Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Priyanka Gandhi Live: भिलाई महिला समृद्धि सम्मेलन में प्रियंका गांधी ने दिया 309.56 करोड़ का तोहफा, पीएम मोदी पर बड़ा हमला
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

Priyanka Gandhi Live: भिलाई महिला समृद्धि सम्मेलन में प्रियंका गांधी ने दिया 309.56 करोड़ का तोहफा, पीएम मोदी पर बड़ा हमला

21/09/2023 1 minute read
Priyanka-Gandhi-Live-Priyanka-Gandhi-gave-a-gift-of-Rs-309.56-crore-in-Bhilai-Mahila-Samriddhi-Sammelan-read-what-she-was-saying

भिलाई के सिविक सेंटर में ‘महिला समृद्धि सम्मेलन’ में महिलाओं की लाखों भीड़ देखकर प्रियंका गांधी गदगद।

-जनता के जज्बातों का हो रहा राजनीतिक इस्तेमाल। 

अज़मत अली, भिलाई। Chhattisgarh Assembly Election 2023: सीजी चुनाव में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे का काट निकालने के लिए प्रियंका गांधी को मैदान में उतार दिया गया है। महिला वोट को साधने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाल लिया है।

भिलाई के जयंती स्टेडियम के सामने ‘महिला समृद्धि सम्मेलन’ में महिलाओं की लाखों भीड़ देखकर प्रियंका गदगद हो गईं। पीएम मोदी समेत भाजपा पर जमकर हमला बोला। प्रियंका गांधी को सुनने के लिए करीब डेढ लाख लोगों की भीड़ का दावा किया जा रहा है।

प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ी में किया आगाज, बहनों जागरुक बनो

-दूर-दूर से दाई दीदी बहिनी मन ल जोहार! उन्होंने बम्लेश्वरी मईया और छत्तीसगढ़ महतारी की जयकारे के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। प्रियंका गांधी ने कहा मैंने बचपन में पिट्ठुल, गिल्ली डंडा, और कंचे सभी खेल खेले हैं। आधुनिक भारत की नींव यहीं डली। ये आपकी मेहनत, आपका जज्बा और आपकी पहचान की मिसाल है। देश की उद्यमशीलता और आत्मनिर्भरता के सपने का प्रतीक है।

-1955 में पंडित जवाहरर लाल नेहरू जी ने स्टील प्लांट की नींव डाली। आज जो भिलाई है, वह पूरे देश के लिए मिशाल है। देशभर से लोग आते है काम करने के लिए। आधुनिक भारत की नींव यहीं पर डली।

– देश की उद्यमशीला और आत्मनिर्भरता के सपने का प्रतीक है। इसको लेकर सबको गर्व होना चाहिए।

-मैंने एक-एक स्टाल देखा। महिलाओं में आत्मविश्वास, साहस देखा। खुशी से मुस्कुरा रही हैं कि सरकार ने उनके लिए काम किया है। इसके बल पर वह अपने पैरों पर खड़ी हैं।

-हमारी जो राजनीति है, उसकी नींव स्वतंत्रता संग्राम के समय पड़ी। आजादी के लिए लड़ने वालों के वसूलों से देश बना। वर्तमान को मजबूत और भविष्य को भी देखते हैं।

-मैं अपने पिता जी के साथ अमेठी के दौरे पर गई थी। वे खुद जीप चलाते गये। एक गांव में हम उतरे, कुछ लोगों से बातचीत करने लगे। एक महिला उन्हें जोरजोर से डांटने लगी। मुझे लगा कि मेरे पिता को कैसे डांट रही हैं। उसने कहा कि सड़क खराब है तुमने क्या किया है। यह उस समय की राजनीति है कि प्रधानमंत्री को तक एहसास होता था कि जनता के प्रति उसकी जिम्मेदारी है। मैंने अपने पिता से कहा कि बुरा नहीं लगा। मेरे पिता ने कहा कि नहीं उसका कर्तव्य था और मेरा भी कर्तव्य है कि हम सब अपने अपने काम करें।

-यूपी के एक गांव में गई तो महिला ने कहा-पानी नहीं, बिजली, नहीं, रोजगार नहीं। फिर भी उसी विधायक को वोट देंगे। महिला ने धर्म और जाति की बात करने लगी। तब की राजनीति और आज की राजनीति में फर्क है। अब जनता के जज्बातों का इस्तेमाल हो रहा है। राजनीतिक इस्तेमाल हो रहा है।

-यह एक बड़ी साजिशा है। मुद्दों से भटकाया जा रहा है। पीएम मोदी ने 27 हजार करोड़ रुपए खर्च किया। 20 हजार रुपए नए संसद भवन में, 8 हजार करोड़ के हवाई जहाज खरीदे हैं। ये आपको जवाब नहीं दे पाते कि आपके घर में रोजगार क्यों नहीं आ रही है। महंगाई क्यों बढ़ गई है। देश का किसान आज 27 रुपए प्रतिदिन कमा रहा है। उद्योगपति मित्र एक दिन में 1600 करोड़ कैसे कमा रहे हैं। देश का मान बढ़े, इसका मतलब ये नहीं कि गरीब को भूल जाएं।

