Skip to content
11/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट का होलोग्राम कॉपी, बना फर्जी गेट पास, BSP ने कहा-अब जरूरी RFID और बायोमेट्रिक
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट का होलोग्राम कॉपी, बना फर्जी गेट पास, BSP ने कहा-अब जरूरी RFID और बायोमेट्रिक

23/09/2023 1 minute read
Breaking-News-Hologram-copy-of-Bhilai-Steel-Plant-fake-gate-pass-made-BSP-said-RFID-and-biometric-are-now-necessary1
  • प्लांट के हर विभाग में बायोमेट्रिक लगाया जाएगा। वाहनों की जांच के लि RFID लगेगा, जिससे वाहनों की कुंडली तत्काल चेक हो जाएगी।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited)-सेल (SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) से बड़ी खबर आ रही है। यहां काम करने वाले करीब 50 हजार कर्मचारियों-अधिकारियों और ठेका मजदूरों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ा हो रहा है। लगातार चोरी की वारदात को अंदाज करने वाले अपराधियों ने बड़ा फर्जीवाड़ा कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: परिवर्तन यात्रा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, झारखंड के पूर्व सीएम संग पांडेय जी पहुंचे स्व. मलकीत सिंह के घर

बीएसपी (BSP) का होलोग्राम कापी (Hologram Copy) करके फर्जी गेट पास (Invalid Gate Pass) बना दिया गया है। इसके जरिए प्लांट में प्रवेश करने का खेल चल रहा है। सीआइएसएफ ने खुद फर्जी गेट पास को पकड़ा है। मामला इतना तूल पकड़ चुका है कि बीएसपी प्रबंधन ने आनन-फानन में बड़ा कदम उठाया है।

ये खबर भी पढ़ें: 25 किलोमीटर दूर से किसी भी स्टेशन का ले सकते हैं जनरल टिकट, यह है तरीका

लंबे समय से पाइपलाइन में चल रही स्कीम आरएफआइडी और बायोमेट्रिक (RFID and Bio-Metric) को जल्द से जल्द लगाने की दिशा में कदम बढ़ा दिया गया है। इस बात का दावा खुद भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के सीजीएम पर्सनल संदीप माथुर ने यूनियन नेताओं के साथ मीटिंग में किया है।

खबर भी पढ़ें: साउथ बिहार, टाटानगर-इतवारी, सीएसटी-हावड़ा और एलटीटी-शालीमार 22 को कैंसिल

शनिवार को संयुक्त यूनियन की बैठक इस्पात भवन में हुई। भिलाई स्टील प्लांट की सुरक्षा के विषय पर चर्चा हुई। गेट पास के नाम पर सीआइएसएफ (CISF) द्वारा परेशान करने और चोरी पर प्रबंधन की तरफ से जवाब दिया गया कि होलोग्राम को किसी ने कापी कर लिया है। फर्जी गेट पास तक पकड़ा गया है।

खबर भी पढ़ें: Chhattisgarh Election 2023: 23 दिन में दूसरी बार प्रभु राम के ननिहाल आ रहे राहुल गांधी

यही वजह है कि सीआइएसएफ जवान एक-एक गेट पास को बारीकी से चेक कर रहे हैं। फर्जी गेट पास को आसानी से पकड़ा जा रहा है। फर्जी होलोग्राम भी पकड़ में आ रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए सभी गेट पर पहले की अपेक्षा अधिक सतर्कता बरती जा रही है।

खबर भी पढ़ें: Breaking News: EPS 95 हायर पेंशन का डिमांड नोट व सहमति पत्र अपलोड हो रहा E-Sahyog में, 10 अक्टूबर आखिरी तारीख

यह भी दावा किया गया कि पिछले दिनों हुई चोरी की वारदात में इसी तरह के लोगों का हाथ रहा होगा। प्लांट से सामान की चोरी कर बाहर ले जाने में फर्जी गेट पास का सहारा लिया गया होगा। इन गतिविधियों को देखते हुए भिलाई स्टील प्लांट कर्मचारियों, अधिकारियों और ठेका मजदूरों की हाजिरी के लिए बायोमेट्रिक लगाने जा रहा है।

खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant में हादसा, टिपलर में फंसा मालगाड़ी का इंजन, कच्चे माल पर आफत

प्लांट के हर विभाग में बायोमेट्रिक (Bio-metric) लगाया जाएगा। इसी तरह वाहनों की जांच के लिए आरएफआइडी- RFID लगेगा, जिससे वाहनों की कुंडली तत्काल चेक हो जाएगी। संयुक्त यूनियन के संयोजक व एनजेसीएस सदस्य वंश बहादुर सिंह व एचएमएस के महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र के मुताबिक प्रबंधन से इन दोनों विषयों पर सवाल किया गया था। इनके औचित्य पर सवाल पूछा गया तो प्रबंधन ने होलोग्राम कॉपी कर लिए जाने और फर्जी गेट पास की बात स्वीकारी है।

खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant ने कब्जेदारों से खाली कराए 7 मकान, दरवाजे पर लिखा था थाना स्टाफ

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL NEWS: बहन की मेडिकल सुविधा और डिवाइडर पर आई बड़ी खबर
Next: Big Breaking News: बीएमएस सेक्रेटरी पर गंभीर आरोप, Bhilai Steel Plant ने किया सस्पेंड

Related Stories

Bhilai Nagar Nigam Serving the BJP-RSS for 4 Generations Now Awaiting a Mayor Ticket to Serve the Public Kanhaiya Soni is also a Contender
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

4 पीढ़ियों से भाजपा-RSS की सेवा…अब जनता की सेवा के लिए महापौर टिकट का इंतज़ार, समर्थक बोले-कन्हैया सोनी भी दावेदार

Azmat ali 11/09/2026
The Political Game of Reservation in the Bhilai Municipal Corporation BJP and Congress Councilors to be Seen in New Seats 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई निगम आरक्षण का सियासी खेल: सीजू सेक्टर 10, लक्ष्मीपति सेक्टर 7, आदित्य कैंप या टाउनशिप, पीयूष की हाउसिंग बोर्ड वापसी, दया सिंह पर शास्त्रीनगर से दांव…?

Azmat ali 10/09/2026
SAIL ISP Union Election BMS Campaigns HMS moves Supreme Court plea Dismissed 3517 Employees to Cast Votes
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: प्लांट से टाउनशिप तक BMS की दस्तक, HMS पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आवेदन खारिज, 3,517 कर्मी डालेंगे वोट

Azmat ali 10/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Nagar Nigam Serving the BJP-RSS for 4 Generations Now Awaiting a Mayor Ticket to Serve the Public Kanhaiya Soni is also a Contender
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

4 पीढ़ियों से भाजपा-RSS की सेवा…अब जनता की सेवा के लिए महापौर टिकट का इंतज़ार, समर्थक बोले-कन्हैया सोनी भी दावेदार

Azmat ali 11/09/2026
The Political Game of Reservation in the Bhilai Municipal Corporation BJP and Congress Councilors to be Seen in New Seats 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई निगम आरक्षण का सियासी खेल: सीजू सेक्टर 10, लक्ष्मीपति सेक्टर 7, आदित्य कैंप या टाउनशिप, पीयूष की हाउसिंग बोर्ड वापसी, दया सिंह पर शास्त्रीनगर से दांव…?

Azmat ali 10/09/2026
SAIL ISP Union Election BMS Campaigns HMS moves Supreme Court plea Dismissed 3517 Employees to Cast Votes
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: प्लांट से टाउनशिप तक BMS की दस्तक, HMS पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आवेदन खारिज, 3,517 कर्मी डालेंगे वोट

Azmat ali 10/09/2026
Nayandeep Vidya Mandir Doctors from Sector 9 Hospital visited to conduct health check-ups for visually impaired children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

नयनदीप विद्या मंदिर: दृष्टिबाधित बच्चों की सेहत जांचने पहुंचे सेक्टर 9 हॉस्पिटल के डाक्टर, डॉ. उदय बोले…

Azmat ali 10/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.