Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPS 95 हायर पेंशन: FD तोड़े बगैर EPFO में जमा करें लाखों रुपए, यह है तरीका
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPS 95 हायर पेंशन: FD तोड़े बगैर EPFO में जमा करें लाखों रुपए, यह है तरीका

14/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
EPS-95-Higher-Pension-Deposit-lakhs-of-rupees-in-EPFO-__without-breaking-FD-this-is-the-way-4
  • एफडी करा रखी है तो उसको तोड़ने के बजाए एफडी के अगेंस्ट लोन ले लीजिए। पर्सनल लोन भी ले सकते हैं।

अज़मत अली, भिलाई। ईपीएस 95 हायर पेंशन (EPS – 95 Higher Pension) के लिए प्रक्रिया तेजी से चल रही है। ज्वाइंट ऑप्शन फॉर्म (joint option form) जमा होने के बाद अब डिमांड लेटर तक ईपीएफओ (EPFO) की ओर से जारी हो रहे हैं। जिसको लेटर अब तक नहीं जारी हुआ, वे भी गणना कर रहे हैं। उच्च पेंशन के लिए मोटी रकम जमा करनी है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95, Gratuity की समस्या का समाधान कर रहा Ex-Employees Welfare Association BSP & SAIL, कीजिए इन नंबरों पर कॉल

कई साल पूर्व रिटायर हो चुके कर्मचारी और अधिकारी को अब 5 से 15 लाख रुपए तक जमा करना है। इसके बाद इंतजाम किया जा रहा है। सूदखारों तक तक मामला न पहुंचने पाए, इससे बचाने के लिए कई तरह के सुझाव दिए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  घर का बच्चा न बिगड़े, इसलिए माताओं-बहनों को ध्यान देना होगा, कांग्रेस सरकार बदलना होगा-पाण्डेय

पूर्व मान्यता प्राप्त यूनियन सीटू कार्यालय में पेंशन गणना के बाद यह भी बताया जा रहा है कि आप सूदखारों के चंगुल में मत फसिएगा। पैसे का इंतजाम करने के लिए अपनी एफडी को भी मत तोड़िए। इसके बगैर भी आप पैसे का इंतजाम कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  दुर्ग में खुल रहा सी-मार्ट, महिलाओं को मिलेगा अपना प्रोडक्ट बेचने का बाजार

अगर, आपने एफडी करा रखी है तो उसको तोड़ने के बजाए एफडी के अगेंस्ट लोन ले लीजिए। अगर, एसबीआई की बात की जाए तो एफडी पर 90 प्रतिशत तक लोन मिलता है। YONO SBI APP से अगर आप लोन लेते हैं तो कई स्कीम भी है। 95 प्रतिशत तक लोन मिल सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS: सीधी भर्ती के पदों पर Stipend का प्रावधान समाप्त

इसी तरह अन्य बैंकों से भी एफडी पर लोन लिया जा सकता है। अलग-अलग ब्याज दर है। बैंक के अधिकारियों के मुताबिक एसबीआई से लिए गए लोन पर जब तक आप पैसा अपने पास रखते हैं, तब तक का ही ब्याज लिया जाता है। इसी तरह किसी भी बैंक से आप पर्सनल लोन भी ले सकते हैं। ऐसे आप पैसे का इंतजाम करके ईपीएफओ के पास जमा कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  विधायक ने खोला विकास का पिटारा, सेक्टर में बनाएंगे स्मार्ट सड़क, बैडमिंटन ग्राउंड का  लोकार्पण

दावा किया जा रहा है कि डिफ्रेंस एमाउंट जमा करने के 20 दिन के बाद पेंशन चालू हो जाएगी। साथ ही एरियर का भुगतान भी कर दिया जाएगा। जमा की गई राशि से ज्यादा एरियर मिल सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : कांग्रेसी बोले-प्रगति यात्रा में बह रही विकास की गंगा, सेक्टर 6 वासियों को मिली सौगात

2015 में जिनका 58 साल पूरा हो गया है, उनके लिए यह मददगार साबित हो सकता है। एरियर का पैसा मिलने के बाद लोन लौटा दीजिए। इस बारे में बैंक और ईपीएफओ के अधिकारियों से एक बार जरूर कन्फर्म कर लें, ताकि आप किसी तरह की गलत फहमी में न फंसने पाए। अपना पैसा भी सुरक्षित कर सकें।

ये खबर भी पढ़ें : बोनस मीटिंग से पहले SAIL चेयरमैन, सभी डायरेक्टर, DIC और NJCS लीडर इसी महीने पहली बार होंगे आमने-सामने

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL ISP के GM वेणु गोपाल के घर आई फर्जी CBI, 200 ग्राम सोना, 25 हजार कैश लेकर फरार
Next: Bhilai में फिर कब्जेदारों पर एक्शन, बैक लाइन पर बना अवैध कमरा ध्वस्त

Related Stories

SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026

You May Have Missed

SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.