-केंद्र की सरकार ने गरीबाों से छीना है। सीजी की सरकार एक-एक पैसा आपके जेब में वापस डाला है। महिलाओं के लिए जितनी स्कीम है, वह महिलाओं की भावना का ध्यान रखा गया है।

-सत्ता के पीछे नेता बहुत दौड़ते हैं, महल बनाने के लिए भागते हैं। एक अलग तरीके के नेता भी होते हैं, जो सत्ता के जरिए जनता की भलाई कर सकें। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का नेतृत्व जनता की भलाई के लिए काम कर रही है। आपकी संपत्ति देश और प्रदेश की संपत्ति है। केंद्र सरकार प्रदेश सरकार की सहायता नहीं करती है। केंद्र की नीतियां सरकारी कंपनियों को बेच रही है। उद्योगपतियों को दिए गए, ये आपकी संपत्ति थी, आज नहीं रही।

-महंगाई में गरीब और मिडिल क्लास पीस रहा है। देश में किसान परेशान हैं। छत्तीसगढ़ में किसान बढ़ रहे हैं। यहां राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत देश में सबसे ज्यादा धान की कीमत यहीं मिल रही है।

-. महिलाओं के लिए जितनी भी योजनाएं लाई हैं। यह ध्यान में रखकर लाई गई हैं कि वे इस देश की रीढ़ की हड्डी है। वे समाज का, परिवार का पूरा बोझ उठाती हैं।

मुख्यमंत्री जी खुद कह रहे थे कि घर परिवार दोनों की जिम्मेदारी आप निभा रही हैं। मैं जानती हूँ कि जो रात को आखिर में सोती हैं वो महिला हैं। जो हमारी संस्कृति है, उसूल है, हमारी अगली पीढ़ी का भविष्य महिलाएं बनाती हैं।

आप सभी को सशक्त बनाने के लिए भूपेश बघेल जी की सरकार ने अनेक योजनाएं बनाईं। 10 लाख से अधिक महिलाएं समूहों से जुड़ी। उन्होंने उद्यम शुरू किया। अपने घर के लिए कुछ खरीदा। अपने उद्यम के लिए कुछ खरीदा। फिर इसके माध्यम से और उद्यम लाई।

आज उनसे मिली, वे मुझसे कह रही थीं कि कुछ समूह ऐसे हैं जिन्होंने लाखों रुपए कमाये हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका का मानदेय भी उन्होंने बढ़ाया। मितानिन बहनों का भी मानदेय बढ़ाया।

दाई दीदी क्लिनिक आरंभ किया। आज निःशुल्क इलाज हो रहा है। महतारी जतन योजना एक ऐसी योजना है जिससे गर्भवती माताओं को अच्छा भोजन मिल रहा है। महिला स्वसहायता समूहों के करोड़ों रुपये के ऋण माफ किये गये।

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से बड़ी मदद दी गई।
मिशन क्लीन सिटी परियोजना के तहत हजारों महिलाएं कार्यरत हुईं। ऐसी कई योजनाएं प्रदेश सरकार ने मेरी बहनों के लिए लागू की।

. यह सब इसलिए हो रहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार का आपके लिए विजन है। वे आपके आज और कल दोनों को बुलंद बनाना चाहते हैं।

छत्तीसगढ़ में नेतृत्व सेवाभावी है। वे आप सभी की भलाई के लिए काम कर रहे हैं।

. आज बहुत महंगाई है। उससे कुछ हद तक छत्तीसगढ़ की जनता बच रही है। आजकल महंगाई इतनी बढ़ गई है कि आप पर बोझ बढ़ गया है।

जब घर पर किसी तरह की विपत्ति आती है तो घबराहट होती है। इस बीच छत्तीसगढ़ की सरकार ने आपकी राहत के लिए और आपकी मदद के लिए बहुत से काम किये हैं।

आज छत्तीसगढ़ का किसान बहुत खुश है। खेती उसके लिए लाभ का जरिया बन गया गया है। छत्तीसगढ़ में ही खेती करने वाले लोग बढ़ रहे हैं।

. धान की सबसे ज्यादा कीमत राजीव गांधी किसान न्याय योजना की वजह से यहीं मिल रही है।

मिलेट जिसके बारे में कभी किसी ने सुना ही नहीं होगा, उसका कितना लाभ मिल रहा है। आपके प्रदेश का सम्मान हर रोज बढ़ रहा है।

. आवारा पशुओं की समस्या देश में हर जगह है। पूरी रात महिलाओं को अपने खेतों की रखवाली करनी पड़ती है। यहां गौठानों की वजह से यह समस्या हल हुई है।

मैं हर जगह कहती हूँ कि छत्तीसगढ़ माडल में यह समस्या हल होती है।

. सरकार आते ही किसानों का कर्जमाफ हुआ। 5 लाख से अधिक वन पट्टे दिये गये। लाखों बीपीएल परिवारों का पांच लाख तक निःशुल्क इलाज हुआ है। कमजोर वर्ग के बच्चों को आधुनिक शिक्षा मिल रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ये कहा

