Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भारतीय श्रमिकों के लिए ESIC ने किया बेहतरीन काम, ऑस्ट्रेलिया में मिला ISSA विजन जीरो-2023 अवॉर्ड
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

भारतीय श्रमिकों के लिए ESIC ने किया बेहतरीन काम, ऑस्ट्रेलिया में मिला ISSA विजन जीरो-2023 अवॉर्ड

04/12/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
ESIC-did-excellent-work-for-Indian-workers-received-ISSA-Vision-Zero-2023-Award-in-Australia
  • यह पुरस्कार ईएसआईसी की ओर से सेवा वितरण में किए गए सुधारों के साथ-साथ आईटी सक्षम पहलों का उपयोग करके इसकी प्रशासनिक और परिचालन दक्षता में बढ़ोतरी को भी रेखांकित करता है।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य पर आयोजित 23वीं विश्व कांग्रेस में “आईएसएसए विजन जीरो 2023” पुरस्कार प्राप्त किया।

ये खबर भी पढ़ें :  Assembly Election Result 2023: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार गई, मंत्री अमरजीत भगत मुड़वाएंगे मूंछ…!

“विजन जीरो” कार्यस्थल पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए एक परिवर्तनकारी दृष्टिकोण है, जो काम के सभी स्तरों पर सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण के तीन आयामों को एकीकृत करता है।

श्रमिकों और उनके आश्रितों को चिकित्सा देखभाल और नकद लाभ के लिए दुर्घटना के बाद की व्यवस्था के अलावा रोकथाम की रणनीति को एकरूप करके कार्यस्थल पर सुरक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी सफलता प्राप्त करने के लिए ईएसआईसी को “आईएसएसए विजन जीरो- 2023” से सम्मानित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL बोनस, ग्रेच्युटी और एरियर पर ISP से सबसे बड़ी खबर, महाबैठक में ये फैसला

इसके अलावा यह पुरस्कार ईएसआईसी की ओर से सेवा वितरण में किए गए सुधारों के साथ-साथ आईटी सक्षम पहलों का उपयोग करके इसकी प्रशासनिक और परिचालन दक्षता में बढ़ोतरी को भी रेखांकित करता है।

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य पर आयोजित इस विश्व कांग्रेस में ईएसआईसी का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ. राजेंद्र कुमार (महानिदेशक) ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।

ये खबर भी पढ़ें :  BSP कर्मचारियों ने 50 ग्राम सोना, एरियर, बोनस पर BMS से लिया बदला, जीती बाजी टाउनशिप में हार गए पांडेयजी, बाल-बाल बचे देवेंद्र

अंतरराष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (आईएसएसए)

अंतरराष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (International Social Security Association) (आईएसएसए) विश्व की सामाजिक सुरक्षा एजेंसियों और संगठनों को एक साथ लाने वाली प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संस्था है। आईएसएसए का उद्देश्य सामाजिक सुरक्षा को लागू करने में उत्कृष्टता का समर्थन करके वैश्वीकृत विश्व में सामाजिक आयाम के रूप में गतिशील सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देना है। इसकी स्थापना साल 1927 में की गई थी और इसका मुख्यालय जेनेवा स्थित अंतरराष्ट्रीय श्रम कार्यालय में है।

ये खबर भी पढ़ें :  CG Election Breaking: CM भूपेश बघेल ने दिया इस्तीफा, राजभवन ने किया ट्वीट, देखें फोटो

आईएसएसए पूरे विश्व में गतिशील सामाजिक सुरक्षा प्रणालियों के निर्माण और प्रचार के लिए सदस्यों को सूचना, विशेषज्ञ सलाह, व्यावसायिक मानकों, व्यावहारिक दिशानिर्देशों और मंचों तक पहुंच प्रदान करता है। यह गतिशील सामाजिक सुरक्षा की सोच आईएसएसए के कार्यों के लिए एक रूपरेखा प्रदान करती है।

ये खबर भी पढ़ें :  धाकड़ रवि आर्या को युवा प्रेम प्रकाश पांडेय ने हराया था चुनाव, अब लगातार 2 चुनाव युवा देवेंद्र से हारे

दक्षिण एशिया के लिए आईएसएसए (ISSA) का संपर्क कार्यालय ईएसआईसी के मुख्यालयों से कार्य कर रहा है। यह संपर्क कार्यालय अनुसंधान के लिए सामाजिक सुरक्षा से संबंधित विषयों पर आम सहमति के लिए भूटान, ईरान, नेपाल, श्रीलंका और पाकिस्तान में सदस्य देशों के साथ बेहतर तरीके से समन्वय कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें :  Election Big Breaking: CM भूपेश बघेल, देवेंद्र यादव, गजेंद्र, ललित, रिकेश और डोमनलाल चुनाव जीते, भिलाई में रि-काउंटिंग

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Assembly Election Result 2023: तेलंगाना के इतिहास में पहली बार कांग्रेस सरकार, विपक्ष का स्वाद चखेगी BRS
Next: SAIL बोनस, ग्रेच्युटी और एरियर पर हड़ताल तय, Bokaro Steel Plant की ताजा खबर

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.