Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant ने वन विभाग को पौधारोपण के लिए दी जमीन, दलाल बेचने लगे, BSP ने निर्माण किया ध्वस्त
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Steel Plant ने वन विभाग को पौधारोपण के लिए दी जमीन, दलाल बेचने लगे, BSP ने निर्माण किया ध्वस्त

20/01/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Bhilai-Steel-Plant-gave-land-to-the-forest-department-for-plantation_-brokers-started-selling-it_-BS

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट की जमीन को दलाल बेचना शुरू कर चुके हैं। बकायदा प्लाटिंग कर रहे हैं। 30 हजार से लेकर एक लाख रुपए में कमरा बनाने के लिए जमीन तक दे रहे हैं। इसकी भनक लगते ही बीएसपी का इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट एक्टिव हो गया है। दलालों की तलाश शुरू हो गई है। फिलहाल, अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है।

सेल भिलाई स्टील प्लांट के नगर सेवाएं विभाग के इंनफोर्समेंट डिपार्टमेंट द्वारा भू-माफिया और कब्जेदारों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की है। बीआरपी (वर्तमान में एसआरयू) प्लांट के पीछे, शिवपारा स्टेशन मरोदा में कार्रवाई की गई है। छत्तीसगढ़ राज्य वन्य विकास निगम को वृक्षारोपण के लिए बीएसपी द्वारा भूमि दी गई थी।

इस भूमि पर कुछ भू माफिया और दलालों द्वारा पेड़ कटकर घर बनाकर बेचा गया। कुछ बीएसपी भूमि बेच दिया गया। दलालों द्वारा बेमेतरा, गुंदरदेही समेत स्थानीय लोगों को भी भूमि और आवास बेचा गया। दैनिक निरीक्षण में अवैध निर्माण पाए जाने पर इंफोर्समेंट विभाग की टीम ने छत्तीसगढ़ राज्य वन्य विकास निगम की टीम द्वारा इन अवैध मकानों को ढहा दिया गया।

सभी मकान किए जाएंगे ध्वस्त 

कुछ मकानों को दो दिन का समय दिया गया है, ताकि आवास खाली किया जा सके। इसके बाद इन आवासों को भी ढहाया जाएगा। साथ ही एक कब्जेदार ने बताया कि उन लोगों ने दलालों से ये आवास खरीदा है।

उन्हें बताया गया कि ये बीएसपी की भूमि है। इंफोर्समेंट तथा वन्य विभाग द्वारा इन दलालों के विरुद्ध सरकारी भूमि बेचने तथा फ्रॉड करने के आरोप में कानूनी कार्यवाही के साथ थाने में शिकायत किया जाएगा।

दलालों का मकान तोड़ेगा बीएसपी

बीएसपी का कहना है कि दलालों और भू माफियाओं के नाम पता चलने पर इनके अवैध घरों को भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र तोड़ा जाएगा।

इन दलालों और भू माफियाओं के विरुद्ध FIR दर्ज करवाया जाएगा। पहले भी शिवपारा में तोड़ फोड़ की कार्यवाही की जा चुकी है, जिसमे इन दलालों द्वारा निर्मित 23 अवैध घरों को तोड़ा गया था। कार्यवाही के दौरान इंफोर्समेंट विभाग तथा छत्तीसगढ़ राज्य वन्य विकास निगम के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। कब्जेधारियों और भू माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL NJCS बैठक बेनतीजा ही समाप्त, 29-30 जनवरी को अब हड़ताल
Next: EPFO से एक और बड़ी खबर, 14 लाख सदस्यों का आया आंकड़ा

Related Stories

SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026

You May Have Missed

SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.