Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL कर्मचारियों के एरियर, बोनस, भत्ते, ट्रांसफर पर धनबाद सांसद पहुंचे चेयरमैन के पास, पढ़िए डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कर्मचारियों के एरियर, बोनस, भत्ते, ट्रांसफर पर धनबाद सांसद पहुंचे चेयरमैन के पास, पढ़िए डिटेल

22/12/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Dhanbad-MP-approaches-Chairman-on-arrears_-bonus_-allowances_-transfer-of-SAIL-employees_-read-what-

सांसद पशुपति नाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर मुलाकात की तस्वीर को साझा किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। धनबाद के सांसद पीएन. सिंह ने सेल कर्मचारियों के मुद्दों पर संज्ञान लेकर सेल चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश से चर्चा किया है। वेज रिवीजन, बकाया एरियर, भत्ता आदि को लेकर काफी देर तक चर्चा की गई।

सांसद पशुपति नाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर मुलाकात की तस्वीर को साझा किया। साथ ही लिखा-नई दिल्ली में स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष अमरेंदु प्रकाश से मुलाक़ात कर बोकारो की जनसमस्याओं के समाधान के विषय में विस्तृत चर्चा हुई।

इधर-बीएकेएस बोकारो तथा भिलाई यूनियन का कहना है कि प्रतिनिधियों के अनुरोध पर सांसद ने पहल किया। सांसद ने कई वर्षों से सिर्फ आश्वासन पर नाराजगी जतायी। सेल मुख्यालय में सेल चेयरमैन के साथ वार्ता के दौरान श्री सिंह ने बीएसएल कर्मियों का अधूरा वेज रीविजन, बकाया एरियर, बोकारो स्टील प्लांट से स्थांतरित किए गए कर्मचारियों का मुद्दा उठाया।

बातचीत के दौरान सेल चेयरमैन ने सांसद को बताया कि 4 जनवरी को फुल एनजेसीएस मीटिंग है, जिसमे यूनियन नेताओं के साथ मुद्दों का निपटारा किया जाएगा। वहीं, ट्रांसफर किए गए कर्मचारियों का मामला हल कराने के लिए निदेशक कार्मिक केके सिंह को निर्देश दिया गया है। शीघ्र ही मामले का निष्पादन किया जाने वाला है।

सेल चेयरमैन से वार्ता के दौरान सांसद के साथ सांसद प्रतिनिधि अशोक वर्मा, रोहित लाल सिंह, बीएकेएस बोकारो अध्यक्ष हरिओम कुमार, महासचिव दिलीप कुमार, बीएकेएस भिलाई अध्यक्ष अमर सिंह, ऊप महासचिव नवीन ध्रूव एवं भावेंद्र साहु उपस्थित थे।

जानिए हरिओम-अमर ने क्या कहा…

बोकारो बीएकेएस के अध्यक्ष हरिओम ने सांसद जी का आभार जताया। कहा-क्षेत्र के प्रतिनिधि होने के नाते सांसद ने त्वरित कदम उठाया तथा चेयरमैन के साथ सार्थक वार्ता किया। अब गेंद प्रबंधन के पाले में है कि कर्मचारियों को खाली आश्वासन मिलेगा या मुद्दों को हल किया जाएगा।

वहीं, अमर सिंह ने कहा-हम लोग कई सांसद, अधिकारियों से मिले हैं। इससे एक बात क्लियर हुई है कि दिल्ली मे बैठे लोगों को धरातल की वास्तविकता का पता ही नहीं है। हम लोग आगे हमेशा उनको अपडेट देते रहेंगे ताकि सेल कर्मियो का सभी मुद्दा हल हो।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BAKS Bhilai ने RFID के खिलाफ कहा-पहले वेज रिवीजन, इंसेंटिव पर पैसा करें खर्च
Next: SAIL चेयरमैन बोले-4 जनवरी की NJCS बैठक में मुद्दे होंगे हल, इधर-BSP कर्मियों ने खुर्सीपार गेट पर दी चेतावनी

Related Stories

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.