Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL ISP के GM वेणु गोपाल के घर आई फर्जी CBI, 200 ग्राम सोना, 25 हजार कैश लेकर फरार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP के GM वेणु गोपाल के घर आई फर्जी CBI, 200 ग्राम सोना, 25 हजार कैश लेकर फरार

14/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Fake-CBI-at-SAIL-ISP-GM-Venu-Gopals-house-absconds-with-200-grams-of-gold-Rs-25000-cash-3
  • जीएम के आफिस में विजिलेंस का छापा पड़ने और घर में रखे सामान को छुपाने के नाम पर लूट।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। देश में इस वक्त ईडी और सीबीआई की छापेमारी चल रही है। अब ठगी करने वाले सीबीआई का नाम इस्तेमाल कर रहे हैं। सेल (SAIL) के इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट (IISCO Burnpur Steel Plant) के एक जनरल मैनेजर (General Manager) के घर पर फर्जी सीबीआई का अफसर बनकर लूट की वारदात को अंजाम दे दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें :  विधायक ने खोला विकास का पिटारा, सेक्टर में बनाएंगे स्मार्ट सड़क, बैडमिंटन ग्राउंड का  लोकार्पण

घर में रखे 200 ग्राम सोना, 25 हजार नकद, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड, पासपोर्ट आदि लेकर फर्जी सीबीआई (CNI) का अफसर फरार हो गया। लूट की खबर मिलते ही ईडी पीएंडए, आइएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी और विभागीय अधिकारी घटनास्थल से लेकर थाने तक मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें :  घर का बच्चा न बिगड़े, इसलिए माताओं-बहनों को ध्यान देना होगा, कांग्रेस सरकार बदलना होगा-पाण्डेय

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority Of India Limited) के आइएसपी के स्टील मेल्टिंग शॉप (Steel Melting Shop) के जीएम वेगु गोपाल राव के घर पर सुबह करीब 10 बजे एक स्मार्ट बंदा पहुंचा। दरवाजा खटखटाया। पत्नी ने गेट खोला। गेट खुलते ही घबराहट में युवक ने कहा-मैं सीबीआई से हूं। वेगु गोपाल सर का शुभचिंतक हूं। विजिलेंस ने गोपाल सर के आफिस में छापा मारा है। फोन जब्त कर लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें :  दुर्ग में खुल रहा सी-मार्ट, महिलाओं को मिलेगा अपना प्रोडक्ट बेचने का बाजार

कई तरह के गलत पेपर मिले हैं। इसलिए मैं, उन्हें बचाने की कोशिश कर रहा हूं। घर में जो भी जेवर और सामान है, उसे हटा दीजिए। इतना सुनते ही पत्नी के होश उड़ गए। घबराहट में वह भी भागते हुए कमरे में गईं और जेवर, कैश निकालने लगी। इधर-फर्जी सीबीआई का अफसर माहौल बनाने के लिए फोन पर किसी से बातचीत करता रहा।

ये खबर भी पढ़ें :  बीएसपी अफसरों का तनाव दूर किया रामकृष्ण मिशन के वक्ताओं ने

अफरा-तफरी के बीच पत्नी पूरा सामान लेकर बाहर आईं। युवक ने शक से बचने के लिए अपने साथ लाए एक बैग में पूरा सामान रखा और वहां मौजूद मेड को कहा-ये सामान आप अपने घर पर फौरन रख दीजिए। चलिए मैं भी साथ चल रहा हूं। इतना बोलकर दोनों लोग नीचे आए।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95, Gratuity की समस्या का समाधान कर रहा Ex-Employees Welfare Association BSP & SAIL, कीजिए इन नंबरों पर कॉल

मेड बोली-मैं मोबाइल ऊपर ही भूल गई हूं, लेकर आ रही हूं। इस बीच मौके का फायदा उठाकर युवक 200 ग्राम सोना, 25 हजार कैश और एटीएम कार्ड, आधार, क्रेडिट कार्ड, पासपोर्ट लेकर फरार हो गया।

ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS: सीधी भर्ती के पदों पर Stipend का प्रावधान समाप्त

बताया जा रहा है कि फर्जी सीबीआई बनकर आया युवक 6 फुट लंबा, आर्मी कट हेयर स्टाइल, ब्लू शर्ट पहने था। वह स्कूटी से आया था हीरापुर थाना में एफआइआर हो गई है। सीसी टीवी फुटेज नहीं मिल पाया है। बारिश  की वजह से कुछ मिल नहीं पाया है।

ये खबर भी पढ़ें : BSP Accident पर आया बड़ा अपडेट, लगे गंभीर आरोप

पुलिस आसपास के एरिया के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। इस्को आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार सुमन का कहना है कि ईडी पीएंडए यूपी सिंह खुद 5 मिनट के अंदर मौके पर पहुंचे और थाने तक साथ रहे। ओए की पूरी टीम जागरुकता कार्यक्रम चलाएगी। पुलिस के साथ मिलकर इस तरह की ठगी से बचने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : कांग्रेसी बोले-प्रगति यात्रा में बह रही विकास की गंगा, सेक्टर 6 वासियों को मिली सौगात

सभी लोगों से अपील है कि किसी भी अज्ञात लोगों के झांसे में न आएं। अगर, कोई भी अज्ञात घर में आता है और किसी तरह की झांसेबाजी करता है तो तत्काल पुलिस और ओए के पदाधिकारियों को फोन पर जानकारी दें।

ये खबर भी पढ़ें : बोनस मीटिंग से पहले SAIL चेयरमैन, सभी डायरेक्टर, DIC और NJCS लीडर इसी महीने पहली बार होंगे आमने-सामने

 

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Durgapur Steel Plant: एक्सपांशन प्रोजेक्ट से पहले बवाल, अधिकारियों पर हमला, CISF ने किया लाठीचार्ज, पथराव, आगजनी
Next: EPS 95 हायर पेंशन: FD तोड़े बगैर EPFO में जमा करें लाखों रुपए, यह है तरीका

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.