Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant के BTI में खाने की गुणवत्ता पर कर्मचारियों का हंगामा, फैला रायता
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant के BTI में खाने की गुणवत्ता पर कर्मचारियों का हंगामा, फैला रायता

07/11/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Bhilai-Steel-Plant-Ruckus-among-employees-over-the-quality-of-food-in-BTI-chaos-spread
  • कर्मचारियों ने देखा कि ACT/OCT के प्रशिक्षणार्थी  टेबल और कुर्सियों की अनुपलब्धता के कारण जमीन पर बैठकर खाना खा रहे थे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) से एक बड़ी खबर आ रही है। विभिन्न प्रकार की ट्रेनिंग मानव संसाधन विकास (Human Resource Development) केंद्र BTI में चल रही है, जिसके प्रशिक्षणार्थी जब खाना खाने के लिए पहुंचे तो खाने की क्वालिटी (Quality) को देखकर भड़क गए। हंगामा हो गया। नाराजगी का रायता फैल चुका है। यूनियन नेताओं ने भी नाराजी जाहिर की है। इस बाबत उच्च प्रबंधन से बातचीत की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : चुनावी त्योहार में मना रक्षाबंधन, विधायक देवेंद्र यादव को बहनों ने बांधा विश्वास का बंधन

कर्मचारी पतली दाल, खराब मिठाई, रायता में गायब बूंदी, मटर पनीर में गायब पनीर की सब्जी को देखकर बहुत नाराज हुए। कई कर्मचारियों ने इंचार्ज सुभाष पटेल के पास जा पहुंचे और अपनी नाराजगी व्यक्त की।

ये खबर भी पढ़ें : Good News:  NMDC के लिए सुनहरा अवसर, ऑस्ट्रेलिया में गोल्‍ड खनन शुरू

सुभाष पटेल (Subhash Patel) ने कर्मचारियों को कहा कि पहले भी खाने की गुणवत्ता की शिकायत पर हमने कैंटीन का ठेका लेने वाले से पेनाल्टी वसूला है। कर्मचारियों को उन्होंने लिखित में शिकायत देने को कहा। सुभाष भाई पटेल भी कर्मचारियों के साथ नजर आए।

ये खबर भी पढ़ें : सीजी चुनाव: बीएसपी कार्मिकों ने 2 किमी लंबी बनाई मानव श्रृंखला, ली शत-प्रतिशत मतदान की शपथ

महारत्न कंपनी के प्रशिक्षु जमीन पर बैठकर खाना खा रहे थे

कर्मचारियों ने देखा कि ACT/OCT के प्रशिक्षणार्थी  टेबल और कुर्सियों की अनुपलब्धता के कारण जमीन पर बैठकर खाना खा रहे थे। 150 प्रशिक्षणार्थियों में 100 प्रशिक्षणार्थी ACT/OCT थे। लेकिन वहां पर ना कोई टेबल और ना ही कोई कुर्सी थी, जिस पर बैठकर कोई खाना खा सके।
कोई बाहर खड़े होकर, कोई जमीन पर बैठकर खाना खा रहा था। कैंटीन की अव्यवस्था का आलम यह था कि सभी खाने को देखकर और वहां की अव्यवस्था को देखकर  प्रबंधन को कोस रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें :  NPS की ताजा खबर: सरकारी कर्मचारियों की पेंशन, अधिकार और बकाया राशि का पढ़िए जवाब

कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

कर्मचारियों ने अपनी शिकायतों का ज्ञापन बनाकर हस्ताक्षर किया। इस शिकायती पत्र को HRD  की इंचार्ज निशा सोनी को सौंपा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 80 रुपए का ठेका रिवर्स ऑप्शन के बाद L1 के तहत 51 रुपए में लिया गया है और वह 51 रुपए के हिसाब से खाना खिला रहा है।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL Bonus: गुस्साए कर्मचारी 3 दिन तक हड़ताल को तैयार, ISP में शुरू हुआ प्रहार

कर्मचारियों ने कहा कि इसका खामियाजा हम क्यों भुगते। हम कर्मचारियों को अच्छी क्वालिटी का खाना उपलब्ध करावाना प्रबंधन  की जिम्मेदारी है।
बीएमडीसी में भी क्या इसी क्वालिटी का खाना अधिकारियों को देते हैं

ये खबर भी पढ़ें :  Financial year 2023-24: SAIL के इतिहास में बनने जा रहा उत्पादन का नया रिकॉर्ड, कर्मचारियों की भी डिमांड

भड़के कर्मचारियों ने कहा कि अधिकारियों के ट्रेनिंग सेंटर बीएमडीसी में भी क्या इसी क्वालिटी का खाना अधिकारियों को खिलाया जाता है।  प्रबंधन को ऐसी ठेका कंपनी को ब्लैक लिस्ट करके हमें पैक्ड फूड देना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें : CII Manufacturing Quiz: सेल BSP के मैनेजर ऐमन अली और Bokaro Steel Plant के राहुल रंजन की टीम ने जीता फर्स्ट अवॉर्ड

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CG Election 2023: लाइन में लगकर कलेक्टर, SP और CEO ने डाला वोट, ली फ़ोटो, देखें
Next: CG Election Big Breaking News: सुकमा में IED ब्लास्ट, CRPF इंस्पेक्टर आया चपेट में

Related Stories

SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
sector-9-hospital-recruit-retired-paramedical-staff-on-a-contractual-basis-similar-to-the-practice-for-doctors-bms-leaders-met-dr-uday
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Sector 9 Hospital: डॉक्टरों के तर्ज पर रिटायर पैरामेडिकल स्टाफ को भी रखें संविदा पर, BMS नेता मिले डॉ. उदय से

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.