Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL News: अधूरा वेज रिवीजन, एरियर दिलाने को लेकर धनबाद सांसद करेंगे पहल, 8 सीट पर निशाना
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL News: अधूरा वेज रिवीजन, एरियर दिलाने को लेकर धनबाद सांसद करेंगे पहल, 8 सीट पर निशाना

20/12/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Dhanbad-MP-will-take-initiative-to-clear-SAIL-incomplete-wage-revision-and-arrears
  • यूनियन की तरफ से दोनों सांसदों को बताया गया कि सेल में गैर कार्यपालक कर्मियों का वेज रीविजन 84 माह से अधूरा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएकेएस बोकारो तथा भिलाई के पदाधिकारियों ने दूसरे दिन इस्पात संसदीय कमेटी के सदस्य तथा धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह से दिल्ली में मुलाकात की। यूनियन का मांगपत्र सौंपा।

ये खबर भी पढ़ें : Chhattisgarh Assembly News: प्रोटेम स्पीकर रामविचार नेताम ने सीएम संग विधायकों को दिलाई शपथ

वहीं, भाजपा संसदीय कमेटी सदस्य सह  राज्य सभा सांसद सह भाजपा अनूसुचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष समीर उरांव से भी मुलाकात कर सेल में दूसरे महारत्ना कंपनियों के मुकाबले वेज रीविजन करवाने का अनुरोध किया।

ये खबर भी पढ़ें : Big Breaking: लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू, कांग्रेस की नेशनल कमेटी में भूपेश बघेल, अशोक गहलोत, सलमान, वासनिक, मुकुल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

यूनियन की तरफ से दोनों सांसदों को बताया गया कि सेल में गैर कार्यपालक कर्मियों (non-executive personnel) का वेज रीविजन 84 माह से अधूरा है। सेल प्रबंधन और बाहरी यूनियन नेताओं की मिलीभगत के कारण न तो सेल कर्मियों का वेज रीविजन पूर्ण हुआ है। न ही लाखों रुपया बकाया एरियर का भुगतान हुआ है। साथ ही अन्य सुविधाओं और लाभ पर भी कोई निर्णय नहीं हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ विधानसभा में पहुंचे प्रेम प्रकाश पांडेय, अध्यक्ष रमन सिंह ने किया पूर्व अध्यक्ष का स्वागत

धनबाद सांसद ने अगली संसदीय कमेटी मीटिंग में मुद्दा उठा कर शीघ्र वेज रीविजन पूर्ण कराने का आश्वासन दिया है। वह जल्द ही सेल चेयरमैन से भी मिलेंगे। वहीं, राज्य सभा सांसद समीर उरांव ने भी आश्वासन दिया है कि वह भी सेल प्रबंधन के साथ फेस टू फेस मीटिंग करेंगे ताकि आठ लोकसभा क्षेत्र में रहने वाले सेल कर्मियों के सभी मुद्दों का जल्द निराकरण हो।

ये खबर भी पढ़ें : Chhattisgarh News: अटल जी की जयंती पर 25 दिसंबर को मनाया जाएगा सुशासन दिवस

महासचिव दिलिप कुमार ने कहा-धनबाद सांसद पशुपतिनाथ बोकारो के अभिभावक भी हैं। उनकी बात सरकार का शीर्ष नेतृत्व भी मानता है। सांसद ने आश्वासन दिया है कि वह शीघ्र ही सेल प्रबंधन के साथ मीटिंग कर मामले का हल निकलवाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस में उथल-पुथल, PCC उपाध्यक्ष के इस्तीफा से गरमाई सियासत

सांसदों से मुलाकात का सिलसिला रहेगा जारी

हम लोगों को सभी सांसद ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सेल प्रबंधन के सामने वेज रीविजन पूर्ण कराने का मामला उठाएंगे। इतने दिन से जानबूझ कर मामले को लटका रही प्रबंधन पर अब जाकर दवाब पड़ेगा। हम लोग बाकि सांसदों से भी मिलकर सेल कर्मियों के मुद्दों को उनके समक्ष रखने वाले हैं।
नवीन ध्रूव, उप महासचिव-बीएकेएस भिलाई

ये खबर भी पढ़ें : Big News: हार के बाद केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलने पहुंच गए TS सिंहदेव, क्या है सियासी मायने

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: कर्मचारी ने किया बेहतरीन काम, BSP घर पहुंचा भाभीजी को देने इनाम
Next: Big Breaking: बस्तर में फिर मुठभेड़, आधा दर्जन नक्सली ढेर, कैंप ध्वस्त

Related Stories

Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026
Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026
Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.