Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPS 95 Higher Pension Big News: 33 लाख, 28 लाख तक EPFO के खाता में जमा, पेंशन लेटर पर रोक
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPS 95 Higher Pension Big News: 33 लाख, 28 लाख तक EPFO के खाता में जमा, पेंशन लेटर पर रोक

09/11/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
EPS-95-higher-pension-big-news-33-lakh-28-lakh-deposited-in-EPFO-__account-ban-on-pension-letter
  • भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारियों के सामने ईपीएफओ के अफसरों ने पैसा जमा होने के 20 दिन के भीतर पेंशन चालू होने का किया था दावा।

अज़मत अली, भिलाई। ईपीएस 95 हायर पेंशन (EPS 95 Higher Pension) की ताजा खबर है। उच्च पेंशन (Higher Pension) के लिए लोगों ने पैसा जमा करना शुरू कर दिया है। रिटायरमेंट के बाद जिन लोगों ने पैसा जमा किया है, अब तक उनकी पेंशन शुरू नहीं हो सकी है। साल 2021 में रिटायर दो कार्मिकों ने 33 लाख और 28 लाख रुपए ईपीएफओ के खाते में जमा कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai Steel Plant के OHP के अधिकारी-कर्मचारी के हिस्से आया शिरोमणि अवॉर्ड

15 और 25 अक्टूबर को पैसा जमा किया गया, लेकिन पेंशन चालू कब से होगी, इसकी जानकारी ईपीएफओ के उच्चाधिकारी भी नहीं दे पा रहे हैं।
पैसा जमा करने के बाद जब बार-बार कार्मिक, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ से संपर्क कर रहे हैं तो वहां बताया जा रहा कि दिल्ली से आदेश प्राप्त होने के बाद ही उच्च पेंशन का लेटर जारी किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें :  पेंशन की गणना, पात्र, ग्रेच्युटी और Voluntary Retirement की ताजा खबर

फिलहाल, दिल्ली से आदेश का इंतजार किया जा रहा है। जब तक आदेश प्राप्त नहीं होता है, क्षेत्रीय कार्यालय कोई आदेश जारी नहीं कर सकता है। अब ऐसी स्थिति में कर्मचारियों में तनाव पैदा हो गया है।

मामला यह है कि भिलाई स्टील प्लांट से साल 2021 में रिटायर दो कार्मिकों ने उच्च पेंशन के लिए 33 लाख और 28 लाख रुपए डिफ्रेंस एमाउंट डीडी के माध्यम से ईपीएफओ के खाते में जमा कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL RSP के वित्त विभाग के अधिकारी शाबाश योजना में पुरस्कृत

ईपीएफओ के अफसरों ने कहा था 20 दिन में पेंशन होगी चालू

ईपीएफओ रायपुर के अधिकारियों ने भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के बीटीआई में कार्यक्रम के दौरान दावा किया था कि पैसा जमा होने से 20 दिन के भीतर ही पेंशन चालू कर दी जाएगी। अब वहीं, अधिकारी दिल्ली से आदेश प्राप्त होने की बात बोल रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Good News:  NMDC के लिए सुनहरा अवसर, ऑस्ट्रेलिया में गोल्‍ड खनन शुरू

भिलाई स्टील प्लांट के ये अधिकारी हैं गवाह

भिलाई स्टील प्लांट के ईडी फाइनेंस अशोक कुमार पांडा, स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया (Steel Executive Federation of India)-सेफी के चेयरमैन नरेंद्र कुमार बंछोर, बीएसपी के इंटक, सीटू, एचएमएस, बीएसपी वर्कर्स यूनियन, एटक, लोइमू, इस्पात श्रमिक मंच आदि यूनियन के नेताओं की मौजूदगी में जिसका दावा किया गया था, वह ठंडे बस्ते में जाता दिख रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : EPFO 71st Foundation Day 2023: देश के इन कार्यालयों – संस्थाओं ने किया कमाल, झोली भरी पुरस्कारों से

रायपुर ईपीएफओ (EPFO) का चक्कर काट रहे कार्मिक

रायपुर ईपीएफओ कार्यालय (Raipur EPFO Office) का चक्कर लगाने वाले कार्मिक ने सूचनाजी.कॉम  को बताया कि भविष्य निधि संगठन के अधिकारी अब अपनी बात से पलट रहे हैं। वह कुछ भी स्पष्ट रूप से बोलने से बच रहे हैं। सबकी जुबां पर यही है कि हम लोगों को कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। जो आदेश प्राप्त होगा, उसी आधार पर लेटर जारी किया जाएगा। पेंशन का फॉर्मूला पूर्व में जो बताया गया है, वही रहेगा या कोई नया। इस पर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें : CG Election Big Breaking: मतदान दल पर बड़ा नक्सली हमला, मतदान कर्मी और BSF जवान चपेट में

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CG Election 2023: बुलेट पर बैलेट के जीत की कहानी, आजाद भारत में पहली बार 126 गावों में मतदान, मनी दीपावली
Next: Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में भीषण हादसा, कोक ओवन की 3 गैलरी ध्वस्त, उत्पादन ठप

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.