Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कोल इंडिया में 85000 बोनस, सेल में क्यों नहीं? बोकारो के कर्मचारी उतरे सड़क पर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कोल इंडिया में 85000 बोनस, सेल में क्यों नहीं? बोकारो के कर्मचारी उतरे सड़क पर

09/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
85000-bonus-in-Coal-India-SAIL-employees-raised-their-voice-Bokaro-employees-protested
  • दुर्गा पूजा पर बोनस, 39 महीने का एरियर, यूनियन का चुनाव, नाइट शिफ्ट एलाउंस, कर्मचारियों का सस्पेंशन और तबादला जैसे ज्वलंत मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन किया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। कोल इंडिया (Coal India) के कामगारों को इस बार बोनस के रूप में 85 हजार रुपए दिया जाएगा। इतनी ही राशि सेल कर्मचारियों को क्यों नहीं मिल सकती? इस सवाल को लेकर अब प्रबंधन से जवाब मांगा जा रहा है। भारतीय इस्पात कर्मचारी संघ के महामंत्री-प्रेम कुमार के नेतृत्व में मुख्य महाप्रबंधक शॉप एंड फ़ाउंड्री कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें :  RINL के 3 में से 2 ब्लास्ट फर्नेस का प्रोडक्शन ठप, SAIL चेयरमैन से मांग, बंदरगाह के स्टॉक से आयरन ओर करें डायवर्ट

दुर्गा पूजा पर बोनस, 39 महीने का एरियर, यूनियन का चुनाव, नाइट शिफ्ट एलाउंस, कर्मचारियों का सस्पेंशन और तबादला जैसे ज्वलंत मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें :  BSP को मिला CII-Excellent Energy Efficient Unit व Most Innovative Project अवॉर्ड, हर्षित गुप्ता और पारुल दीवान ने किया कमाल

प्रेम कुमार ने कहा कि कर्मचारी हित के इन मुद्दों को लेकर भारतीय इस्पात कर्मचारी संघ एनजेसीएस यूनियन और सेल प्रबंधन पर हमलावर है। विशेषकर एनजेसीएस यूनियन के नेता को जगाना चाहती है कि जाग जाओ नहीं तो वह दिन दूर नहीं कि कर्मचारी फिर किसी की बात नहीं सुनेंगे और अगर वह समय आ गया तो न तो एनजेसीएस यूनियन और न ही सेल प्रबंधन की चलेगी। पूरा प्लांट बंद हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें :  RINL के 3 में से 2 ब्लास्ट फर्नेस का प्रोडक्शन ठप, SAIL चेयरमैन से मांग, बंदरगाह के स्टॉक से आयरन ओर करें डायवर्ट

भारतीय इस्पात कर्मचारी संघ के नेताओं ने कहा कि यूनियन लोगो को नींद से जगा रही है। अगर समय रहते आप नहीं जागे तो 30 जून फिर से दोहराया जा सकता है। इसलिए कर्मचारियों का हक़ जितना जल्दी दे दिया जाए, सेल प्रबंधन और प्लांट हित के लिए अच्छा है।

ये खबर भी पढ़ें :  Bokaro Steel Plant: 50 साल पुरानी हॉट स्ट्रिप मिल की वाटर पाइपलाइन…, ईडी संग लगी अफसरों की लाइन

संघ यह मांग करती है जल्द से जल्द एनजेसीएस की मीटिंग बुलाकर कोल इंडिया के तर्ज़ पर नया फार्मूला बनाकर सेल कर्मचारियों को बोनस दिया जाए। ठेका श्रमिकों को भी 25,000 रुपया बोनस दिया जाए।

स्वामी आत्मानंद 95वीं जयंती: बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन व कुर्मी समाज ने लिया फैसला

विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से संयुक्त महामंत्री मुकेश कुमार, वरीय उपाध्यक्ष सत्यानारण ठाकुर, कोषाध्यक्ष आरके श्रीवास्तव, अशोक शर्मा, हरिमोहन शर्मा, दिलीप कुमार, आमिर परवेज़, नवीन तिवारी, उपेंद्र शाही, आयुब अंसारी, प्रेम शंकर सिन्हा, रंजीत कुमार, उपेंद्र शाही, रामजीत हेंबरम, कमलेश कुमार, प्रेम कुमार महतो, हराधन मोदक, किशोर प्रसाद, केडी चौधरी, अरुण कुमार, सुजीत कुमार, तुषार कुमार घोषाल, लाल बाबू, विजय कुमार, मनोज कुमार सिंह, सुजीत सिंह, बीरेंद्र कुमार, संजीव कुमार सिंह, कमलेश कुमार, निताई मंडल, सुमित माहथा, परवीन कुमार, सूर्यकांत शर्मा तुलसी प्रसाद सिंह मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL Bonus 2023: कर्मचारियों के खाते में 19 अक्टूबर को आएगा बोनस का पैसा …!

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Assembly Elections 2023 Date Live: छत्तीसगढ़ में 7 व 17 नवंबर को चुनाव, एमपी में 17, राजस्थान में 23, मिजोरम में 7 और तेलंगाना में 30 नवंबर को वोटिंग
Next: SAIL और Bokaro Steel Plant के लिए चार्टर ऑफ डिमांड, कर्मचारियों की मांग पूरी हो श्रीमान

Related Stories

Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
Difficulties in the execution and registration of Nazul leases in Aamdi Nagar HUDCO
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आमदी नगर हुडको में नजूल पट्टा निष्पादन, पंजीयन में दिक्कत, नजूल अधिकारी को सौंपा पेपर, ये सुझाव

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
Difficulties in the execution and registration of Nazul leases in Aamdi Nagar HUDCO
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आमदी नगर हुडको में नजूल पट्टा निष्पादन, पंजीयन में दिक्कत, नजूल अधिकारी को सौंपा पेपर, ये सुझाव

Azmat ali 21/09/2026
Bhilai Township Traders to Submit Applications for Lease renewal BSP to Provide Details Regarding the Amount
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज नवीनीकरण में कितना देना है पैसा-नहीं मालूम, व्यापारी करेंगे आवेदन, तब बताएगा BSP

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.