Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सीजी चुनाव 2023: भाजपा से 3 सांसद, दो-दो IAS, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, एक्स CM, केन्द्रीय मंत्री, पद्मश्री और 13 पूर्व मंत्री मैदान में
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

सीजी चुनाव 2023: भाजपा से 3 सांसद, दो-दो IAS, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, एक्स CM, केन्द्रीय मंत्री, पद्मश्री और 13 पूर्व मंत्री मैदान में

11/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
CG-Elections-2023-3-MPs-IAS-former-Assembly-Speaker-ex-CM-Union-Minister-Padmashree-and-13-former-ministers-are-in-the-fray-from-BJP
  • जशपुर जिले की कुनकुरी से बनाए गए प्रत्याशी विष्णु देव साय केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री रहने के साथ ही तीन बार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रह चुके है।

अंशुल तिवारी, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) की तारीखों का ऐलान हो चुका है। तारीखें तय होने के कुछ देर बाद ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर, वर्तमान केन्द्रीय मंत्री, पद्मश्री, दर्जन भर पूर्व मंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधानसभा अध्यक्ष से लेकर IAS अफसर रहे दिग्गजों को भाजपा मैदान में उतार चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें : BJP प्रत्याशी की कुंडली: गजेंद्र के नेतृत्व में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, तो 20 साल से जमीनी स्तर पर एक्टिव हैं ललित चंद्राकर

छत्तीसगढ़ भाजपा (Chhattisgarh BJP) द्वारा प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें कुल 64 प्रत्याशियों के नाम है। वहीं इससे पहले 21 नामों की पहली सूची पूर्व में जारी की जा चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL के झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस की महाबैठक Bokaro में, ये हुआ फैसला

मुख्यमंत्री: दूसरी लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह (Former Chief Minister Dr. Raman Singh) को राजनांदगांव से प्रत्याशी बनाया गया है। डॉ.रमन सिंह वर्तमान में राजनांदगांव से ही MLA है। डॉ.रमन 2003 से 2018 तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके है।

 ये खबर भी पढ़ें : बोनस ताजा खबर 2023: Coal India में 12 साल में बढ़ा 5 गुणा और SAIL में ढाई गुणा भी नहीं बढ़ सका  Bonus, 8 साल पीछे

विधानसभा अध्यक्ष: भिलाई नगर से प्रत्याशी बनाए गए प्रेमप्रकाश पाण्डेय और बिलासपुर जिले की बिल्हा के उम्मीदवार धरमलाल कौशिक पूर्व में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके है।

ये खबर भी पढ़ें : BJP प्रत्याशी कुंडली: अटल जी के लिए खून की गंगा बहाई थी प्रेम प्रकाश पांडेय ने, पढ़िए BSP की नौकरी और सियासी सफर

विधानसभा उपाध्यक्ष : जांजगीर-चांपा से नारायण चंदेल को प्रत्याशी बनाया गया है। चंदेल विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे चुके है। वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का दायित्व संभाल रहे है।

IAS अफसर: भाजपा की दूसरी सूची में दो ऐेसे नाम शामिल है, जो पूर्व में IAS अफसर रह चुके है। इसमें ओपी.चौधरी को रायगढ़ से और नीलकंठ टेकाम को कोंडागांव जिले की केशकाल सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : ISP बर्नपुर डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला, पढ़िए पदनाम पर क्या हुआ

पद्मश्री: वहीं छालीवुड (छत्तीसगढ़ी फिल्म) के एक्टर और गायक पद्मश्री अनुज शर्मा को रायपुर जिले की धरसींवा सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया है।

सांसद: केन्द्र में मंत्री सहित तीन सांसदों को भी प्रत्याशी बनाया गया है। इसमें कोरिया जिले की भरतपुर-सोनहत से रेणुका सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। रेणुका सिंह सरगुजा की सांसद और केन्द्रीय राज्य मंत्री भी है। वहीं, अरुण साव को मुंगेली जिले की लोरमी सीट से प्रत्याशी बनाया गया है, अरुण साव बिलासपुर के सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भी है। जबकि रायगढ़ से लोकसभा सदस्य गोमती साय को जशपुर जिले की पत्थलगांव सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि बीते दिनों 21 नामों की भाजपा की पहली लिस्ट में विजय बघेल को पाटन से प्रत्याशी बनाया गया था। विजय बघेल दुर्ग के सांसद है और रिश्ते में अपने चाचा व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ पाटन से चुनाव लड़ रहे है।

