Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Chhattisgarh Cabinet: विष्णु मंत्रिमंडल में कई चर्चित और बड़े चेहरों को नहीं मिली जगह
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

Chhattisgarh Cabinet: विष्णु मंत्रिमंडल में कई चर्चित और बड़े चेहरों को नहीं मिली जगह

22/12/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Chhattisgarh-Cabinet-These-famous-and-big-faces-did-not-get-place-in-Vishnu-Cabinet
  • नए और पहली बार जीतकर आए विधायकों को कैबिनेट मंत्री बना दिया गया।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। तीन दिसंबर को छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बहुमत मिलने के बाद से मंत्री मंडल को लेकर कयास लगाए जा रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें :  गांधी जी, डाक्टर अनुपम लाल समेत 18 अधिकारी  Bhilai Steel Plant से होने जा रहे रिटायर, BSP OA दे रहा विदाई

तमाम अटकलों के बीच प्रदेश भर में जीतकर आए पार्टी बड़े चेहरे, चर्चित नाम और पूर्व में मंत्री रहे विधायकों का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा था। लेकिन ऐसे कई चेहरे हैं, जिन्हें मंत्री मंडल में स्थान नहीं मिला। बल्कि उनसे इतर नए और पहली बार जीतकर आए विधायकों को कैबिनेट मंत्री बना दिया गया। आइए जानते है प्रदेश के कौन-कौन से ऐसे बड़े चेहरे है जिन्हें मंत्री नहीं बनाया गया… ।

 ये खबर भी पढ़ें :  डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र: केंद्र सरकार ने पेंशनर्स को लेकर सदन में कही बड़ी बात

राजधानी की रायपुर पश्चिम सीट से MLA बने राजेश मूणत का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा था। हम आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सिर्फ दो ही राष्ट्रीय सचिव है, जिसमें से एक विकास उपाध्याय को हराकर मूणत MLA बने है। रमन सिंह के कार्यकाल में राजेश मूणत मंत्री रह चुके है। कई बार विधायक रहे है।

ये खबर भी पढ़ें :  Chhattisgarh Cabinet: विष्णु देव साय मंत्रिमंडल का आज विस्तार, ये नौ MLA बनेंगे कैबिनेट मंत्री

अजय चन्द्राकर: धमतरी जिले की कुरुद सीट से लगातार विधायक चुनकर आ रहे है। डॉ.रमन सिंह (Dr Raman Singh) के शासनकाल में मंत्री रहे है। दमदार और कद्दावर नेता है। कांग्रेस शासनकाल में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रवक्ता रहे। प्रदेश सरकार के खिलाफ बेहद आक्रामक रहे है।

अमर अग्रवाल:  बिलासपुर जिला में ही नहीं संभाग में बड़ा चेहरा माना जाता है। इनके पिता लखीराम अग्रवाल मध्यप्रदेश के जमाने में बड़े नेता थे। अमर अग्रवाल कई बार विधायक रहे है। प्रदेश में लगातार मंत्री भी रहे है।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL अधिकारियों को न्यू ईयर की डायरी नहीं, चाहिए टैबलेट, BSP OA का आया जवाब

विक्रम उसेंडी: बस्तर अंचल की अंतागढ़ सीट से विधायक बने विक्रम उसेंडी का भी मंत्री बनना तय माना जा रहा था। विक्रम उसेंडी प्रदेश कैबिनेट में मंत्री रह चुके है। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रहे है। लोकसभा के सांसद भी रहे है।

लता उसेंडी: प्रदेश की बड़ी महिला नेत्री है। लता उसेंडी आदिवासी समाज से आतीं है। बस्तर से ताल्लुख रखतीं है। डॉ.रमन सिंह के कार्यकाल में महिला एवं बाल विकास मंत्री रहीं है। इस बार बड़े अंतर से चुनाव जीतीं है। कई बार विधायक रहीं है।

ये खबर भी पढ़ें :  BAKS Bhilai ने RFID के खिलाफ कहा-पहले वेज रिवीजन, इंसेंटिव पर पैसा करें खर्च

रेणुका सिंह: रेणुका सिंह सरगुजा संभाग की बड़ी भाजपा नेत्री है। वर्तमान में सरगुजा की लोकसभा सांसद है। केन्द्रीय राज्यमंत्री भी है। 2023 में भरतपुर-सोनहट से विधायक बनीं है। मुख्यमंत्री की रेस में रेणुका सिंह का नाम काफी चल रहा था।

धरमजीत सिंह: प्रदेश के कद्दावर नेता माने जाते है। बिलासपुर संभाग के बड़े चेहरे है। कांग्रेस से लगातार चुनाव लड़ते रहे है। जोगी गुट के नेता रहे है। 2018 में कांग्रेस की लहर के बावजूद भी जोगी की पार्टी से चुनाव लड़े और जीतकर सदन पहुंचे थे। 2023 चुनाव के पहले भाजपा प्रवेश किया। भाजपा ने टिकट दिया और बीजेपी से भी जीत कर विधायक बन गए है।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL चेयरमैन बोले-4 जनवरी की NJCS बैठक में मुद्दे होंगे हल, इधर-BSP कर्मियों ने खुर्सीपार गेट पर दी चेतावनी

गुरु खुशवंत साहेब : इसके साथ ही गुरु खुशवंत साहेब का नाम भी मंत्री मंडल की रेस में चल रहा था। वे सतनामी समाज के गुरु है। युवा चेहरे है। भूपेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.शिव कुमार डहरिया को पराजित कर अपनी विजय को बड़ी जीत बना दिए।

ये खबर भी पढ़ें :  CIL NEWS: WCL की दो खदानों को मिला Star Rating Achievers Award

डोमनलाल कोर्सेवाडा: डोमनलाल कोर्सेवाडा दुर्ग जिले की एकमात्र अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए आरक्षित सीट से चुनाव जीते है। तत्कालिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भिलाई-3 निवास अहिवारा विधानसभा में आता है। यहां से भूपेश बघेल के सिपहसालार और चरोदा के युवा महापौर निर्मल कोसरे को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया था, जिन्हें कोर्सेवाड़ा ने पराजित किया है। पहले भी विधायक रहे है। राजनीति में आने के पहले शिक्षक थे। साफ छवि के नेता माने जाते है।

ये खबर भी पढ़ें :  Chhattisgarh News: विधायक निधि का 118.80 करोड़ जारी, पढ़िए आपके क्षेत्र को कितना मिला बजट में

पुन्नूलाल मोहले : पुन्नूलाल मोहले बिलासपुर संभाग के बड़े नेता माने जाते है। इस बार संभाग की मुंगेली सीट से जीतकर विधायक बने है। कई बार के विधायक रहे है। कई बार सांसद रहे है। छत्तीसगढ़ में मंत्री भी रहे है। उनका भी मंत्री बनना तय माना जा रहा था।

ये खबर भी पढ़ें :  World Crude Steel Production: भारत का बज रहा डंका, चीन, जापान, अमेरिका और यूरोपी देशों की पढ़िए रिपोर्ट

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Rourkela Steel Plant से आ रही खास खबर
Next: Chhattisgarh Cabinet: जानिए कौन है टीम विष्णु के नौ रत्न

Related Stories

GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.