Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी कर्मचारी आ रहे ड्यूटी, बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम बता रहा गैर हाजिर, साहब बोले-आप ही सुधरवाइए अपनी हाजिरी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी कर्मचारी आ रहे ड्यूटी, बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम बता रहा गैर हाजिर, साहब बोले-आप ही सुधरवाइए अपनी हाजिरी

Azmat ali 10/08/2025 (Last updated: 10/08/2025) 1 minute read
BSP Employee Came For Duty Biometric Attendance System Is Showing Him Absent

बीएसपी कर्मचारी के 26-27 जुलाई की हाजिरी 31 जुलाई को दिखा रहा। लेकिन सिस्टम 5 अगस्त से हैंग और अनुपस्थित दिखा रहा है।

  • सीटू बार-बार कहता है कि संयंत्र में लागू बायोमेट्रिक आधारित अटेंडेंस सिस्टम की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम से त्रस्त हो गए हैं। हर दिन कोई न कोई दिक्कत सामने आ रही है। हर बार की तरह इस बार भी सीटू के पास एक नया केस आया, जिसमें एक कर्मी का 26,27 जुलाई का हाजिरी 31 जुलाई को दिखा रहा था। लेकिन 5 अगस्त से हैंग हो गया और अनुपस्थित दिखा रहा है।

उक्त कर्मी ने जब कार्मिक अधिकारी से बात किया तो कार्मिक अधिकारी कह रहे हैं कि आप को ही सुधरवानी होगी अपनी हाजिरी। साथ ही साथ उस कर्मी के सेक्शन के अधिकारी कह रहे हैं कि मशीन का फाल्ट है। वो ही ठीक करेंगे। इस तरह कर्मचारी काम में मन नहीं लगा पा रहा है और एचआर उस कर्मी के ऊपर ही हाजिरी सुधारवाने की जिम्मेदारी थोप दे रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: दिवाली और छठ की छुट्टी का उठाइए फायदा, रेल यात्रियों को ऑफर, रेलवे देगा किराए पर 20% छूट

सीएंडआईटी भी झाड़ लिया अपना पल्ला

सीटू नेताओं ने कहा-जब टाइम आफिस को बंद कर सीएंडआईटी के बड़े अधिकारी प्रमोशन ले लिए हैं, तो जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए। कर्मचारी पर यह साबित करने का दायित्व नहीं बनता है कि वो ड्यूटी आया है। कर्मी मशीन में चेहरा दिखा दिया, मशीन ने थैंक्यू बोल दिया। बस आगे का काम एचआर और सीएंडआईटी विभाग को हल करना है।

किन्तु यहां तो सब उल्टा ही चल रहा है। कर्मी को ही साबित करने को कहा जा रहा है कि “वो ना केवल ड्यूटी आया था, बल्कि 8 घंटे ड्यूटी पर था” यह घटना पिछले माह रेल मिल में एक कर्मी के साथ घटित हुआ था। जब उस कर्मी का सिंगल पंच होने पर उसने अपने अधिकारी से कहा था कि इसे ठीक कर दीजिए, तब उसके अधिकारी ने कह दिया कि तुम्ही को साबित करना होगा की तुम 8 घंटे ड्यूटी पर थे।

ये खबर भी पढ़ें: Pension Latest News: शासकीय पेंशनधारियों का होगा ऑनलाइन सत्यापन

हाजिरी को लेकर हर माह परेशान रहते हैं कर्मी

यह घटना थम नहीं रही है। कार्यस्थल में प्रत्येक माह के आखिर में कर्मचारी-अधिकारी परेशान होते हैं। यदि कोई कर्मी अपनी हाजिरी जांचता नहीं है तो सिंगल पंच होने अथवा पंच ना लेने पर पेमेंट कटने का खतरा बना रहता है। इसीलिए सीटू बार बार कहता रहा है कि संयंत्र में लागू बायोमेट्रिक आधारित अटेंडेंस सिस्टम की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: बोकारो स्टील प्लांट के पंप हाउस का पाइप फटा, फर्नेस में घुसा पानी, HSM का प्रोडक्शन ठप, Watch Video

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महिला समिति का 61वां स्थापना दिवस मना बोकारो में, डीआइसी ने दिए बेस्ट वर्कर्स अवॉर्ड
Next: IDBI Bank Privatisation: 11 अगस्त को देशव्यापी हड़ताल, ट्रेड यूनियनों ने सरकार को कोसा

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.