ये खबर भी पढ़ें : BMS का भंडाफोड़: BSP CPF ट्रस्ट का पद बिका 2 लाख में…!, चन्ना केशवलू, हरिशंकर और वशिष्ठ का नाम पुलिस से कोर्ट तक

मिनिस्टर्स : भाजपा की दूसरी सूची में 13 ऐसे नाम है, जो प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं। इसमें भिलाई नगर के प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय, कोरिया जिले की बैकुंठपुर के प्रत्याशी भैयालाल राजवाडे, कोरबा जिले के रामपुर सीट से ननकीराम कंवर, मुंगेली से पुन्नूलाल मोहले, बिलासपुर से अमर अग्रवाल, रायपुर पश्चिम से राजेश मूणत, रायपुर दक्षिण से बृजमोहन अग्रवाल, धमतरी की कुरुद सीट से अजय चंद्राकर, बेमेतरा की नवागढ़ से दयालदास बघेल, कांकेर की अंतागढ़ सीट से विक्रम उसेंडी, कोंडागांव से लता उसेंडी, नारायणपुर से केदार कश्यप और बीजापुर से महेश गागड़ा को प्रत्याशी बनाया गया है। सभी अलग-अलग (2003-2018) वक्त में मंत्री रह चुके है।

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai Steel Plant के 14 कार्मिकों की शहादत के गम में डूबा BSP OA, सबने ली ये शपथ…

प्रदेश अध्यक्ष: पैकरा को छोड़ सभी प्रदेशाध्यक्ष मैदान में

जशपुर जिले की कुनकुरी से बनाए गए प्रत्याशी विष्णु देव साय केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री रहने के साथ ही तीन बार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रह चुके है। साय 2006 से 2010, 21 जनवरी 2014 से 16 अगस्त 2014 और तीसरी बार 2020 से 2022 तक, धरमलाल कौशिक 2014 से 2019, विक्रम उसेंडी 2019 से 2020 तक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रह चुके है। जबकि नौ अगस्त 2022 से अरुण साव प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे है। 2006 से अब तक बनाए गए सात प्रदेश अध्यक्षों में छह को टिकट दिया गया है। जबकि रामसेवक पैकरा को टिकट नहीं दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें :  BSP ब्लास्ट में जान गंवाने वाले 14 शहीदों को भिलाई बिरादरी ने दी श्रद्धांजलि

नेता प्रतिपक्ष: भाजपा द्वारा दो ऐसे प्रत्याशियों को उतारा गया है, जो पूर्व में कांग्रेस सरकार के दौरान नेता प्रतिपक्ष रह चुके है। इसमें धरमलाल कौशिक 2019 से 2022 तक नेता विपक्ष रहे है।

वहीं, 17 अगस्त 2022 से अब तक नेता प्रतिपक्ष का दायित्व नारायण चंदेल निभा रहे है। जबकि छत्तीसगढ़ के गठन के वक्त बहुमत के आधार पर अजीत जोगी के नेतृत्व में बनी पहली सरकार में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर 2000 से 2003 तक नंद कुमार साय आसीन रहे है। मगर वर्तमान में नंद कुमार साय भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम चुके है।

ये खबर भी पढ़ें :  Assembly Elections: दुर्ग जिले में नामांकन की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर, 17 नवंबर को मतदान, पढ़िए चुनाव की खास बातें

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CG Elections: आचार संहिता का पालन कराना भिलाई निगम कर्मचारियों को पड़ा भारी, भाजपा समर्थकों ने कर दी पिटाई, FIR
Next: BSP कर्मचारी आत्महत्या केस में बड़ा अपडेट, Bokaro में होगा अंतिम संस्कार, कौन थी फोन करने वाली…

Related Stories

SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
sector-9-hospital-recruit-retired-paramedical-staff-on-a-contractual-basis-similar-to-the-practice-for-doctors-bms-leaders-met-dr-uday
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Sector 9 Hospital: डॉक्टरों के तर्ज पर रिटायर पैरामेडिकल स्टाफ को भी रखें संविदा पर, BMS नेता मिले डॉ. उदय से

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.