Skip to content
23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: महिला कार्मिकों को लीडरशिप सीखा रहा प्रबंधन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: महिला कार्मिकों को लीडरशिप सीखा रहा प्रबंधन

01/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Bokaro-Steel-Plant-Management-is-teaching-leadership-to-women-workers

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट के महिला कार्मिकों में लीडरशिप क्षमता विकसित की जा रही है। संयंत्र में कार्यरत महिला कर्मियों के लिए बीएसएल के मानव संसाधन विकास केन्द्र में लीडरशीप क्षमता विकसित कर अपने कार्यस्थल परं टीम वर्क में कार्य करने के गुर सिखाने के उद्देश्य से टीम बिल्डिंग एवं लीडरशिप कार्यक्रम “उडान” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में निदेशक प्रभारी अमरेन्दु प्रकाश मुख्य अतिथि रहे।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL RSP की महिला अधिकारियों ने दिखाई प्रतिभा, समृद्धि क्विज की बनी उपविजेता

इस अवसर पर अधिशासी निदेशक(कार्मिक एवं प्रशासन) राजन प्रसाद, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं) अनिमा कुशवाहा, मुख्य महाप्रबंधक(मानव संसाधन विकास) श्री मनीष जलोटा, अन्य वरीय अधिकारी सहित संयंत्र के विभिन्न विभागों से लगभग 130 महिला कर्मी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL-BSP ने यूटिलिटीज के CGM जीए सोरते को दी विदाई, जानिए कहां-कहां दी सेवाएं

महिला कर्मियों को संबोधित करते हुए निदेशक प्रभारी अमरेन्दु प्रकाश ने संयंत्र की प्रगति में उनके योगदान की सराहना की और कहा कि विभिन्न विभागों में कार्यरत महिला कर्मी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने महिला कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उत्कृष्टता के मार्ग पर लगातार आगे बढ़ने का संदेश दिया।

ये खबर भी पढ़ें:  भिलाई स्टील प्लांट की युवा महिला अधिकारियों शालिनी और सुष्मिता ने जीता ग्रैंड फिनाले

अधिशासी निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) राजन प्रसाद ने भी महिला कर्मियों के महती पर चर्चा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं) कुशवाहा ने टीम बिल्डिंग एवं लीडरशिप कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत एवं संचालन प्रबंधक(मानव संसाधन विकास) प्रीति कुमारी ने किया।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में महिला कर्मियों के लिए महाप्रबंधक (मानव संसाधन विकास) नीता बा तथा वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन विकास) अमित आनंद एवं उनकी टीम द्वारा ब्लाइंड फोल्ड. रिंग गेम, ट्रेजर हंट, मेक योर ओन सेल्फी स्टैंड, तथा हाउ तो वर्क इन स्माल एंड बिग टीम जैसे खेल आयोजित किये गए जिसमे सभी महिला कर्मियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन विकास) अमित माजूमदार, ऋषिकेश रंजन, ए महादानी, एससी मुर्मु, नवनीत कुमार सिंह, राजु रंजन, राजा सम्राट सिंह, रफीक अंसारी, अनीता कुमारी, कुमारी सीमा एवं निर्मला कुमारी न अहम् भूमिका निभाई।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL RSP की महिला अधिकारियों ने दिखाई प्रतिभा, समृद्धि क्विज की बनी उपविजेता
Next: उज्जवला योजना पहले ही कराह रही, अब एलपीजी सिलेंडर के बढ़े दामों ने किया नाक में दम: माकपा

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.