-हम लोग उस धरती से प्रियंका गांधी का स्वागत कर रहे हैं, जिसको जवाहर लाल नेहरू जी ने बसाया है।

-छत्तीसगढ़ में महिलाओं को हमेशा से महिलाओं को बराबरी का दर्जा मिला है। घर से लेकर बाजार तक महिलाओं की पकड़ है। घर में भोजन से लेकर समाज, नौकरी तक महिलाओं की भागीदारी।

– महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सीजी सरकार ने बड़ा काम किया है। किसानों के परिवार को मजबूत किया है। गोठानों में महिलाओं को रोजगार किया। दंतेवाडा, बीजापुर, बीपीओ में महिलाओं की भागीदारी। आर्थिक रूप से मजबूत करने की कोशिश है।

-घर चलाने के लिए राशन की जरूरत है। सरकार पहले 5 किलो देती थी, अब 35 किलो देती है।

-लगातार बचत की योजना कांग्रेस सरकार बना रही है। केंद्र की सरकार जनता का पैसा लूट रही है। रसोई गैस, नोटबंदी, जीएसटी से नुकसान कर रहा है। रसोई गैस की कीमत 1200 करके 200 रुपए कम करके लूट रही है।

-राहुल गांधी हमेशा कहते हैं कि हर व्यक्ति को लगना चाहिए कि हमारी सरकारी है। केंद्र सकरार के अड़ंगा के बाजवूद सीजी सरकार काम कर रही है। गोवर्धन न्याय योजना तक लेकर आए।

-विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि 265 करोड़ की गोबर खरीदी हुई और ये 1300 करोड़ के घोटाले की बात कर रहे हैं। अब आप ही बताओ ये कैसे हो सकता है।

-आंगनबाड़ी, सहायिका का मानदेय बढ़ाए। मितानिन की आय भी बढ़ी।

-ओल्ड पेंशन स्कीम को छत्तीसगढ़ में लागू किया है। केंद्र सरकार नहीं दे रही है, हमारी सरकार दे रही है। महिलाओं को सशक्त करने के लिए जहां पहले 2 लाख का कर्ज मिलता था, अब 6 लाख किया गया। 3 प्रतिशत ब्याज पर करोड़ों रुपए लोन दिया।

-कन्या विवाह योजना 15 हजार से 50 हजार रुपए किया गया है।

-छत्तीसगढ़िया ओलंपिक से पहचान मिली। प्रियंका गांधी ने भी लट्‌टू खेलकर सम्मान दे दिया।

-ऐतिहास धरोहर को संवारने का काम किया जा रहा है। रामवन गमन परिपथ पर काम किया जा रहा है।

-पुरुष और महिलाओं के सहकार से हमारे यहां काम होता है। शुरू से ही छत्तीसगढ़ में महिलाओं को बराबरी का स्थान मिला है।
-छत्तीसगढ़ सरकार ने आर्थिक रूप से किसानों को मजबूत करने का काम किया। अभी प्रियंका जी ने स्टाल में देखा कि किस तरह से काम छत्तीसगढ़ में हो रहा है।

-बीपीओ खोले हैं। गारमेंट फैक्ट्री खोले हैं। कैसे आर्थिक संपन्नता आये, इस बात का प्रयास हम करते हैं। राशन कार्ड हमने दिया। हाफ बिजली बिल आया। पहले भिलाई में नहीं मिल रहा था अब यहां भी मिल रहा है।


–

जब प्रियंका गांधी ने किया सुवा नाच

छत्तीसगढ़ में सुवा नाच बेहद लोकप्रिय है। दीपावली के आसपास सुवा को एक टोकरी में रखकर महिलाएं यह नृत्य करती हैं। इसके माध्यम से वे अपने सुखदुख साझा करती हैं। सुवा गीत के माध्यम से वे अपनी आवाज की भी अभिव्यक्ति करती हैं और अपने समय के समाज के बारे में भी बताती हैं। तोते के जैसे हरे वस्त्रों में समूह में किया गया यह नृत्य बेहद आकर्षक होता है। प्रियांका गांधी ने जब यह नृत्य देखा तो वे भी सुवा नर्तकों के साथ समूह में शामिल हो गईं और साथ ही थिरकने लगीं।

महिला समृद्धि सम्मेलन के ये बने गवाह

कार्यक्रम में प्रियंका गांधी के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री और छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस.सिंहदेव, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.चरण दास महंत, प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री रविंद्र चौबे, बस्तर के सांसद और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेडिया, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ.शिव कुमार डहरिया, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार, विधायक अरुण वोरा, देवेंद्र यादव, दुर्ग जिला पंचायत की अध्यक्ष पुष्पा यादव, भिलाई के महापौर नीरज पाल, रिसाली की महापौर शशि सिन्हा, भिलाई-3 के महापौर निर्मल कोसरे, दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रियंका गांधी के भिलाई में पड़े कदम, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और महिलाओं की कला का कर रहीं दीदार
Next: BJP की परिवर्तन यात्रा में BSP Workers Union शामिल, सांसद-पूर्व मंत्री पर पुष्प वर्षा

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.