Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Big Breaking News: बीएमएस सेक्रेटरी पर गंभीर आरोप, Bhilai Steel Plant ने किया सस्पेंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: बीएमएस सेक्रेटरी पर गंभीर आरोप, Bhilai Steel Plant ने किया सस्पेंड

23/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Big-Breaking-News-Serious-allegations-against-BMS-Secretary-Bhilai-Steel-Plant-suspended
  • मान्यता प्राप्त यूनियन के पदाधिकारी को सस्पेंड करने की खबर लगते ही हड़कंप मच गया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel plant) से एक बड़ी खबर आ गई है। एक कर्मचारी को अनुशासनहीनता के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। यह कर्मचारी मान्यता प्राप्त यूनियन बीएमएस का सेक्रेटरी है।

खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant ने कब्जेदारों से खाली कराए 7 मकान, दरवाजे पर लिखा था थाना स्टाफ

बीएसपी (BSP) के ओर हैंडलिंग प्लांट (Ore Handling Plant)-ओएचपी (OHP) में कार्यरत अनिल कुमार जैन पर प्रबंधन ने गंभीर आरोप लगाते हुए सस्पेंड किया है। बकायदा दो अधिकारियों की मौजूदगी में निलंबन आदेश की कॉपी नोटिस बोर्ड (Notice Board) पर लगाई गई है।

खबर भी पढ़ें: Chhattisgarh Election 2023: 23 दिन में दूसरी बार प्रभु राम के ननिहाल आ रहे राहुल गांधी

मान्यता प्राप्त यूनियन के पदाधिकारी को सस्पेंड (Suspend) करने की खबर लगते ही हड़कंप मच गया है। प्रबंधन पर कर्मचारी नेताओं ने भी आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं। सेक्टर-7 (Sector – 7) में रहने वाले अनिल कुमार जैन पर आरोप लगाया गया है कि वह ड्यूटी से गायब रहने के साथ ही अनुशासनहीनता के दायरे में आ रहे हैं।

खबर भी पढ़ें: SAIL Bonus: नहीं बदलेगा बोनस फॉर्मूला, 3 साल तक इसी से होगा भुगतान

सीजीएम (ओएचपी) हेमंत कुमार पाठक (Hemant Kumar Pathak) की ओर से निलंबन आदेश जारी किया गया है। आदेश पत्र में स्पष्ट रूप से लिखा है कि स्टैंडिंग ऑर्डर के तहत गंभीर कदाचार के कुछ आरोप लगाए गए हैं।

खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant में हादसा, टिपलर में फंसा मालगाड़ी का इंजन, कच्चे माल पर आफत

औपचारिक आरोप पत्र अलग से जारी किया जा रहा है। चूंकि आपके खिलाफ लगाए गए आरोप गंभीर प्रकृति के हैं, इसलिए मामले में आगे की कार्यवाही और अंतिम आदेश आने तक आपको तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से निलंबित किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: परिवर्तन यात्रा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, झारखंड के पूर्व सीएम संग पांडेय जी पहुंचे स्व. मलकीत सिंह के घर

आदेश में यह भी लिखा है कि निलंबन अवधि के दौरान आप स्थायी आदेश (संयंत्र) के प्रावधान के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता पाने के हकदार हैं। निलंबन की अवधि के दौरान अधोहस्ताक्षरी की लिखित अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे और प्रतिदिन एक बार आईआर विभाग में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

ये खबर भी पढ़ें: 25 किलोमीटर दूर से किसी भी स्टेशन का ले सकते हैं जनरल टिकट, यह है तरीका

इस बारे में अनिल जैन का कहना है कि मुझे कोई लेटर नहीं मिला है। मैं बीएमएस का सचिव हूं। विभाग में काम करता हूं। दोस्तों से पता चला है कि विभाग में नोटिस चस्पा कर दिया गया है। मेरे हाथ में कोई पेपर नहीं आया है। जो भी हुआ है, गलत है। मेरी चाची का ऑपरेशन हुआ है, मैं हॉस्पिटल में हूं। अब ऐसी खबर आ रही है।

खबर भी पढ़ें: Breaking News: EPS 95 हायर पेंशन का डिमांड नोट व सहमति पत्र अपलोड हो रहा E-Sahyog में, 10 अक्टूबर आखिरी तारीख

दो-तीन साल में गैर हाजिर हुआ ही नहीं हूं। प्रबंधन में नए-नए लोग हैं। ओएचपी का कल्चर नहीं जाते हैं। इसलिए तानाशाही रवैया है। वहीं, बीएमएस के प्रवक्ता एके माहौर का कहना है कि इस बारे में अनिल जैन की तरफ से कुछ बताया नहीं गया है। प्रबंधन ने क्या आदेश जारी किया है। यह देखने के बाद ही स्पष्ट कर सकता हूं।

खबर भी पढ़ें: साउथ बिहार, टाटानगर-इतवारी, सीएसटी-हावड़ा और एलटीटी-शालीमार 22 को कैंसिल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट का होलोग्राम कॉपी, बना फर्जी गेट पास, BSP ने कहा-अब जरूरी RFID और बायोमेट्रिक
Next: SAIL News: 200 करोड़ की मची लूट…!, राजेंद्र सिंह बोले-प्रोडक्शन-प्रोडक्टिविटी की बैठक का करेंगे बायकॉट, अगर…

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.