Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CG Election 2023: कांग्रेस की लिस्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान, महिला प्रत्याशियों की बढ़ेगी संख्या, इनका नाम फाइनल…!
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

CG Election 2023: कांग्रेस की लिस्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान, महिला प्रत्याशियों की बढ़ेगी संख्या, इनका नाम फाइनल…!

14/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
CG-Election-2023-Chief-Minister-Bhupesh-Baghels-big-statement-on-Congress-list-number-of-women-candidates-will-increase-their-names-are-final…
  • जानें कब आएगी कांग्रेस की पहली लिस्ट। कहां से किसका नाम है फाइनल। CM भूपेश ने बताया डिटेल।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों चुनावी सरगर्मी तेज है। यहां सत्ता पक्ष, विपक्ष, क्षेत्रीय दलों से लेकर अन्य पार्टियों द्वारा चुनाव जीतने जोर-आजमाइश किया जा रहा है। जहां एक ओर चुनावी तारीखों का ऐलान होने के बाद भाजपा ने अपने 90 में से 85 पत्ते खोल दिए है तो वहीं कांग्रेस की एक भी लिस्ट नहीं आई है। लेकिन सूबे के मुखिया ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट कब जारी हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें : घर-परिवार में नहीं, वृद्धाश्रम में कट रही जिंदगी, कष्ट देख महिलाओं का जत्था भावुक, लिया फैसला…

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट तैयार हो चुकी है। आलाकमान और शीर्ष नेताओं द्वारा उम्मीदवारों का नाम फाइनल कर लिया गया है। लेकिन पितृ पक्ष होने के कारण इसकी घोषणा नहीं की गई। जबकि नवरात्र के पावन अवसर पर पहली लिस्ट जारी की जाएगी।

मीडिया में दिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) के बयान की मानें तो कांग्रेस की पहली लिस्ट रविवार यानी 15 अक्टूबर, नवरात्र के पहले दिन जारी होने जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : CG Election 2023: कांग्रेस की लिस्ट वायरल, अरुण वोरा, देवेन्द्र यादव और मंत्री का कटा टिकट…!

कट रहा कई विधायकों का टिकट

राजनीतिक हल्कों में इस लिस्ट को लेकर तमाम चर्चाएं भी की जा रही है। इस लिस्ट के हिसाब से कई विधायकों का टिकट इस बार कट रहा है। साथ ही कुछेक मंत्री अपनी सीट भी बदल रहे है।

चर्चाओं की मानें तो प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों को टिकट मिल रहा है। केवल अहिवारा के विधायक और सूबे के पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार को लेकर चर्चा है कि वे बेमेतरा जिले के नवागढ़ सीट से प्रत्याशी बनाए जा सकते हैं। साथ ही कई विधायकों को इस बार टिकट से वंचित होना पड़ सकता है।
सूत्रों की मानें तो कांग्रेस दिग्गज नेताओं, मंत्रियों की टिकट फाइनल कर करीब 40 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर सकती है। इसमें पहले चरण में होने वाले 20 सीटों पर चुनाव के प्रत्याशियों के नाम होने का भी जिक्र किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : CG Election 2023: BJP ने नहीं दिया टिकट, बस्तर से सरगुजा तक छलके आंसू, फफक-फफक कर रो पड़े नेताजी…

चर्चा है कि कांग्रेस प्रदेश इकाई से लेकर राष्ट्रीय पदाधिकारियों के बीच करीब 79 सीटों पर एक-एक नाम पर सहमति बन चुकी है। चर्चा है कि फिलहाल 11 सीटों पर अभी भी ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें : BSP Officers Association ने शुरू की एक और नई परंपरा, ED-CGM, GM के हाथों निस्वार्थ सेवा करने वाले सम्मानित

सूत्रों की मानें तो विवादों में रहे रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह का टिकट कटने जा रहा है। रविवार को दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) नेता और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) की प्रभारी कुमारी सैलजा और स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन पार्टी की पहली लिस्ट जारी करेंगें।

ये खबर भी पढ़ें : BSP के GM डॉ. सोनटेके ने 24 देशों के सामने सेफ्टी पर रखी बड़ी बात, जानिए शोध पत्र में क्या है खास

