स्थापना दिवस कार्यक्रम सफलतापूर्वक बीएसएल के मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास स्थित मेन ऑडिटोरियम में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परम्परागत तरीके से दीप प्रज्वलन तथा गणेश वंदना के साथ शुरूकर अतिथियों का स्वागत पौधों तथा पुष्प गुच्छों से किया गया।

बीएसएल के निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी के साथ अधिशाषी निदेशक,मुख्य चिकित्सा अधिकारी, समिति की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मुख्य महाप्रबंधक, सीनियर ऑफिसर्स, मेम्बर्स, टीचर्स, छात्र छात्राएं तथा अभिभावक ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

महिला समिति, बोकारो की अध्यक्ष अनीता तिवारी ने अपने स्वागत भाषण में सभी को बधाई दी तथा दर्शकों के साथ समिति द्वारा किए जा रहे नेक कार्यों को साझा किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी ने सभी प्रतिभागियों और समिति की सदस्याओं को शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम का संचालन तथा उसकी रूपरेखा सांस्कृतिक सचिव श्वेता कुमार के द्वारा किया गया जिन्होंने ‘समिति गान’ से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के दौरान सचिव ऋचा प्रियदर्शिनी के द्वारा स्वरबद्ध तरीके से वर्तमान अध्यक्ष अनीता तिवारी के कार्यकाल में हुई गतिविधियों की ‘झलकियां’ दिखाई गईं।

समिति द्वारा संचालित दो विद्यालय बालमंदिर तथा सौरभ शिशु मंदिर की छात्राओं ने असमिया तथा महाराष्ट्र के खूबसूरत नृत्य प्रस्तुत किए। सुरभि मसाला केंद्र की वर्कर्स ने सावन के नृत्य व गान तथा स्वावलंबन उद्योग केंद्र की वर्कर्स ने नृत्य नाटिका तथा गीत की प्रस्तुति दी।

मुख्य अतिथि द्वारा ‘बेस्ट वर्कर्स’ अवॉर्ड दिया गया तथा महिला समिति की उपाध्यक्षगण द्वारा समिति के जन्मदिन पर केक काटा गया. कार्यक्रम का समापन सचिव ऋचा जी के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

समिति की स्थापना दिवस को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष अभिरुचि प्रिया,उपाध्यक्ष अंजलि तिवारी, उप सचिव रूपांशी श्रीवास्तव, सुरभि प्रभारी अनिशा झा, सिलाई प्रभारी प्रीति राजेश, विद्यालय प्रभारी नीतू सुनीत व आशा राज, समिति सदस्या कल्पना वर्मा, समिता मोहंती तथा यामिनी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अगस्त क्रांति: बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी भड़के, बोनस फॉर्मूला, लाइसेंस, लीज और जॉब गारंटी पर SAIL प्रबंधन को चेतावनी
Next: बीएसपी कर्मचारी आ रहे ड्यूटी, बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम बता रहा गैर हाजिर, साहब बोले-आप ही सुधरवाइए अपनी हाजिरी

Related Stories

Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
SAIL Wage Agreement case in Odisha High Court Notices issued to Ministry of Steel and SAIL-RSP Management Hearing on the 13th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज एग्रीमेंट केस ओडिशा हाईकोर्ट में, इस्पात मंत्रालय, सेल, RSP प्रबंधन को नोटिस, 13 को सुनवाई

Azmat ali 18/09/2026
SAIL-BSP Senior Manager Sonal Srivastava on the show Indias Top 1 Face-to-face with Anil Kapoor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSP: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में नजर आएंगे सोनल श्रीवास्तव, अनिल कपूर कर रहे होस्ट, 19 सितंबर की रात आप भी देखें

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
SAIL Wage Agreement case in Odisha High Court Notices issued to Ministry of Steel and SAIL-RSP Management Hearing on the 13th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज एग्रीमेंट केस ओडिशा हाईकोर्ट में, इस्पात मंत्रालय, सेल, RSP प्रबंधन को नोटिस, 13 को सुनवाई

Azmat ali 18/09/2026
SAIL-BSP Senior Manager Sonal Srivastava on the show Indias Top 1 Face-to-face with Anil Kapoor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSP: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में नजर आएंगे सोनल श्रीवास्तव, अनिल कपूर कर रहे होस्ट, 19 सितंबर की रात आप भी देखें

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.