मुख्यमंत्री ने दिया बयान

रायपुर लौटे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने बताया कि पहले चरण के उम्मीदवारों की लिस्ट तय हो चुकी है। पहली लिस्ट 15 अक्टूबर को जारी की जाएगी। करीब-करीब सभी सीट्स पर नाम फिक्स हो चुके हैं। कुछेक सीट्‌स पर नाम फिक्स करना अभी और शेष है, जिसके लिए वरिष्ठ जनों से चर्चाएं चल रही है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant के नाम प्रोडक्शन का एक और रिकॉर्ड, क्रूड स्टील, रेल पटरी और इसकी लंबी छलांग

महिला प्रत्याशियों का आंकड़ा पहले से अधिक होगा। उम्मीदवार तय करने को लेकर केवल एक ही फॉर्मूला अपनाया गया हैं, जो जिताऊ उम्मीदवार है उसे ही टिकट वितरित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : Property Tax: भिलाई नगर निगम एरिया में रहने वाले ध्यान दें, नए सिरे से होगी संपत्तिकर की गणना, 2% की छूट

इन नामों पर सहमति की चर्चा

1) कवर्धा : मो.अकबर
2) कोंटा : कवासी लखमा
3) कोंडागांव : मोहन मरकाम
4) चित्रकोट : दीपक बैज
5) केशकाल : संतराम नेताम
6) दंतेवाडा : देवती कर्मा
7) खुज्जी : छन्नी साहू

 ये खबर भी पढ़ें : टिकट से वंचित नेताओं को BJP  ने दी बड़ी जिम्मेदारी, इन लीडर्स को मिला बड़ा पोस्ट, देखें लिस्ट

8) डोंगरगांव : दलेश्वर साहू
9) मोहला-मानपुर : इंदरशाह मंडावी
10) भानुप्रतापपुर : सावित्री मंडावी
11) खैरागढ़ : यशोदा वर्मा
12) डोंगरगढ़ : भुवनेश्वर बघेल
13) बस्तर : लखेश्वर बघेल

 ये खबर भी पढ़ें :  झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस की बैठक में भारी हंगामा, बोकारो प्रबंधन का उड़ा होश

14) जगदलपुर : रेखचन्द जैन
15) अन्तागढ़ : रूपसिंह पोटाई
16) कांकेर : शंकर धुर्वा
17) पंडरिया : नीलू चन्द्रवंशी
18) बीजापुर : विक्रम मंडावी
19) नारायणपुर : रजनू नेताम

ये खबर भी पढ़ें :  Assembly Election-2023: धारा 144 लागू, बंदूक, राइफल, भाला, बल्लम, बरछा लेकर निकले सड़क पर तो उठा ले जाएगी पुलिस

20) राजनांदगांव : हेमा देशमुख
21) पाटन : भूपेश बघेल
22) अम्बिकापुर : टीएस.सिंहदेव
23) सक्ती : डॉ.चरण दास महंत
24) दुर्ग ग्रामीण : ताम्रध्वज साहू
25) साजा : रविंद्र चौबे
26) आरंग : शिव कुमार डहरिया

ये खबर भी पढ़ें :  ट्रेन की आग से पैसेंजर को बचाने रेलवे की अनूठी पहल, जानिए क्या खास

27) डौंडीलोहारा : अनिला भेंडिया
28) सीतापुर : अमरजीत भगत
29) कोरबा : जय सिंह अग्रवाल
30) खरसिया : उमेश पटेल
31) नवागढ़ : गुरु रुद्र कुमार
32) राजिम : अमितेश शुक्ल

ये खबर भी पढ़ें :  South Eastern Coalfields Limited ने स्क्रैप को ढाला प्रतिमाओं में, SECL की हो रही वाहवाही

33) दुर्ग शहर : अरुण वोरा
34) रायपुर पश्चिम : विकास उपाध्याय
35) रायपुर ग्रामीण : पंकज शर्मा
36) बिलासपुर : शैलेष पांडेय
37) भरतपुर-सोनहत : गुलाब कमरो
38) कटघोरा : पुरुषोत्तम कंवर

ये खबर भी पढ़ें :  DURG से ताल्लुक रखने वालों को बालोद और बेमेतरा में मिला BJP का टिकट, भिलाई स्टील प्लांट से भी नाता, देखिए लिस्ट

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: FSNL का बोनस तय: BSP, DSP, ISP, RINL, BSL और नगरनार में फेरो स्क्रैप निगम देगा इतने रुपए
Next: Coal India: 10.77 लाख पौधे रोपकर SECL टॉप पर, छत्तीसगढ़ में ईको पार्क भी

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.